खेल Archives | Janmudda

मैन ऑफ क्राइसिस केएल राहुल की तारीफ करते नजर आए राठौड़
सेंचुरियन । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन भारत की बल्लेबाजी लडख़ड़ा गई, लेकिन केएल राहुल के नाबाद अर्धशतक की बदौलत दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार पहुंच गया। मैच के बाद भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने केएल राहुल की इस शानदार पारी की जमकर तारीफ की।

अफ्रीकी तेज आक्रमण से निपटने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को पहले दिन खूब संघर्ष करना पड़ा। टॉप ऑर्डर के जल्द पवेलियन लौट जाने के बाद टीम इंडिया बैकफुट पर थी।
100 रन के भीतर चार विकेट गिर चुके थे। फिर, केएल राहुल क्रीज पर आए। उन्होंने एक छोर को संभाले रखा।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक राहुल नाबाद 70 रन बना चुके हैं। उन्होंने 105 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए हैं। ऐसे में विक्रम राठौर ने केएल राहुल को टीम इंडिया का ‘संकटमोचकÓ बताया है।
राठौड़ ने कहा, मुझे लगता है कि वह निश्चित रूप से हमारे लिए ‘मैन ऑफ क्राइसिसÓ हैं। हर बार कठिन परिस्थितियां में ज्यादातर समय वह टीम के लिए खड़ा रहते हैं। राहुल एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो उन परिस्थितियों को वास्तव में अच्छी तरह से संभालते हैं। उन्हें पता है कि अच्छी बॉल्स को डिफेंड करना है जबकि खराब बॉल्स पर रन बनाना है।
परिस्थितियों को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत को कड़ी चुनौती देने के लिए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
हालांकि विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ एक अच्छी साझेदारी की लेकिन एक बार जब प्रोटियाज़ इस पार्टनरशिप को तोडऩे में कामयाब रहे तो बल्लेबाजी की जिम्मेदारी पूरी तरह से राहुल के कंधों पर आ गई।
कोच राठौर ने कहा, बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां कठिन थी। लंच तक हम तीन विकेट गंवा चुके थे और स्कोर मात्र 91 रन था। कोहली और अय्यर के बीच अच्छी साझेदारी हुई।
कोच का मानना है कि शुरुआती पतन के बावजूद भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक शानदार वापसी की।
बारिश से बाधित पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने 8 विकेट पर 208 रन बना लिए। केएल राहुल 70 रनों पर नाबाद हैं। उनके साथ क्रीज पर सिराज हैं। वहीं रबाडा ने पांच विकेट झटके।

The post मैन ऑफ क्राइसिस केएल राहुल की तारीफ करते नजर आए राठौड़ appeared first on Janmudda.

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: आमेर जमाल ने अपने पहले 2 टेस्ट में लिए 10 विकेट
नईदिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में युवा गेंदबाज आमेर जमाल ने शानदार गेंदबाजी की है।मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में उन्होंने कंगारू टीम की पहली पारी में 3.40 की इकॉनमी से 19 ओवर में 64 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

जमाल ने मार्नस लाबुशेन (63), स्टीव स्मिथ (26) और कप्तान पैट कमिंस (13) का विकेट चटकाया।इसके साथ ही उनके पहले 2 टेस्ट में 10 विकेट पूरे हो गए हैं।
जमाल ने सीरीज के पहले मुकाबले में उम्दा प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस मुकाबले में कुल 7 सफलताएं प्राप्त की थीं।जमाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच से अपने करियर का आगाज किया था। अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 20.2 ओवर में 5.50 की इकॉनमी से 111 रन देकर 6 विकट झटके थे।इसके अलावा, दूसरी पारी में उन्होंने 3.10 की इकॉनमी से 9 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया था।
ऑलराउंडर जमाल ने अपने करियर में अब तक खेले 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 3 पारियों में 21.66 की औसत और 191.17 की स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाए हैं।इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 41 रन है। इसके अलावा उन्होंने 4 पारियों में 1 विकेट भी अपने नाम किया है।प्रथम श्रेणी में जमाल के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 29 मैच की 47 पारियों में 83 शिकार किए और 39 पारियों में 668 रन भी बनाए हैं।

The post ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: आमेर जमाल ने अपने पहले 2 टेस्ट में लिए 10 विकेट appeared first on Janmudda.

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ डेविस कप मुकाबले पर आईटीएफ के फैसले का स्वागत किया
लाहौर, । अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) द्वारा पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आगामी डेविस कप मुकाबले की मेजबानी करने की अनुमति देने के फैसले को बरकरार रखने के बाद पाकिस्तान टेनिस महासंघ (पीटीएफ) ने खुशी व्यक्त की।
रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले आईटीएफ का फैसला शुरुआती फैसले के खिलाफ अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की अपील के बाद आया था।

डेविस कप मुकाबला फरवरी 2024 के पहले सप्ताह के दौरान पाकिस्तानी राजधानी इस्लामाबाद में होने वाला है।

एआईटीए ने 8 फरवरी, 2024 को होने वाले पाकिस्तान के आम चुनावों के बारे में चिंताओं का हवाला दिया, लेकिन आईटीएफ के स्वतंत्र न्यायाधिकरण ने चिंताओं को निराधार माना।
आईटीएफ ने अपनी आधिकारिक घोषणा में कहा, सावधानीपूर्वक समीक्षा के बाद ट्रिब्यूनल ने निर्धारित किया कि प्रस्तुत कारणों में पर्याप्त योग्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास प्रमुख डेविस कप मुकाबलों की सफलतापूर्वक मेजबानी करने का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है और वह इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए फिर से ऐसा कर सकता है। .
पीटीएफ के अध्यक्ष सलीम सैफुल्ला खान ने इस खबर का स्वागत किया और कहा, यह फैसला पाकिस्तानी टेनिस और खेल प्रशंसकों के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है।
राष्ट्रपति ने कहा, भारतीय टीम की संभावित यात्रा न केवल टेनिस प्रेमियों के लिए एक रोमांचकारी तमाशा होगी, बल्कि लोगों के बीच संबंधों को भी बढ़ावा देगी और अंतरराष्ट्रीय खेलों में सकारात्मक योगदान देगी।

The post पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ डेविस कप मुकाबले पर आईटीएफ के फैसले का स्वागत किया appeared first on Janmudda.

ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा
मुंबई । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को हराकर इतिहास रच दिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टॉस जरूर हारा था, लेकिन फिर पूरे मैच में अपनी पकड़ बनाए रखी. नतीजन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हराकर बड़ा कारनामा किया. एकमात्र टेस्ट में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है.

मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम भारत दौरे पर है. जहां, दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर कंगारू कप्तान एलिसा हीली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 219 रनों पर ऑलआउट हो गई और दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर सकी और 261 पर ही सिमट गई. वहीं, टीम इंडिया की बात करें, तो पहली पारी में हरमनप्रीत कौर की टीम ने 406 रन बना दिए थे और दूसरी पारी में कंगारुओं द्वारा दिए टारगेट को सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर हासिल किया और 8 विकेट से एक बड़ी जीत अपने नाम की. इस जीत के साथ ही भारत ने टेस्ट मुकाबले को अपने नाम कर लिया है.
वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय गेंदबाजों ने काफी प्रभावित किया. पूजा वस्त्राकर ने 5, स्नेह राणा ने 7, दीप्ति शर्मा ने 2, हरमनप्रीत कौर ने 2 और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2 विकेट अपने नाम किए. मैच में 7 विकेट लेने के लिए स्नेह राणा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है.
2006 से भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है. आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2006 में हराया था. इसके बाद से भारतीय वूमेन्स टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. टीम ने पिछले 17 सालों में 7 टेस्ट मैच खेले और 5 में जीत अपने नाम की. 2 मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए.

The post ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा appeared first on Janmudda.

मोहम्मद शमी समेत 26 को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, इन दो खिलाडिय़ों को खेल रत्न
नई दिल्ली  । राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के नामों का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाडिय़ों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान से दो युवा बैडमिंटन खिलाडिय़ों चिराग शेट्टी और सात्विक साइराज रैंकीरेड्डी को दिया जाएगा।

इन दोनों ने दुनिया भर में बैडमिंटन युगल में भारत का नाम रोशन किया है। खेल मंत्रालय ने इन सभी नामों की पुष्टि की है।
इन खिलाडिय़ों को राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। खेल मंत्रालय के मुताबिक 26 एथलीट्स अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। सम्मानित होने वाले खिलाडिय़ों का चयन उस साल उनके प्रदर्शन को देखकर किया जाता है। खेल विभाग उनके नाम की सिफारिश करती है।
खेल मंत्रालय के मुताबिक, अलग-अलग समितियों की सिफारिशों के आधार पर और पूरी जांच पड़ताल के बाद सरकार ने इन सभी खिलाडिय़ों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड के लिए चुना है। मंत्रालय ने सम्मानित होने वाले खिलाडिय़ों, कोचों और संस्थाओं की सूची भी जारी की है।
इन खिलाडिय़ो को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड
मोहम्मद शमी (क्रिकेट), ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी), सुअदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), श्रीशंकर एम (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी), आर वैशाली (शतरंज), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), सुदीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), सुपुखरामबम सुशीला चानू (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी) रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बाउल्स), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), ईशा सिंह (शूटिंग), हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (कुश्ती) अंतिम (कुश्ती), नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु) शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

The post मोहम्मद शमी समेत 26 को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, इन दो खिलाडिय़ों को खेल रत्न appeared first on Janmudda.

तेवतिया ने सिर्फ 39 गेंदों में ठोके 73 रन, उड़ाए चार चौके और 6 छक्के।
इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में होने वाली 5 टी-20 की सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने जाने के ठीक अगले ही दिन राहुल तेवतिया ने इस फैसले को सही साबित कर दिया. उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में 39 गेंद पर ताबड़तोड़ 73 रन की पारी खेली. कोलकाता में हो रहे इस मैच में हरियाणा के इस ऑलराउंडर ने 4 चौके और 6 छक्के भी लगाए. उनका स्ट्राइकर रेट 187 से ज्यादा का रहा. उनकी इस पारी की बदौलत हरियाणा ने 50 ओवर में 299 रन बनाए.

एक दिन पहले ही तेवतिया को भारतीय टीम में चुना गया है. वे इसे लेकर काफी खुश हैं. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा था कि युजवेंद्र चहल, जयंत यादव और अमित मिश्रा जैसे स्टार स्पिनरों से भरी हरियाणा टीम में जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. हरियाणा की टीम में स्पिनरों के लिए प्रतिस्पर्धा का स्तर सबसे कठिन है. हरियाणा के लिए प्रदर्शन करने से न केवल मुझे आत्मविश्वास मिला, बल्कि अपने खेल को सुधारने में भी मदद मिली. उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा था कि उनका लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन करके भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप खेलना है. बता दें कि इस साल सितंबर महीने में भारतीय धरती पर ही टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है।

टीम इंडिया में शामिल होते ही तेवतिया ने दिखाए तेवर, सिर्फ 39 गेंदों में ठोके 73 रन, उड़ाए चार चौके और 6 छक्के।

राहुल तेवतिया की पारी की बदौलत हरियाणा ने चंडीगढ़ के खिलाफ 50 ओवर में 299 रन बनाए।

टीम इंडिया में शामिल होते ही तेवतिया ने दिखाए तेवर, सिर्फ 39 गेंदों में ठोके 73 रन, उड़ाए चार चौके और 6 छक्के
राहुल तेवतिया को भारतीय टीम में शामिल किया गया है

The post तेवतिया ने सिर्फ 39 गेंदों में ठोके 73 रन, उड़ाए चार चौके और 6 छक्के। appeared first on Janmudda.

अब हर महीने बेस्ट परफॉर्मर को मिलेगा अवॉर्ड, वोट के आधार पर चुना जाएगा विजेता; सिराज और अश्विन रेस में
अब हर महीने बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले इंटरनेशनल प्लेयर को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को इस नए अवॉर्ड की घोषणी की। इसमें मेन्स और वुमन्स समेत दो कैटेगरी होंगे। ICC ने मीडिय रिलीज में बताया कि वोट के आधार पर विजेता चुना जाएगा।
ICC के मुताबिक, वोटिंग में दुनियाभर से पूर्व क्रिकेटर्स, ब्रॉडकास्टर और खेल पत्रकार शामिल होंगे। इसके साथ ही फैन्स के वोट भी विजेता चुनने में महत्वपूर्व भूमिका निभाएंगे। इस रेस में भारत के मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन भी शामिल हैं।
भारत के सबसे ज्यादा 5 प्लेयर्स अवॉर्ड के रेस में
जनवरी महीने के लिए भारत के 5, साउथ अफ्रीका क 2, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के 1-1 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है। भारत से सिराज और अश्विन के अलावा वॉशिंगटन सुंदर, टी नटराजन और ऋषभ पंत जैसे युवा प्लेयर्स को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया गया।
जो रूट और स्टीव स्मिथ को नॉमिनेट किया गया
इंग्लैंड के जो रूट, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और अफगानिस्तान के रहमानुल्ला गुरबाज को भी मेन्स कैटेगरी में नामित किया गया। वहीं, साउथ अफ्रीका की नेडाइन डी क्लर्क और मेरीजेन कैप और पाकिस्तान की निदा डार को जनवरी के लिए वुमन्स कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया।
ICC को फैंस से कनेक्ट होने का मौका मिलेगा
ICC के जनरल मैनेजर ज्योफ एलार्डिस ने कहा कि इस अवॉर्ड के जरिए हमें फैंस से और अच्छे से जुड़ने का मौका मिलेगा। साथ ही हम प्लेयर्स के परफॉर्मेंस को भी सेलिब्रेट कर सकेंगे। फैंस भी अपने फेवरेट मेन्स और वुमन्स प्लेयर्स के परफॉर्मेंस को साल भर याद रख पाएंगे।
नॉमिनेशन और वोटिंग प्रोसेस
मेन्स और वुमन्स कैटेगरी के लिए 3 नॉमिनीज की घोषणा ICC अवॉर्ड्स नॉमिनेशन कमेटी करेगी। प्लेयर्स को नॉमिनेट महीने भर के फील्ड परफॉर्मेंस और ओवरऑल अचीवमेंट देखने के बाद किया जाएगा। इसके बाद एक स्वतंत्र ICC वोटिंग एकेडमी और फैंस इन शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट को वोट करेंगे।
ICC वोटिंग एकेडमी का शेयर कुल वोट का 90% होगा। वे ई-मेल के जरिए वोट सब्मिट करेंगे। वहीं, फैंस ICC वेबसाइट के जरिए वोट डाल सकेंगे। उनका शेयर कुल वोट का 10% होगा। विजेता खिलाड़ी की घोषणा अगले महीने के दूसरे सोमवार को ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा।

The post अब हर महीने बेस्ट परफॉर्मर को मिलेगा अवॉर्ड, वोट के आधार पर चुना जाएगा विजेता; सिराज और अश्विन रेस में appeared first on Janmudda.

टूर्नामेंट के लिए भारत पहली पसंद, UAE दूसरा ऑप्शन; सभी 8 टीमें 196.6 करोड़ रु. खर्च कर सकेंगी
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 18 फरवरी को चेन्नई में होगी। IPL मैनेजमेंट ने सोशल मीडिया के जरिए यह पुष्टि की। उनके मुताबिक, इस साल टूर्नामेंट के आयोजन के लिए भारत पहली पसंद है। UAE को दूसरे ऑप्शन के तौर पर रखा गया है।

मैनेजमेंट ने कहा कि फिलहाल, सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के बाद ही IPL कराने को लेकर बात करना चाहिए। क्योंकि तब हम यह बेहतर तरीके से कह पाएंगे कि टूर्नामेंट देश में कराना सही होगा या नहीं। टूर्नामेंट के लिए सरकार की मंजूरी भी जरूरी होगी।

8 टीम ने 57 प्लेयर्स को रिलीज किया

इस बार 8 IPL फ्रेंचाइजी ने कुल 57 प्लेयर्स को रिलीज किया है। राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान स्टीव स्मिथ और किंग्स इलेवन पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर दिया। नीलामी में इन पर टीमें बड़ा दांव लगाती दिखेंगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया। वहीं, पंजाब ने 9, राजस्थान ने 8, मुंबई ने 7, चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली ने 6-6 और हैदराबाद ने 5 खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया।

नीलामी में 8 फ्रेंचाइजी 196.6 करोड़ रुपए ही खर्च कर सकेंगी
20 जनवरी को ही सभी 8 टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी। सभी ने 483.39 करोड़ रुपए की कुल कीमत के 139 खिलाड़ियों को रिटेन किया। वहीं, 196.6 करोड़ रुपए कीमत के 57 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने रिलीज किया। यानी अब सभी 8 फ्रेंचाइजी के पास IPL ऑक्शन 2021 में खर्च करने के लिए 196.6 करोड़ रुपए होंगे।

एक टीम में मैक्सिमम और मिनिमम कितने खिलाड़ी होंगे?
इस बार IPL 8 ही टीमों के साथ होगा, जबकि 2022 के सीजन में 2 टीमें बढ़ेंगी। इस साल मिनी ऑक्शन ही होगा। अगले साल मेगा ऑक्शन हो सकता है। 2020 के मिनी ऑक्शन में 73 स्लॉट में 332 खिलाड़ियों को चुनने के लिए 8 टीमों ने बोली लगाई थी। इसमें से सिर्फ 29 विदेशी और 33 भारतीय खिलाड़ियों समेत 62 खिलाड़ी ही खरीदे गए थे।

सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में मैक्सिमम 25 और मिनिमम 18 खिलाड़ी रख सकती हैं। किसी भी टीम में ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

मिनी ऑक्शन क्या है?

मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी को टीम में बचे गैप को फिल करने के लिए बोली लगानी होती है। इसमें फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। रिटेन खिलाड़ियों के अलावा बाकी सभी को ट्रेड विंडो में डाल दिया जाएगा।

फ्रेंचाइजी को एक तय समय के अंदर IPL गवर्निंग काउंसिल को अपने-अपने स्क्वॉड से रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट और निकाले गए खिलाड़ियों की लिस्ट देनी पड़ती है।

निकाले गए खिलाड़ियों की सैलरी कैप से आए रुपए और IPL की ओर से पर्स में दिए गए पैसों को मिलाकर फ्रेंचाइजी नए खिलाड़ियों को खरीदती है।

फ्रेंचाइजी को स्क्वॉड की फुल स्ट्रेंथ (देशी-विदेशी प्लेयर) को ध्यान में रखते हुए प्लेयर्स खरीदने होते हैं।

ऑक्शन के अलावा टीमों के पास ट्रेड विंडो का भी ऑप्शन

टीमों के पास ट्रांसफर विंडो (ट्रेड विंडो) का भी ऑप्शन है। इसके तहत खिलाड़ी दोनों टीमों की आपसी रजामंदी से फ्रेंचाइजी बदल सकते हैं। इसमें अनकैप्ड के साथ-साथ कैप्ड प्लेयर्स को भी टीमें ट्रेड कर सकेंगी। IPL गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल के मुताबिक, 4 फरवरी को ट्रेड विंडो को बंद कर दिया जाएगा।

The post टूर्नामेंट के लिए भारत पहली पसंद, UAE दूसरा ऑप्शन; सभी 8 टीमें 196.6 करोड़ रु. खर्च कर सकेंगी appeared first on Janmudda.

वर्ल्ड कप 2019 को लेकर रिषभ पंत का बड़ा खुलासा, सेमीफाइनल नहीं जिता पाने का है दुख
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारत को ऐतिहासिक 2-1 टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज कराई, उन्होंने कहा है कि वह विश्व कप 2019 में भारत को मुकाबला नहीं जिताने से निराश थे। 23 वर्षीय रिषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के तीन मैचों में 274 रन बनाए थे। चौथे टेस्ट के पांचवें दिन उन्होंने 118 गेंदों में नाबाद 89 रन की पारी खेली, जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के गाबा किले को तोड़ दिया और अपनी लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज जीती।

बाएं हाथ के बल्लेबाज रिषभ पंत ने वरिष्ठ खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार को दिए एक इंटरव्यू में कहा है, “वर्ल्ड कप 2019 से अब तक का यह सफर काफी अच्छा रहा है। उतार-चढ़ाव आए हैं, विश्व कप एक बड़ा अवसर था, क्योंकि यह हर 4 साल में एक बार आता है, लेकिन मैं अपने 30 रन के स्कोर के आसपास सेमीफाइनल में आउट हो गया था, मैं बहुत निराश था, क्योंकि वह मेरे लिए सबसे बड़े अवसरों में से एक था।” पंत ने उस मैच में 32 रन बनाए थे, जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने 19 रन से जीता था।

The post वर्ल्ड कप 2019 को लेकर रिषभ पंत का बड़ा खुलासा, सेमीफाइनल नहीं जिता पाने का है दुख appeared first on Janmudda.

कितनी है बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की संपत्ति?
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भले ही आईसीसी ट्रॉफी उतनी न जीती हो लेकिन फिक्सिंग काल में फंसी टीम इंडिया

को उन्होंने कैसे उबारा यह किसी से छुपा नहीं है। एक साल से वह बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं।

आशचर्य की बात यह है कि बीसीसीआई से वह कोई सैलरी भी नहीं लेते हैं। इसके बावजूद भी सौरव गांगुली एक साल में करोड़ो कमा लेते हैं।

हाल ही में वह कई कंपनियों के ब्रैंड एंबेसेडर बने हैं।

एक वेबसाइट के मुताबिक चल अचल संपत्ति मिलाकर सौरव गांगुली की कुल संपत्ति 416 करोड़ है।

बंगाल की राजधानी कोलकाता में ही बंगाल टाइगर का एक आलीशान बंगला है।

इसके अलावा सौरव मशूहर शू कंपनी प्यूमा के ब्रैंड एंबेसेडर भी है। इस कंपनी से गांगुली को सालाना 1.35 करोड़ रुपए मिलते हैं।

कूरियर कंपनी डीटीडीसी का विज्ञापन करने के लिए सौरव एक साल में करीब 1 करोड़ रुपए लेते हैं।

इसके अलावा प्रिंस ऑफ कोलकाता के ब्रैंडएंडोर्समेंट की लंबी फहरिस्त है।

जेएसडब्ल्यू , अजंता शूज, माय 11 सर्किल, टाटा टेटेले एसिलर लैंक और सेनेको गोल्डऔर फॉर्च्यून ऑइल इस में शामिल हैं।

हालांकि उनका बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर रहते हुए ब्रैंडएंबेसेडर बने रहना इतना आसान नहीं रहा है।

कड़ी आलोचना के साथ उनको हितों के टकराव की कानूनी प्रक्रिया से भी गुजरना

The post कितनी है बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की संपत्ति? appeared first on Janmudda.