राजनीति

एकात्म मानववाद के संकल्प से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा विकास
खैरागढ़। मंडल भारतीय जनता पार्टी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आज आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके द्वारा बताए एकात्म मानववाद के संकल्प से ही समाज का विकास संभव है और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा सकता है।
Click- पं दीनदयाल के पदचिन्हों पर चलना है-घम्मन
केंद्र की भाजपा सरकार ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे इसी पथ पर चलते हुए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की हैं। राजपूत क्षत्रिय भवन मे पुष्पांजलि समर्पण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे एकात्म मानववाद पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओ ने आजीवन समाज हित के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विकेश गुप्ता, रामाधार रजक, नरेंद्र श्रीवास, चंद्रशेखर यादव, फारूख मेमन, प्रफुल्ल ताम्रकार, सूर्यदमन सिंह, राजेश सिंह, शशांक ताम्रकार, संजय शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी, साफिया बेगम, प्रीति यादव, विनय देवांगन, राजू यदु, कपिल बैद, महेश गिरी गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने किया।