अनुराग कश्यप Archives | Janmudda

अभिनेत्री के यौन शोषण का आरोप, अनुराग कश्यप केन्द्र में
यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष और निर्देशक अनुराग कश्यप।

मुंबई। फिल्मकार अनुराग कश्यप ने अभिनेत्री के यौन शोषण आरोपों को रविवार को खारिज करते हुए इन्हें ‘निराधार करार दिया। अभिनेत्री पायल घोष ने शनिवार को ट्वीट किया था कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर के निर्देशक ने उनका यौन उत्पीडऩ किया।

अभिनेत्री ने अपना ट्वीट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। घोष ने ट्वीट में कहा, ‘अनुराग कश्यप ने मेरे साथ बुरी तरह जबर्दस्ती की। प्रधानमंत्री कार्यालय और नरेन्द्र मोदी जी कार्रवाई कीजिए तथा देश इस रचनात्मक व्यक्ति में छिपे शैतान को देखे। मुझे पता है कि यह मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा को खतरा है। कृपया मदद कीजिए।

‘अभिनेत्री के यौन शोषण की यह घटना नयी नहीं’

अभिनेत्री के यौन शोषण की यह घटना नयी नहीं है। एबीएन तेलुगु को जारी एक वीडियो में घोष ने दावा किया कि घटना 2014-2015 की है। ऋषि कपूर-परेश रावल अभिनीत फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी से हिंदी फिल्मों में शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने यह भी दावा किया कि कश्यप ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ अपने संबंधों के बारे में बताया था और दावा किया था कि कुछ अन्य महिला कलाकारों के साथ भी उनके अंतरंग संबंध रहे हैं।

‘अभिनेत्री के यौन शोषण का आरोप मुझे चुप कराने का प्रयास’

वहीं, कश्यप ने सिलसिलेवार ट्वीट कर इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि अभिनेत्री के यौन शोषण का आरोप उन्हें ‘खामोश करने का प्रयास है। कश्यप ने ट्वीट किया, ‘क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं, मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया, थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।

कश्यप ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘मुझपे आरोप लगाते लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए। मैडम दो शादियां की हैं, अगर वो जुर्म है तो मंजूर है और बहुत प्रेम किया है, वो भी कबूलता हूं, चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी।

महिलाओं से नहीं करता ऐसा बर्ताव- अनुराग कश्यप

उन्होंने आगे कहा,’कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियां जिनके साथ मैंने काम किया है, या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आई हैं, या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला, अकेले में या जनता के बीच, मैं इस तरह का व्यवहार न तो कभी करता हूँ, न तो कभी किसी क़ीमत पे बर्दाश्त करता हूं । बाक़ी जो भी होता है देखते हैं ।

The post अभिनेत्री के यौन शोषण का आरोप, अनुराग कश्यप केन्द्र में appeared first on Janmudda.