धमाका Archives | Janmudda

बिकरु कांड में मुख्य मामले की आरोपी बनाई गईं खुशी दुबे की सुनवाई टली।
बिकरु कांड:- अधिवक्ता और गवाह के नही पहुचने से टली सुनवाई,अब 27 अप्रैल को…

बिकरु कांड में मुख्य मामले की आरोपी बनाई गईं खुशी दुबे की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय13 पॉक्सो एक्ट शैलेंद्र वर्मा की कोर्ट में चल रही है. लेकिन बुधवार को गवाह और अधिवक्ता के न्यायालय न पहुचने से सुनवाई एक बार फिर से टल गई. अब 27 अप्रैल की तारीख तय की गई है. हालांकि इस दौरान खुशी न्यायालय में उपस्थित रही.

क्या है पूरा मामला

आपको बता दे कि2 जुलाई 2020 की आधी रात 12:45 बजे बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने डीएसपी और एसओ समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी. एक-एक पुलिसकर्मी को दर्जनों गोलियां मारी थीं. पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर आठ दिन के भीतर विकास दुबे समेत छह बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था.45 आरोपी जेल में बंद हैं। केस का ट्रायल जारी है। दो जुलाई 2020 की रात को चौबेपुर के जादेपुरधस्सा गांव निवासी राहुल तिवारी ने विकास दुबे व उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था. एफआईआर दर्ज करने के बाद उसी रात करीब साढ़े बारह बजे तत्कालीन सीओ बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बिकरू गांव में दबिश दी गई.यहां पर पहले से ही विकास दुबे और उसके गुर्गे घात लगाए बैठे थे। घर पर पुलिस को रोकने के लिए जेसीबी लगाई थी. पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने उनपर छतों सेे गोलियां बरसानी शुरू कर दी थीं. चंद मिनटों में सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर ये सभी फरार हो गए थे. जिसके बाद गांव वालों में दहशत भर गई. वही
तीन जुलाई की सुबह से शुरू हुए थे एनकाउंटर
देश को हिला देने वाली वारदात के बाद तीन जुलाई की सुबह सबसे पहले पुलिस ने विकास के रिश्तेदार प्रेम कुमार पांडेय और अतुल दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया। यहीं से एनकाउंटर पर एनकाउंटर शुरू हुए इसके बाद हमीरपुर में अमर दुबे को ढेर किया।₹, इटावा में प्रवीण दुबे मारा गया, पुलिस कस्टडी से भागने पर पनकी में प्रभात मिश्रा उर्फ कार्तिकेय मिश्रा ढेर कर दिया गया

विकास दुबे का नौ जुलाई की सुबह उज्जैन में नाटकीय ढंग से सरेंडर हुआ था. एसटीएफ की टीम जब उसको कानपुर लेकर आ रही थी तो सचेंडी थाना क्षेत्र में हुए एनकाउंटर में विकास मार दिया गया था.एसटीएफ ने दावा किया था कि गाड़ी पलटने की वजह से विकास पिस्टल लूटकर भागा और गोली चलाईं जवाबी कार्रवाई में वो ढेर हो गया था.

बिकरु कांड में मुख्य मामले की आरोपी बनाई गईं खुशी दुबे की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय13 पॉक्सो एक्ट शैलेंद्र वर्मा की कोर्ट में चल रही है. लेकिन बुधवार को गवाह और अधिवक्ता के न्यायालय न पहुचने से सुनवाई एक बार फिर से टल गई. अब 27 अप्रैल की तारीख तय की गई है. हालांकि इस दौरान खुशी न्यायालय में उपस्थित रही.

The post बिकरु कांड में मुख्य मामले की आरोपी बनाई गईं खुशी दुबे की सुनवाई टली। appeared first on Janmudda.

जाँच पड़ताल में अधिकारियों का छुटा पसीना।
जांच पड़ताल में छूटा अफसरों को पसीना

सृजन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ द्वारा संस्कृति विभाग, उ.प्र. के सहयोग से नाटक जांच पड़ताल का शानदार मंचन

लखनऊ, 20 मार्च। सृजन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ की महासचिव व कार्यक्रम की संयोजिका डॉ सीमा मोदी ने बताया कि संस्कृति विभाग, उ.प्र. के सहयोग से बीएम शाह प्रेक्षागृह, भारतेन्दु नाट्य अकादमी में रविवार को अनुकृति रंगमंडल कानपुर के कलाकारों ने नाटक जांच पड़ताल का मंचन संस्था द्वारा कराया गया।

नाटक में दिखलाया गया कि एक छोटे से शहर में सिर से नख तक हर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। वहां के मेयर गजेन्दर बाबू (महेन्द्र धुरिया) को एक दिन खबर मिलती है कि केन्द्र ने राज्य की जांच पड़ताल के लिए उच्चधिकारों से लैस एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त किया है। मेयर सहाब की इमरजेंसी मीटिंग में मैजिस्ट्रेट संकटा प्रसाद (दीपक राज राही), सिविल सर्जन (तुषार पांडेय), स्कूल इंस्पेक्टर (सुरेश श्रीवास्तव), पोस्टमास्टर (दिलीप सिंह) व कोतवाल (नरेन्द्र) आदि सभी अफसर इस दिन बुलायी मुसीबत से निजात पाने के उपाय खोजते हैं।

संयोग से इसी दौरान एक होटल में दिल्ली से आये एक युवक कुमार को यह भ्रष्ट अफसर जांच अधिकारी समझ बैठते हैं। मेयर साहब खुद एवं अपने अफसरान को बचाने की नियत से इस युवक कुमार (विजयभान) को मेहमान बना कर होटल से अपने घर ले आते हैं। मेयर की दूसरी पत्नी इमरती देवी (शुभी मेहरोत्रा)और उनकी पहली पत्नी की की बेटी बेबी (दीपिका सिंह) के बीच कुमार को पटाने की होड़ लगी है। अफसरों के भ्रष्ट आचरण से बुरी तरह परेशान व्यापारी भी कुमार से शिकायत करने पहुंचते हैं।

बीच-बीच में मेयर के विदूषक सरीखे सेवक गोबर सिंह (विकास राय), झूलन (अलख त्रिपाठी), लोटा प्रसाद (आकाश शर्मा) व चिलमची मियां (राघव प्रजापति) अनायस ही दर्शकों को ठहाके लगाने को विवश करते हैं। मेयर, उनके अफसरों तथा व्यापारियों से लबी रकम वसूल के बाद कुमार जब रफूचक्कर हो जाता है तब कहीं यह राज खुलता है कि वह (कुमार) जांच अधिकारी नहीं एक साधारण युवक था। तभी सर्किट हाउस का चपरासी मेयर साहब के बंगले पहुंच कर बताता है कि केन्द्र से भेजा गया सचमुच का जांच अधिकारी यहां पहुंच चुका है।

सभी प्रमुख कलाकारों के साथ ही राजाराम राही, महेश चंद्र, विजय भास्कर, शिवेन्द्र त्रिवेदी का भी अभिनय रहा।

प्रसिद्ध रूसी लेखक निकोलई वैसलीविच गोगोल के प्रसिद्ध नाटक द गवर्नमेंट इंस्पेक्टर पर आधारित और संजय सहाय द्वारा हिन्दी में रूपांतरित इस नाटक का निर्देशन कृष्णा सक्सेना ने किया जबकि सह निर्देशन, संगीत डा. ओमेन्द्र कुमार का था।
मुख्य अतिथि माननीय भदन्त शक्ति मिश्र अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान ऊतर प्रदेश सरकार ,व श्री महेन्द्र मोदी डीजी पुलिस विशेष जांच उत्तर प्रदेश के साथ वरिष्ठ रंगकर्मी सर्वश्री आतमजीत सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ, के के अग्रवाल, श्रीमती अचला बोस, रहे। संस्था के सहयोग में अध्यक्ष बी एन ओझा , सदस्य सौम्या मोदी, नवनीत मिश्रा, योगेश कुमार, आनन्द चतुर्वेदी, मोहनीश सिद्दीकी, रजत दीक्षित पीयूष सिंह रहे। मंच संचालन व कार्यक्रम संयोजिका डॉ सीमा मोदी का रहा।

The post जाँच पड़ताल में अधिकारियों का छुटा पसीना। appeared first on Janmudda.

सपा,बीजेपी की हारजीत पर लगी 100रु के स्टांप पर शर्त ।
सरकार बनने को लेकर दो दोस्तों ने लगाई मोटरसाइकिल और टेम्पो की शर्त,भाजपा सरकार बनने पर देनी होगी बाइक, और सपा सरकार बनने पर टेंपो, मटौंध क्षेत्र का मामला। लोगों में चर्चा का विषय बनी शर्त। दो साथियों ने आपस में स्टांप पेपर पर शर्त लगाई यदि भाजपा की सरकार बनेगी तो मैं मोटरसाइकिल तुम्हें दे दूंगा और दूसरे ने कहा कि मैं तुम्हें सपा सरकार बनने पर अपनी टेंपो नाम देख कर दूंगा अब हुआ वही कि भाजपा की सरकार बन गई प्रदेश में तो पहले दोस्त को दूसरे दोस्त के नाम मोटरसाइकिल शर्त के अनुसार देनी पड़ गई इसकी चर्चा बहुत जोरों पर है इसका लिखा पढ़ी का शाम पेपर भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जगह सट्टेबाजी की खबरें सामने आ रही थीं. लेकिन अब बांदा (Banda) से एक हैरान करने वाली खबर आई है, जहां दो दोस्तों ने सपा और बीजेपी की सरकार बनने को लेकर शर्त लगाई थी. शर्त की रकम भी कोई छोटी-मोटी नहीं थी. दोनों दोस्तों में से एक का कहना था कि बीजेपी की सरकार बनेगी,
शर्त हारने पर एक दोस्त ने दूसरे को अपनी मोटरसाइकिल तो वहीं, दूसरे ने अपना टेंपो देने की बात कही थी. लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन दोनों दोस्तों ने सिर्फ हाथ मिलाकर यह शर्त नहीं लगाई, बल्कि 100 रुपए के स्टांप पर लिखित में शर्त लगाई थी. रिजल्ट आने के बाद हारे हुए दोस्त ने शर्त के मुताबिक अपनी मोटरसाइकिल दूसरे को दे दी है, जिसके बाद बांदा में इस शर्त की चर्चा है. वहीं, सोशल मीडिया पर अब 100 रुपए का स्टांप वायरल हो रहा है.

मतौंध क्षेत्र के ग्राम बसहरी निवासी बिलौटा सैनी टेंपो चलाते हैं। उनके पड़ोसी अवधेश कुशवाहा इलेक्ट्रॉनिक और प्लास्टिक सामान की फेरी लगाते हैं दोनों ने बीती 6 फरवरी को चुनाव में हार-जीत को लेकर शर्त लगा ली थी शर्त हारने पर एक दोस्त ने दूसरे को अपनी मोटरसाइकिल तो वही दूसरे ने अपना टेंपो देने की बात कही थी। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन दोनों दोस्तों ने सिर्फ हाथ मिलाकर यह शर्त नहीं लगाई बल्कि 100 रुपए के स्टांप पेपर पर लिखित में शर्त लगाई थी। रिजल्ट आने के बाद हारे हुए दोस्त ने शर्त के मुताबिक अपनी मोटरसाइकिल दूसरे को दे दी।

The post सपा,बीजेपी की हारजीत पर लगी 100रु के स्टांप पर शर्त । appeared first on Janmudda.

केशव प्रसाद मौर्या की हार के पीछे का सच क्या है।
क्या इन दो तस्वीरों में छुपा है डिप्टी सीएम केशव मौर्या की हार का राज?

आखिर कौशांबी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पांचों विधानसभा में क्यों बीजेपी चुनाव हार गई?

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम आने के बाद प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी जहां एक बार फिर सत्ता में आ गई है. वहीं सूबे के डिप्टी सीएम केशव मौर्या की हार को लेकर, चर्चाओं का बाजार अब भी गर्म हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही है. जिसे लेकर दावा किया जा रहा कि, केशव मौर्या की हार की असली वजह इन्हीं तस्वीरों में छिपा हैं.

दरअसल यह तस्वीर कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर की हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है दोनों तस्वीर में से एक में वह पीएम मोदी को माला पहना कर अभिवादन कर रहे, यह तस्वीर कौशांबी में पीएम मोदी की जनसभा की है. तब मोदी केशव मौर्य के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे. तस्वीर में केशव पीछे छूट गए लेकिन विनोद सोनकर ठीक बगल में हैं. अब इस तस्वीर के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

जबकि दूसरी तस्वीर में सांसद विनोद सोनकर कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के साथ पौधा रोपण कर रहे हैं. इस तस्वीर को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. जिसपर विधानसभा चुनाव 2022 के परिणामों ने भी बल दे दिया है. दरअसल कौशांबी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पांच विधानसभाएं आती है. कुंडा, बाबागंज, सिराथू, चायल और मंझनपुर सीट बीजेपी हार गईं.

कहा जा रहा की संसद विनोद सोनकर डिप्टी सीएम केशव मौर्या के बढ़ते कद से घबरा रहे थे. उन्हें अपनी सियासी पारी खतरे में नजर आ रही थी. शायद इसीलिए उन्होंने खुलकर केशव मौर्या का समर्थन नहीं किया. अगर मजबूती से समर्थन किया होता तो प्रतापगढ़ की कुंडा, बाबागंज विधानसभा छोड़ बीजेपी कौशांबी की सीट जीत सकती थी.

वहीं सांसद विनोद सोनकर ने गुलशन यादव के साथ वायरल हो रही तस्वीर को लेकर मीडिया से कहा, कि यह तस्वीर एक साल पुरानी है. वह कुंडा नगर पंचायत द्वारा आयोजित वृक्षा रोपड़ कार्यक्रम में गए थे. गुलशन यादव की पत्नी कुंडा नगर अध्यक्ष है जिसकरण वह भी आए थे. लेकिन अब यह तस्वीरें उन्हें बदनाम करने के लिए वायरल की जा रही हैं. उन्होंने कहा की कौशांबी की तीनों सीटों को जीतने के लिए उन्होंने पूरा प्रयास किया था.

The post केशव प्रसाद मौर्या की हार के पीछे का सच क्या है। appeared first on Janmudda.

कहते है कि बनारस में कोई कभी भूखा नही सोता है |
Uttar Pradesh ,

कहते है कि बनारस में कोई कभी भूखा नही सोता है। चाहे जेब में एक रुपया भी न हो मगर भोलेनाथ की नगरी में माता अन्नपूर्णा की कृपा से सबका पेट भरता है। माता अन्नपूर्णा सबकी अन्नदाता है। तभी तो रूस के क्रीमिया से बनारस आई महिला पर्यटक के पास खाने के पैसे नही होने पर भी अन्‍नपूर्णा की नगरी काशी ने न सिर्फ़ विदेशी महिला का पेट भरा बल्कि आगे के सफर के लिए धन भी मुहैया कराया। काशी के लोगों के सेवा भाव से मुदित क्रीमिया की महिला भी खूब खुश नजर आई। रूस की महिला पर्यटक को देश के सम्‍मान और मित्र देश के नाते कपसेठी थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा और क्षेत्र के समाजसेवियों ने खूब सहयोग किया। इस दौरान आह्लादित महिला ने खुश होकर ‘वंदे मातरम’ बोला तो सब खुश हो उठे।

भारत देश में अतिथि देवो भव का प्रचलन है। यहाँ के संस्कृति और संस्कार में इतनी ताकत और श्रद्धा है कि किसी भी अतिथि को आदर भाव सत्कार देने की परंपरा को ईश्वर की भक्ति के सापेक्ष जोड़कर देखा जाता है। भले ही वह किसी भी देश से जुड़ा व्यक्ति हो भारत देश में आने पर उसका आदर सत्कार होना तय है। और बात यदि वाराणसी नगरी की हो तो यह परंपरा और भी गहरी हो जाती हैं। इनदिनों रूस और यूक्रेन के बीच जोरदार जंग जारी है ,इसमे कभी यूक्रेन का हिस्‍सा रहे क्रीमिया को कब्‍जा कर रूस का हिस्‍सा बन जाने के बाद अब क्रीमिया के लोग यू‍क्रेनी के बजाय रूसी हो चुके हैं। हालांकि, कभी यह सोवियत गणराज्‍य का हिस्‍सा भी था। वाराणसी शहर में क्रीमिया और रूस की चर्चा शनिवार को उस समय शुरू हो गई जब एक क्रीमिया की महिला पर्यटक के पास खाने तक के लिए पैसे नहीं बचे। धन की कमी से जूझ रही महिला के बारे में जानकारी हुई तो अन्‍नपूर्णा की नगरी काशी के लोगों ने न सिर्फ भोजन दिया बल्कि भोजन के साथ ही आगे के सफर के लिए धन भी मुहैया कराया। काशी के लोगों के सेवा भाव से मुदित क्रीमिया की महिला भी खूब खुश नजर आई।

रूस की महिला पर्यटक को देश के सम्‍मान और मित्र देश के नाते उस विदेशी महिला पर्यटक का कपसेठी थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा और क्षेत्र के समाजसेवियों ने खूब सहयोग किया। इस दौरान आह्लादित महिला ने खुश होकर ‘वंदे मातरम’ बोला तो सब खुश हो उठे। दरअसल विदेशी महिला पर्यटक का कपसेठी पुलिस व समाजसेवियों ने सहयोग किया तो वह बहुत भावुक नजर आई।

शनिवार को देर शाम रूस के क्रीमिया शहर से लगभर 15 दिन पूर्व लतेर नामक महिला व उसका 10 वर्षीय बेटा भारत घूमने आए थे। गोवा से किराए की कार के यू वी 100 जी ए 11 ए 1986 लेकर स्वयं ड्राइव करते हुए बनारस शहर के कपसेठी थाना क्षेत्र में पहुंच गई। महिला के कार का ईंधन बनारस में खत्म हो गया तो किसी भारतीय मित्र से 2000 रूपये गूगल पर पर मंगाया जिससे ईंधन भी भरवाया। लेकिन, खाने के लिए उसके पास कुछ नहीं था तो महिला ने कपसेठी पुलिस से सहयोग मांगा।

कपसेठी पुलिस अन्य समाजसेवियों के साथ मिलकर विदेशी महिला को 10000 रुपये का सहयोग दिया। सहयोग मिलते ही उस विदेशी महिला की आंखों में आंसू आ गए। सहयोग राशि के द्वारा वह अपने गंतव्य नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। बताते चलें कि क्री‍मिया के पड़ा़ेस में इस समय जंग का माहौल है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में इस तरह की मानवता और संवेदना दिखनी विश्व पटल में एक अलग छवि प्रस्तुत करता है।

The post कहते है कि बनारस में कोई कभी भूखा नही सोता है | appeared first on Janmudda.

दलित अपने महापुरुषों का अपमान कभी नही भूल सकता।
चरणजीवी स्वामी प्रसाद मौर्य जी।आप को समाजवादी पार्टी मुबारक। दलित कर्मियों को पदावनत करके अपमानित करना, बाबा साहब और दलित महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नही किया जा सकता। दलित अपने महापुरुषों का अपमान कभी नही भूल सकता। याद रखना, 2004 में मुलायम सिंह क़ानून बना रहे थे, कि दलितों की ज़मीन बिना डीएम की अनुमति के ख़रीदी जा सकती है । दलितों को भूमिहीन बनाने का प्रयास था। मुलायम और अखिलेश ने दलित अफ़सरों को किनारे लगा दिया था। प्रताड़ना की हद हो गयी थी, जिसका मै भी जीता- जागता उदाहरण हूँ।याद रखना सपा में पिछड़ा का मतलब होता है, केवल एक बिरादरी, वह भी केवल इटावा और आसपास की। ठेके पूरे प्रदेश में इन्ही को मिलते थे।कुल 84 SDM में 56 यही की एक बिरादरी को मिलते थे, वह भी रिश्वत देकर, जिसकी जाँच अभी भी सीबीआई कर रही है।दलितों का तो इस पार्टी ने बंटाढ़ार कर दिया था।
याद दिलाऊ मौर्य जी, मुलायम सिंह 17 ओबीसी जातियों को एससी में ढकेल रहे थे, परंतु दलितों का कोटा 23% ही रखा था। मतलब समझाऊ, गरीब ओबीसी को एससी में ढकेल कर, 27% में केवल अपनी बिरादरी को और अधिक अवसर देना। अगर ईमानदार सोच होती तो, एससी/एसटी कोटा भी बढ़ाते। उत्तर प्रदेश के आदिवासियों का पूरा हक़ मार दिया, आप की नई पार्टी Samajwadi Party ने।लाखों लोगों को फ़र्ज़ी गोड़/ खरवार बनाकर, वही से मौर्य जी, जहाँ के आप रहने वाले हो। आप न बोले हो और न ही विरोध करोगे। अब तो आप उसी पार्टी में आ गये हो, जो एससी/एसटी की घोर विरोधी है। आप की नई पार्टी में तो किस ओबीसी को तवज़्ज़ों दी जाती है, आप अच्छी तरह जानते हो।लोगों को गुमराह मत करो, कभी माफ़ नही किए जाओगे।

The post दलित अपने महापुरुषों का अपमान कभी नही भूल सकता। appeared first on Janmudda.

क्या है सपा आम्बेडकर वाहिनी ।
समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी की पहली ऐसी विंग है जिसे खुद अखिलेश यादव ने गठित किया है और प्रदेश की जिम्मेदारी आपके कंधों पर सौंपी है… ये आपके लिए कितनी बड़ी जिम्मेदारी है ?

विधानसभा चुनाव के करीब बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी गठन पर विपक्ष का आरोप है कि चुनाव के समय पर सपा ने एक शगूफा छोड़ा है ?

आप इस संगठन का विस्तार यूपी में किन बिंदुओं पर करेंगे, सिर्फ आपके साथ दलित ही होंगे या पिछड़ों को भी स्थान दिया जाएगा ?

क्या समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी’ दलितों को अपने पाले में करने में कामयाब रहेगी ?

2022 विधानसभा चुनाव करीब है, ऐसे में संगठन का पार्टी को कितना लाभ मिल सकता है ? क्योंकि समय बिल्कुल भी नहीं है

The post क्या है सपा आम्बेडकर वाहिनी । appeared first on Janmudda.

राहुल गांधी समेत तमाम सांसदो के फोन टैपिंग मामले में राजनीति गरमाई।पहोने
राहुल गांधी समेत तमाम सांसदो के फोन टैपिंग मामले की निष्पक्ष जांच के लिए
दक्षिण कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन

केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं के फोन टैपिंग करके जासूसी करवाने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण द्वारा एक ज्ञापन आज महामहिम राष्ट्रपति महोदय को भेजा गया। ज्ञापन भेजते हुए दक्षिण अध्यक्ष डा. शैलेंद्र दीक्षित ने कहा कि मोदी सरकार ने विपक्ष के सांसद राहुल गांधी समेत तमाम सांसदों के फोन टैप करवाए हैं, जिसका खुलासा पेगासस द्वारा किया गया है। इस तरह से फोन टैपिंग करवाना व्यक्ति विशेष की निजता के खिलाफ है। फोन टैपिंग से देश की आंतरिक सुरक्षा को भी खतरा है। डा.दीक्षित ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है इस तरह देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की सुप्रीम कोर्ट के जज से निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों को सजा दी जाए और अगर जांच मे मोदी सरकार की संलिप्तता पाई जाए तो ऐसी सरकार को तुरन्त बर्खास्त किया जाए। डा. दीक्षित ने कहा कि यदि जल्द ही इस मुद्दे पर निष्पक्ष कार्यवाही न की गई तो कांग्रेसी सड़क पर उतरकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।
ज्ञापन भेजने वालों में प्रमुख रूप से अवनीश सलूजा, सुशील द्विवेदी, डा. निसार अहमद सिद्दीकी, प्रवीन द्विवेदी, विनय मिश्रा, भोला दुबे, धर्मेंद्र सिंह, साधना सिंह, काजल शर्मा, रजनी सेंगर, अमित मिश्रा, बिन्नू रावत, विवेक सिंह, स्वाति वर्मा, जब्बार भाई, अजय तिवारी, मंकू सिंह, विनोद यादव, कार्तिकेय शुक्ला, बी के सिंह, उमेश शैली, विकास सक्सेना, धीरेंद्र दीक्षित, राम सागर यादव आदि लोग उपस्थित थे।

The post राहुल गांधी समेत तमाम सांसदो के फोन टैपिंग मामले में राजनीति गरमाई।पहोने appeared first on Janmudda.

राम नाम पर लूट है.. लूट सको तो लूट
राम नाम पर लूट है.. लूट सको तो लूट.. जमकर लूट.. खुलकर लूट. सईया भी अपने.. सरकार भी अपने. सिस्टम भी अपना. राम का पेटेंट तो अपने पास है ही.. इतिहास की सबसे बड़ी लूट अगर कोई बनेगा तो राम के नाम पर भगवाधारियों की चंदाखोरी को याद किया जाएगा. ये तो तीन महीने में पैसा डबल करने वाली स्कीम से भी खतरनाक स्कीम बन चुकी है. राम मंदिर की जमीन खरीद में 79 दिनों में 1250 प्रतिशत बढ़ोत्तरी है हेराफेरी और महापाप की ओर साफ इशारा करती है.
आज हम प्रूफ के साथ दिखाएंगे कि राम नाम पर इकट्ठा हुए चंदे की लूट में भाजपाई शामिल हैं. और भाजपा की सरकार इन्हें संरक्षण दे रही है.
विजुअल
नए सनसनीखेज खुलासे में मंदिर की जमीन खरीदने में करोड़ों के घोटाला का एक एक फैक्ट छिपा है. ये कैसे शुरु हुआ और भाजपा के किस नेता के पास कितना पहुंचा इसकी पूरी डिटेल निकाली है हमने.
विजुअल
लूट का पहला किरदार. दीप नारायण उत्तर प्रदेश बीजेपी के नेता हैं. आईटी सेल से जुड़े हैं. फेसबुक प्रोफाईल से भी साफ है.
दीप नारायण अयोध्या के भाजपा के मेयर, ऋषिकेश उपाध्याय का रिश्ते में भांजा भी लगते हैं. और ऋषिकेश उपाध्याय नरेन्द्र मोदी और योगी के कितने करीबी हैं ये पूरी दुनिया जानती है.

दूसरा .. 20 फरवरी, 2021 को दीप नारायण ने अयोध्या में हवेली अवध के नाम से 890 वर्गमीटर भूमि ₹20 लाख में खरीदी. सेल डीड आपके सामने है. यानि भूमि का खरीद रेट ₹2,247 प्रति वर्गमीटर है, जबकि सेल डीड के मुताबिक ही भूमि का कलेक्टर रेट ₹4,000 प्रति वर्गमीटर है.

तीसरा.. सिर्फ 79 दिन के बाद यानि 11 मई, 2021 को भाजपा नेता, दीप नारायण ने यह जमीन श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए चंपतराय को ढाई करोड़ रु. में बेच दी. वो भी सेल डीड सामने थी. यानि भूमि का खरीद रेट 28,090 रु. प्रति वर्गमीटर है,जबकि सेल डीड के मुताबिक भूमि का कलेक्टर रेट 4,000 रु. प्रति वर्गमीटर है.

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिए गए चंदे में घोटाला कैसे हुआ अब इसे भी समझिए.

79 दिन में जमीन की कीमत 1250 प्रतिशत बढ़ गई. लगभग 3 लाख रुपया प्रति दिन कीमत बढ़ती गई. यानि, जो जमीन 20 मई, 2021 को मात्र 20 लाख रु. में खरीदी गई, वही जमीन 11 मई, 2021 को 2,50,00,000 रु. में राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को बेच दी गई.

भाजपा नेता दीप नारायण ने जो भूमि 2,247 रु. प्रति वर्गमीटर के भाव से खरीदी गई, वही भूमि 79 दिन में राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को 28,090 रु. प्रति वर्गमीटर के हिसाब से बेच दी गई. जबकि इस जमीन की सरकारी कीमत मात्र 4,000 रु. प्रति वर्गमीटर की थी.

राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट से चंपतराय, और सचिव अनिल मिश्रा ने जमीन खरीदी और राम मंदिर निर्माण के लिए इकट्ठे किए गए पैसे से भुगतान किया. अनिल मिश्रास्श्श् राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रांत कार्यवाहक रह चुके हैं. वो खरीद बिक्री के गवाह बने. राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे के मालिक थे चंपतराय. लेकिन चंपतरायने एक बार भी जमीन की सही कीमत का पता नहीं लगाया. क्या उन्हें पता नहीं था कि 2,247 रुपए प्रति वर्गमीटर में खरीदी हुई जमीन को वो 28,090 रु. प्रति वर्गमीटर में खरीद रहे हैं. यानि 12.5 गुना अधिक राशि का भुगतान कर रहे हैं.

जमीन बेचने वाला दीप नारायण यूपी भाजपा का नेता है और भाजपा आईटी सेल से जुड़ा है. यही नहीं, दीप नारायण भाजपा के अयोध्या के मेयर, ऋषिकेश उपाध्याय का रिश्ते में भांजा भी हैं. राममंदिर निर्माण ट्रस्ट की ओर से जमीन खरीदने वाले चंपतराय और दूसरे ट्रस्टी, गवाह, अनिल मिश्रा भी भाजपा- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े हैं. तो इसके क्या मायने हैं?

इससे पहले भी तथ्य सामने आए हैं कि 18 मार्च, 2021 को दो करोड़ में खरीदी गई जमीन श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लिए चंपतराय ने 18.5 करोड़ में खरीदने का इकरारनामा किया था. इन रजिस्टर्ड सेल डीड पर भी अनिल मिश्रा, और ट्रस्टी बतौर गवाह मौजूद रहे. भाजपा नेता और अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय भी बतौर गवाह मौजूद रहे. यहां भी राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को जमीन बेचने वाले, रवि मोहन तिवारी, भाजपा के मेयर, ऋषिकेश उपाध्याय के रिश्तेदार हैं.

इस पूरे मामले में पीएम मोदी और सीएम योगी दोनों की छवि को नुकसान पहुंच रहा है. इसलिए कुछ सवाल उनसे भी बनता है.

क्या कारण है, कि भगवान, श्री राम के मंदिर निर्माण के चंदे की खुली लूट करने वाले पापियों के खिलाफ कोई भी कार्यवाई करने बारे पीएम मोदी – सीएम योगी पूरी तरह से चुप हैं?

क्या पीएम-सीएम देश को बताएंगे कि 79 दिनों में जमीन की कीमत 1250 प्रतिशत कैसे बढ़ी?

जब भाजपा सरकार द्वारा भूमि की कीमत मात्र 4000 रु. प्रति वर्गमीटर आंकी गई, तो फिर राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने इसे 28,090 रु. प्रतिवर्ग मीटर में क्यों खरीदा?

क्या भाजपा नेता राम मंदिर निर्माण के लिए इकट्ठे किए गए चंदे को चूना लगा, मुनाफे की लूट में लगे हैं?

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए दिए गए हजारों करोड़ के चंदे में कितनी और रजिस्ट्रियों में खुली लूटपाट हुई है? क्या सुप्रीम कोर्ट के तत्वाधान में पूरे मामले की जाँच व पैसे के लेनदेन का ऑडिट कर सारे तथ्य देशवासियों के समक्ष नहीं रखे जाने चाहिए?

जो राम मंदिर देश की शान है. जिस राम मंदिर को बनवाने के लिए कितनी कानूनी लड़ाईयां लड़ी पड़ी. क्या इसी दिन के लिए. इतने फैक्ट के बाद भी सरकार क्यों सोई है. एक्शन क्यों नहीं हो रहा है. या कहीं इसके सीधे लिंक सरकार से जुड़े नहीं है. आम लोगों के दिल दिमाग में ये सारे सवाल बैठे हैं. योगी सरकार की साख मटियामेट हो गई. खुद पीएम मोदी की छवि को भी धक्का लगा. कहीं इसका खामियाजा यूपी चुनाव में बीजेपी को उठाना ना पड़ जाए.

The post राम नाम पर लूट है.. लूट सको तो लूट appeared first on Janmudda.

राजधानी लखनऊ में विशेष समुदाय के डर से मकान बेचने को मजबूर ।
उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके के काला कांकर मोहल्ले के कई घरों में ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगे हैं

इलाके में रहने वाले लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रविशंकर ने बताया कि कॉलोनी के ठीक पीछे नाले पर कब्ज़ा कर अवैध बस्ती बसा ली गई है.

बस्ती के लोग आने जाने के लिए पॉश कालोनी की सड़क का ही इस्तेमाल करते हैं.

इस इलाके में रहने वाले रविशंकर के मुताबिक, धीरे-धीरे बस्ती के लोगों ने कॉलोनी की सड़कों पर भी कब्ज़ा शुरू कर दिया है.

आरोप है कि शाम होते ही सड़कों और चौराहों पर बस्ती के आवारा लड़के झुंड बना कर खड़े हो जाते हैं और आने जाने वाली लड़कियों को छेड़ते हैं. विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं

आवारा लड़कों की गतिविधियों को कैमरे में कैद करने के लिए कॉलोनी के लोगों ने कई बार सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए लेकिन आवारा लड़कों ने उनमे भी तोड़फोड़ की.

कॉलोनी की सड़कों पर बस्ती के लोग भी अपने वाहन खड़े करते हैं, जिसको लेकर भी कई बार कहासुनी हो चुकी है.

कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि बस्ती के लड़के उनकी कारों के शीशे तोड़ देते हैं. कारों पर गंदगी लगा देते हैं.

रविशंकर के मुताबिक, कालोनी के लोग कई बार पुलिस और नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं,

लेकिन पुलिस और नगर निगम एक दूसरे के पाले में गेंद डालकर अपना अपना पल्ला झाड़ लेते हैं.

इन सब अराजकताओं की वजह से कॉलोनी के कुछ लोग अपने मकान को बेचना चाहते हैं.

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग के आदेश दिये गए हैं.

The post राजधानी लखनऊ में विशेष समुदाय के डर से मकान बेचने को मजबूर । appeared first on Janmudda.