छत्तीसगढ़

पंचायत सचिवों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू, पहले दिन- लोकेश, अमृत और द्वारिका ने रखा उपवास
खैरागढ़। सचिव-रोजगार सहायक संगठन की हड़ताल मंगलवार को अठ्ठारह दिन पूरे हो गए है। इसके बाद भी जाने के बाद भी शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। अब पंचायत सचिवों ने सरकार का ध्यान खींचने के लिए क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। क्रमिक भूख हड़ताल के पहले दिन सचिव संघ के लोकेश चंद्रवंशी, अमृत लाल साहू और द्वारिका वर्मा मोर्चा संभाला है। वही एसडीएम कार्यालय के सामने धरना स्थल पर उपवास पर बैठ गए है। यह क्रमिक भूख हड़ताल लगातार नौ दिन यानी 12 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी तक चलेगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जोगेश्वर धनकर, सचिव खुमान यादव, उपाध्यक्ष खेलन ध्रुवे, नंदकुमार साहू, नाजनीन नियाजी, कोषा अध्यक्ष सियाराम साहू, उपकोषाध्यक्ष संदीप धनकर, नूतन साहू, मिलाप वर्मा, खिलेश वर्मा, भागवत साहू सहित बड़ी संख्या में सचिव संघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
व्याख्याता संघ ने दिया समर्थन
अठ्ठारह दिनों से हड़ताल पर डटे सचिव संघ को शिक्षक संघ ने अपनी समर्थन दी है। जहां व्याख्याता पंचायत संघ के प्रांताध्यक्ष कमलेश्वर सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष विभाष पाठक, सुनिल गुनी ने धरना स्थल पर पहुंचकर हड़ताली सचिवों का हौसला आफजायी किया। वही सचिवों की मांग मानने की सरकार से गुजारिश की।