उत्तर प्रदेश Archives | Janmudda

महंगे शौक ने बनाया चोर सगे भाई-बहन ने व्यापारी के घर डाला ‘डाका’
Hapur News: कहते हैं कि ‘शौक बड़ी चीज है’, लेकिन जब ये शौक अपनी हैसियत से बाहर हो जाए तो इंसान को अपराध के दलदल में धकेल देता है. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला यूपी के हापुड़ जिले के थाना देहात क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी में सामने आया है, जहां लग्जरी लाइफस्टाइल, ब्रांडेड कपड़े और महंगे मोबाइल की चाहत में सगे भाई-बहन और उनकी एक सहेली ने मिलकर एक टिंबर व्यापारी के घर में लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया. पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

दरअसल, पहले दोनों भाई-बहन मिलकर घरों की रेकी किया करते थे. फिर मौका मिलते ही हाथ साफ कर देते थे. बीती 24 मार्च को इंद्रलोक कॉलोनी निवासी टिंबर व्यापारी कुलदीप गोयल के घर उस समय हड़कंप मच गया था, जब उनकी मां और पत्नी मोनिका गोयल महज एक घंटे के लिए प्राचीन सिद्धपीठ चंडी मंदिर दर्शन करने गई थीं. इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला खोलकर अलमारी और तिजोरी में रखे आठ लाख रुपए नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए थे. जब महिलाएं वापस लौटीं तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए.

अज्ञात चोरों पर दर्ज हुआ था केस

मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी. पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खगाले थे. धीरे-धीरे पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया और आरोपियों के पास तक पहुंचने लगी.

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड व्यापारी की पड़ोसी और उनकी पत्नी की सहेली ईशा गुप्ता थी. ईशा अक्सर कुलदीप के घर आती-जाती थी, जिसके कारण उसे घर की चाबियां रखने की गुप्त जगह का पता चल गया था. ईशा ने अपनी सहेली शालिनी उर्फ शालू के साथ मिलकर चोरी का प्लान बनाया. शालिनी ने अपने भाई आकाश और मन्नू को भी इस काली कमाई के लालच में शामिल कर लिया.

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोयमी धनौरा बाइपास के पास से ईशा गुप्ता निवासी इृंद्रलोक कॉलोनी, शालिनी उर्फ शालू निवासी गंगापुरा, आकाश निवासी गंगापुरा तीन आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 11 हजार रुपए की नकदी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक बरामद की. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शादियों में मेकअप और मेहंदी का काम करते हैं, लेकिन महंगे शौक पूरे करने के लिए उन्होंने चोरी का रास्ता चुना.

फरार आरोपी की तलाश जारी

वारदात में शामिल शालिनी का दूसरा भाई मन्नू अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस का कहना है कि मन्नू ही वह व्यक्ति था, जो घर के अंदर घुसा था. उसकी तलाश में दबिश दी जा रही. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पकड़े गए तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया.

The post महंगे शौक ने बनाया चोर सगे   भाई-बहन ने व्यापारी के घर डाला ‘डाका’ appeared first on Janmudda.

प्रेस क्लब प्रतापगढ़ का चुनाव संपन्न, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा
प्रेस क्लब प्रतापगढ़ का निर्वाचन आज 29/03/2026 को होटल वत्स मे संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सिंह,तथा उपाध्यक्ष शेषनारायण यादव अजय, महामंत्री नवीन श्रीवास्तव, सचिव देवेंद्र नारायण मिश्र, कोषाध्यक्ष अंशुमान सिंह, संगठन मंत्री अब्दुल मुहीब,प्रेस प्रवक्ता आसिफ सिद्दीकी, निर्वाचित हुए हैं| चुनाव अधिकारी जगत बहादुर सिंह, मोहम्मद शरीफ खान,आशीष गौतम,पंकज दुबे के निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ. इस मौके पर अजय कुमार पांडे शिव शंकर तिवारी प्रदीप गौतम नज्मे हसन मोहम्मद इरशाद शाहिर प्रमोद श्रीवास्तव मनोज तिवारी जगन्नाथ बनवाल दीपेंद्र तिवारी हरिलाल विश्वकर्मा मोहम्मद मुकीम मोहम्मद सोहेल जय सिंह बहादुर सिंह शिवप्रसाद गौतम प्रमोद गौतम गणेश प्रसाद शुक्ला उदय मौर्य आशुतोष पाल सीता देवी राम सिंह जोशुआ शमशुल यासीन अजय कुमार पांडे शिव शंकर तिवारी सोहगौरा अरविंद दुबे राकेश मिश्रा चक्रधर मिश्रा अब्दुल कादिर कमलेश कुमार यादव प्रदीप मिश्रा सिद्धार्थ ओझा अरविंद नाथ पांडे नुरुल हुदा मोहम्मद सईद उधम सिंह कार्तिकेय मिश्रा मौजूद रहें.

The post प्रेस क्लब प्रतापगढ़ का चुनाव संपन्न, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा appeared first on Janmudda.

तेल की टेंशन: लखनऊ से गोरखपुर तक पेट्रोल भराने को मची होड़
उत्तर प्रदेश के कई शहरों (गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ) में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों से पैनिक बाइंग देखी गई. ईरान-इजरायल युद्ध के कारण आपूर्ति ठप होने की भ्रामक खबरों से पंपों पर लंबी लाइनें लग गईं. जिलाधिकारी (DM) बार-बार पर्याप्त स्टॉक का आश्वासन दे रहे हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं.

देश के कई अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल को लेकर पैनिक बाइंग का असर दिखाई देने लगा है. बुधवार रात यानी 25 मार्च को गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, गोंडा, देवरिया समेत कई शहरों के पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी गई. हालांकि, प्रशासन की तरफ से बार-बार लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि देश के साथ-साथ प्रदेश में भी पर्याप्त स्टॉक उपलब्धता है.

गोरखपुर में भी बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर अफवाह तेजी से फैल गई. इसके बाद कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शहर और आसपास के इलाकों में यह चर्चा होने लगी कि तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति बंद कर दी गई है. इससे लोगों में घबराहट का माहौल बन गया, अफवाह फैलते ही कई वाहन चालक जल्दबाजी में पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े. कुछ स्थानों पर लोगों ने अतिरिक्त ईंधन भरवाने की कोशिश भी की, जिससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनती नजर आई.

गोरखपुर में पंपों पर उमड़ी भीड़

मामले की जानकारी होते ही गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने तत्काल वीडियो संदेश जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है. जिलाधिकारी ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई नियमित रूप से जारी है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है, उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की भ्रामक सूचना को आगे न बढ़ाएं.

The post तेल की टेंशन: लखनऊ से गोरखपुर तक पेट्रोल भराने को मची होड़ appeared first on Janmudda.

खुदरा, सेवा क्षेत्रों को ऋण देने से बैंकों में दोहरे अंक की वृद्धि हुई : आरबीआई रिपोर्ट
मुंबई।  वित्तवर्ष 2022-23 में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) की समेकित बैलेंस शीट में 12.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो खुदरा और सेवा क्षेत्रों को दिए गए ऋण से प्रेरित है, जबकि जमा वृद्धि में भी वृद्धि हुई है, हालांकि यह ऋण वृद्धि से पीछे है। यह जानकारी भारत में बैंकिंग रुझानों पर बुधवार को जारी आरबीआई की नवीनतम रिपोर्ट दी गई।

सितंबर 2023 के अंत में एससीबी का जोखिम भारित संपत्ति अनुपात (सीआरएआर) 16.8 प्रतिशत था, जिसमें सभी बैंक समूह नियामक न्यूनतम आवश्यकता और सामान्य इक्विटी टियर 1 (सीईटी1) अनुपात आवश्यकता को पूरा करते थे। 2018-19 में शुरू हुआ बैंकों की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार 2022-23 और ॥1:2023-24 के दौरान जारी रहा, सितंबर 2023 के अंत में सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (जीएनपीए) अनुपात 3.2 प्रतिशत था।
रिपोर्ट जो 2022-23 और 2023-24 के दौरान अब तक सहकारी बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों सहित बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन को प्रस्तुत करती है, यह भी उजागर करती है कि उच्च शुद्ध ब्याज आय और कम प्रावधान ने शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) और 2022-23 में लाभप्रदता को बढ़ावा दिया है। शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) की संयुक्त बैलेंस शीट में 2022-23 में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो ऋण और अग्रिमों से प्रेरित थी और उनके पूंजी बफर और लाभप्रदता में 2022-23 और 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान सुधार हुआ।
गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की समेकित बैलेंस शीट में दोहरे अंक की ऋण वृद्धि के कारण 2022-23 में 14.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022-23 और 2023-24 की पहली छमाही में सेक्टर की लाभप्रदता और संपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ, भले ही सेक्टर नियामक जरूरत से ज्यादा सीआरएआर के साथ अच्छी तरह से पूंजीकृत रहा।

The post खुदरा, सेवा क्षेत्रों को ऋण देने से बैंकों में दोहरे अंक की वृद्धि हुई : आरबीआई रिपोर्ट appeared first on Janmudda.

मैन ऑफ क्राइसिस केएल राहुल की तारीफ करते नजर आए राठौड़
सेंचुरियन । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन भारत की बल्लेबाजी लडख़ड़ा गई, लेकिन केएल राहुल के नाबाद अर्धशतक की बदौलत दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार पहुंच गया। मैच के बाद भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने केएल राहुल की इस शानदार पारी की जमकर तारीफ की।

अफ्रीकी तेज आक्रमण से निपटने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को पहले दिन खूब संघर्ष करना पड़ा। टॉप ऑर्डर के जल्द पवेलियन लौट जाने के बाद टीम इंडिया बैकफुट पर थी।
100 रन के भीतर चार विकेट गिर चुके थे। फिर, केएल राहुल क्रीज पर आए। उन्होंने एक छोर को संभाले रखा।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक राहुल नाबाद 70 रन बना चुके हैं। उन्होंने 105 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए हैं। ऐसे में विक्रम राठौर ने केएल राहुल को टीम इंडिया का ‘संकटमोचकÓ बताया है।
राठौड़ ने कहा, मुझे लगता है कि वह निश्चित रूप से हमारे लिए ‘मैन ऑफ क्राइसिसÓ हैं। हर बार कठिन परिस्थितियां में ज्यादातर समय वह टीम के लिए खड़ा रहते हैं। राहुल एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो उन परिस्थितियों को वास्तव में अच्छी तरह से संभालते हैं। उन्हें पता है कि अच्छी बॉल्स को डिफेंड करना है जबकि खराब बॉल्स पर रन बनाना है।
परिस्थितियों को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत को कड़ी चुनौती देने के लिए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
हालांकि विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ एक अच्छी साझेदारी की लेकिन एक बार जब प्रोटियाज़ इस पार्टनरशिप को तोडऩे में कामयाब रहे तो बल्लेबाजी की जिम्मेदारी पूरी तरह से राहुल के कंधों पर आ गई।
कोच राठौर ने कहा, बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां कठिन थी। लंच तक हम तीन विकेट गंवा चुके थे और स्कोर मात्र 91 रन था। कोहली और अय्यर के बीच अच्छी साझेदारी हुई।
कोच का मानना है कि शुरुआती पतन के बावजूद भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक शानदार वापसी की।
बारिश से बाधित पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने 8 विकेट पर 208 रन बना लिए। केएल राहुल 70 रनों पर नाबाद हैं। उनके साथ क्रीज पर सिराज हैं। वहीं रबाडा ने पांच विकेट झटके।

The post मैन ऑफ क्राइसिस केएल राहुल की तारीफ करते नजर आए राठौड़ appeared first on Janmudda.

ईडी ने कोलकाता में कई ठिकानों पर की छापेमारी
कोलकाता ,(आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पश्चिम बंगाल में स्कूल और नगर पालिकाओं में भर्ती मामलों को लेकर अपनी कार्रवाई की गति बढ़ा रहा है। ईडी की नौ अलग-अलग टीमें गुरुवार सुबह से कोलकाता में नौ अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही हैं। ईडी टीमों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मी भी हैं।

घटनाक्रम से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि छापेमारी उन लोगों के परिसरों पर की जा रही है जिनका स्कूल और नगर पालिकाओं की नौकरियों से जुड़े केस से संबंध है।
ईडी फिलहाल जिन नौ स्थानों पर छापेमारी कर रही है उनमें से एक सेंट्रल कोलकाता के कैनिंग स्ट्रीट में चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश दोशी का दफ्तर है। हालांकि, ईडी के लोग इस बात पर चुप्पी साधे हुए हैं कि इस चार्टर्ड अकाउंटेंट का इन केसों से क्या संबंध है।
वहीं, एक अन्य टीम नॉर्थ कोलकाता के मानिकतला में एक पॉश हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में दो व्यापारियों, सुबोध सच्चर और अशोक धानुका के आवासों पर समानांतर तलाशी अभियान चला रही है।
सूत्रों ने कहा कि भर्ती मामलों में पैसे के लेन-देन पर केंद्रीय एजेंसी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट और व्यापारियों सहित कई व्यक्तियों की संलिप्तता की पहचान की है। उसी बारे में ये छापेमारी चल रही है।
सूत्रों के अनुसार, विदेशी हवाला लिंक मुख्य रूप से कोलकाता-मुंबई-दुबई मार्ग पर संचालित होते थे, जहां कोलकाता आय का स्रोत था और मुंबई के माध्यम से दुबई इसका अंतिम गंतव्य था।
सूत्रों ने कहा कि ईडी को पूरा यकीन है कि दुबई एकमात्र विदेशी हवाला लिंक नहीं है जिसका इस्तेमाल इन कथित घोटालों में पैसे के हेरफेर में किया गया। वर्तमान में अन्य विदेशी गंतव्यों पर नजऱ रखने के संबंध में जांच चल रही है जहां इस पैसे को डायवर्ट और निवेश किया गया था

The post ईडी ने कोलकाता में कई ठिकानों पर की छापेमारी appeared first on Janmudda.

मेक इन इंडिया के तहत हथियार बनाएगा रूस, राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को भेजा न्योता
नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत ने एक बार फिर रूस के साथ अपने रिश्तों की सराहना की है। मॉस्को पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि रूस एक मूल्यवान साझेदार है, समय की कसौटी पर परखा हुआ साझेदार है। इधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस आने का न्योता दिया है। खास बात है कि भारत और चीन दोनों ही ऐसी बड़ी शक्तियां हैं, जो यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर खुलकर रूस की आलोचना नहीं की।

जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिनÓ में पुतिन से मुलाकात की। पुतिन ने जयशंकर से कहा, ‘हमें अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को रूस में देखकर खुशी होगी।Óरूस की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां आए जयशंकर ने इससे पहले अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। लावरोव के साथ अपनी बातचीत के बाद संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन में जयशंकर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन अगले साल वार्षिक शिखर सम्मेलन में मिलेंगे। इससे पहले अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में जयशंकर ने कहा कि दोनों नेता लगातार संपर्क में रहे हैं। जयशंकर ने ‘एक्सÓ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज शाम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी और एक निजी संदेश सौंपा। राष्ट्रपति पुतिन को उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मेरी चर्चाओं से अवगत कराया। दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने पर उनके मार्गदर्शन की सराहना की।Ó
जयशंकर ने यहां रूस के अपने समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ ‘सार्थकÓ बैठक की और इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्थिति और समसामयिक मुद्दों पर बात की। रूस की पांच दिवसीय यात्रा पर आए जयशंकर ने लावरोव के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र, यूक्रेन संघर्ष, गाजा की स्थिति, अफगानिस्तान और मध्य एशिया, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन, जी20 और संयुक्त राष्ट्र पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग, ऊर्जा व्यापार, कनेक्टिविटी प्रयासों, सैन्य-तकनीकी सहयोग और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क में हुई प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘2024-28 की अवधि के लिए परामर्श प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए। भारत-रूस संबंध भू-राजनीतिक वास्तविकताओं, रणनीतिक भागीदारी और पारस्परिक लाभ को दर्शाते हैं।

The post मेक इन इंडिया के तहत हथियार बनाएगा रूस, राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को भेजा न्योता appeared first on Janmudda.

तीन दिवसीय एथलेटिक वार्षिक प्रतियोगिता का हुआ समापन
सीतापुर(आरएनएस)। ओएनजीसी कम्युनिटी स्कूल लहरपुर में एथलेटिक प्रतियोगता का समापन हुआ। जिसमें लोंग जम्प, हाई जम्प, जेबलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, 100, 200, 400 व 800 मीटर दौड. प्रतियोगिताएं हुई, 558 अंक के साथ चाण्कय हाउस प्रथम स्थान, 505 अकं के साथ सीवी रमन द्वितीय स्थान और 449 अकं के साथ एच जे भाभा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वरिष्ठ बालक वर्ग में शशांक शेखर शुक्ला और बालिका वर्ग से रिया सिंह श्रेष्ठ एथलीट रहे इस अवसर पर सभी एथलीट को विद्यालय सभापति ओम प्रकाश सिंघानिया और मंजू सिंघानिया द्वारा बच्चो को शुभकामनाएं दी और प्रमाण पत्र वितरित किए गये। प्रबंधक आशीष कुमार सिंघानिया ने खेलो में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की, और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर ओएनजीसी कम्युनिटी स्कूल के प्रधानाचार्य दानिश खान द्वारा सभी अतिथियों  और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया ग

The post तीन दिवसीय एथलेटिक वार्षिक  प्रतियोगिता का हुआ समापन appeared first on Janmudda.

ठंड से राहत देने के लिए गरीबों को बांटे गए कंबल
लालगंज,रायबरेली(आरएनएस)। गरीबों को ठंड से राहत देने के लिए ग्राम प्रधान धनाभाद ने कम्बल वितरण व सम्मान समारोह आयोजित किया।लालगंज ब्लाक के अन्तर्गत धनाभाद ग्रामसभा निवासी राजेश बहादुर सिह की समाज सेवा में अहम भूमिका रहती है तथा गरीबों की सेवा के लिए उनके घर के कपाट हमेशा खुले रहते है जिससे गांव सभा की  जनता उनको कई बार ग्राम प्रधान बना रही है।

वर्तमान में भी राजेश बहादुर सिंह ग्राम प्रधान है तथा ब्लाक लालगंज के ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष की भूमिका का भी निर्वहन कर रहे है । ग्रामीणों की माने तो ग्राम प्रधान राजेश सिंह न्यायप्रिय व्यक्तित्व के धनी है। श्री सिंह ने अपने निवास पर सम्मान समारोह आयोजित कर समाज के प्रतिष्ठित उदय प्रताप सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,कालिका सिंह, नरेंद्र सिंह , अरविंद सिंह, इंद्रपाल यादव, संजय यादव, रामरतन यादव, श्रीपाल यादव को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया  तथा ठंड से निजात दिलाने के लिए लगभग 150 गरीबों को कंबल प्रदान कर उन्हें भी सम्मानित किया। ग्राम प्रधान राजेश  सिंह ने बताया कि मुझे अपने गांव के लोगो से अत्यधिक प्रेम है जिनकी सेवा करने में मुझे सुख की अनुभूति होती है। मेरे दरवाजे गरीबों के खुले रहते है जिनके आशीर्वाद से लगातार ग्राम प्रधान के रूप में सेवा का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर अशोक शुक्ला एडवोकेट, जनार्दन सिंह ,राजेश मिश्रा आदि ग्रामीण जनता मौजूद रही।

The post ठंड से राहत देने के लिए गरीबों को बांटे गए कंबल appeared first on Janmudda.

6 साल के मासूम की सिर कूंच कर हत्या
प्रयागराज (आरएनएस)। यमुनानगर के औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के बड़ी हल्दी गांव में एक मासूम का सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पीछे स्थित एक तालाब के किनारे मिला। वह बुधवार की शाम को घर के सामने खेलते हुए गायब हो गया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र थाना के बड़ी हल्दी गांव निवासी कामरान का आठ वर्षीय बेटा तमीम उर्फ बाबू बुधवार शाम को घर के सामने खेलते-खेलते कहीं लापता हो गया था। काफी खोजने के बाद जब उसकी जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह तमीम का शव घर के पीछे स्थित तालाब के पास पड़ा मिला। सूचना पर परिवार और गांव वाले पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि मासूम की हत्या की गई है। मासूम के सर पर गंभीर चोट के निशान हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। औद्योगिक क्षेत्र थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बच्चे के अपहरण का मुकदमा कल रात को ही दर्ज कर लिया गया था। आज सुबह घर के पीछे तालाब के पास उसका शव मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। गांव के दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

The post 6 साल के मासूम की सिर कूंच कर हत्या appeared first on Janmudda.