राजनीति

पं दीनदयाल के पदचिन्हों पर चलना है-घम्मन
खैरागढ़। पांडादाह मंडल में अंत्योदय के प्रेरणा पुरूष, एकातम मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पुष्पांजलि समर्पण दिवस जिपं सभापति घम्मन साहू की उपस्थिति में मनाया गया। उन्होंने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि है। दीनदयाल उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। इस महान व्यक्तित्व में कुशल अर्थचिन्तक, संगठनशास्त्री, शिक्षाविद्, राजनीतिज्ञ, वक्ता, लेखक व पत्रकार आदि जैसी प्रतिभाएं छुपी थीं। साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक और संगठक थे। आरएसएस के एक अहम नेता और भारतीय समाज के एक बड़े समाजसेवक होने के साथ वह साहित्यकार भी थे। वही हमें उन्हीं के पदचिन्हों पर चलना है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष डॉ बिशेसर साहू, महामंत्री नरेंद्र वर्मा, विश्राम वर्मा, संतोष देवांगन, सन्नी यदु, संजय यदु, युवराज सिरमौर, गौस मोहम्मद बेग, जवरीलाल जैन, भुवन वर्मा, परस साहू सहित बड़ी संख्या मे पांडादाह मंडल भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।