#उत्तरप्रदेश Archives | Janmudda

कम होते भूजल स्तर में सुधार के लिए प्रदेश की योगी सरकार एक बड़ी पहल
Publised by: Himanshi saini

लगातार कम होते भूजल स्तर में सुधार के लिए प्रदेश की योगी सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है। इसके तहत आगामी 30 दिनों में वाराणसी में 75 अमृत सरोवर तैयार किए जाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उपेक्षित तालाबों को चिह्न्ति कर उनका पुनरुद्धार कराया जाएगा। साथ ही, नए तालाब खोदे जाएंगे। ये सभी कार्य मनरेगा से कराए जाएंगे। इसके लिए शासनादेश जारी होने के साथ ही जिले स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन अमृत सरोवर की गहराई तकरीबन दो मीटर होगी। यहां पर जल की व्यवस्था की जाएगी ताकि किसी भी मौसम में पानी का जलस्तर बरकरार रहे। भूजल स्थिति को बेहतर करने की दिशा में यह सरोवर काफी कारगर होंगे। मनरेगा कन्वर्जेंन्स, क्षेत्र पंचायत निधि और ग्राम पंचायत निधि से सरोवर की रिटेनिंग वॉल, चहारदीवारी, इंटरलॉकिंग, फूडकोर्ट, स्टोनपिचिंग, पैडल वोट, ग्रीन एरिया, फव्वारे लगाए जाएंगे। यहां प्रकाश की भी व्यवस्था की जाएगी।

75 वें वर्ष में शुरू होने जा रहे इस विशेष अभियान

आजादी के अमृत काल यानी 75 वें वर्ष में शुरू होने जा रहे इस विशेष अभियान के तहत प्रदेश भर में कुल 5625 तालाब तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। ये सभी तालाब अमृत सरोवर के नाम से जाने जाएंगे। ये तालाब हमेशा आजादी के अमृत महोत्सव के यादगार के रूप में रहेंगे। इन तालाबों के तैयार होने के बाद इनका सौंदर्यीकरण इस तरह कराया जाएगा कि वे पर्यटन के लिहाज से भी आकर्षण का केंद्र बन सकें। इन तालाबों के रखरखाव के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। तालाब में जलीय जीवों की सुरक्षा के सभी उपाय होंगे। साथ ही लोगों को नौका विहार के साथ घर के आसपास की हरियाली का आनंद लेने का मौका मिलेगा। सरोवर के विकास से ग्राम वासियों की आय के साधन सृजित होंगे और ग्राम पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी।
किस ब्लाक में कितने अमृत सरोवर तैयार किए जाएंगे, इसकी भी रूपरेखा बना ली गई है। आराजीलाइन विकासखंड में 12, बड़ागांव में 12, चिरईगांव में आठ, चोलापुर में 12, हरहुआ और काशी विद्यापीठ में आठ-आठ, पिंडरा और सेवापुरी में 12-12 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। वाराणसी दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी कहा था कि हर लोकसभा क्षेत्र में अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य है। सरोवर के चारों ओर पौधरोपण होगा। सरोवर में नौकायन और टहलने की व्यवस्था होगी। प्रत्येक गांवों को चयनित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। सरोवर का नाम उस गांव के किसी बलिदानी या ऐसे राष्ट्रीय धरोहर के नाम पर रखा जाएगा, जिसने देश की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया हो।

The post कम होते भूजल स्तर में सुधार के लिए प्रदेश की योगी सरकार एक बड़ी पहल appeared first on Janmudda.

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी की काया नित प्रतिदिन पलटने की ओर अग्रसर
Publised by: Himanshi saini

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी की काया नित प्रतिदिन पलटने की ओर अग्रसर है। शहर के सुंदरीकरण व विकास को लेकर सदैव नई- नई योजनाओ पर कार्य हो रहा है । स्मार्ट सिटी बनने की तर्ज पर विकसित हो रहे वाराणासी में अब चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से में अर्बन प्लेस बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। मई तक मे इस कार्य को पुरी तरह से कम्प्लीट कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर के नीचे 1.9 किलोमीटर लंबी जगह में फूड कोर्ट, ओपन कैफे के साथ ही ट्रैफिक रोड इंफास्ट्रक्चर और अर्बन प्लेसमेकिंग को विकसित किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी से लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अर्बन प्लेसमेकिंग एवं यातायात सड़क संसाधनों का विकास हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका लोकार्पण भी करा दिया जाएगा।

स्मार्ट सिटी की तरफ काशी

लहरतारा से शुरू होकर चौकाघाट में खत्म होने वाले फ्लाईओवर के नीचे ही कैंट रेलवे स्टेशन और कैंट रोडवेज का मुख्य द्वार है। यहां रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं, ऐसे में फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से में पब्लिक प्लाजा, वॉकिंग ट्रेल, पेवमेंट्स, यूरिनल, पीने के पानी की सुविधा, इंफॉर्मेशन कियॉस्क, स्ट्रीट बेंच और कूड़ेदान की भी व्यवस्था की जाएगी। छह करोड़ की लागत से फ्लाईओवर के नीचे करीब दो किमी एरिया में नाइट बाजार तैयार किया जा रहा है। इसमें जायके की अलग-अलग वेरायटी शामिल होगी। जिसमें बनारसी खान पान, डेली यूज में आने वाले सामान, मेडिकल स्टोर, ट्रेवेल्स, अंडर गारमेंट बैग, मोबाइल रिचार्ज आदि शॉप होंगे। इसके अलावा विश्वनाथ मंदिर के टिकट काउंटर भी होंगे। सुरक्षा के लिहाज से पूरा बाजार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा और यहां हमेशा पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। जाम से निजात के लिए तीन जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इन कैमरों के जरिए सिटी कमांड सेंटर से पूरे बाजार की निगरानी होगी। पार्क के साथ ही खूबसूरती के लिए अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा इस क्षेत्र में ठेला-पटरी व्यापारियों के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा प्रस्तावित वेंडिंग जोन भी बनाए जाएंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि अर्बन प्लेस, अर्बन प्लेसमेकिंग और ट्रैफिक रोड इंफ्रास्ट्रक्चर योजना का काम शुरू कर दिया गया है। दिसंबर तक इस काम को पूरा करने की समय सीमा रखी गई हैै। यहां की सुविधाएं पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी लुभाएंगी।

The post पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी की काया नित प्रतिदिन पलटने की ओर अग्रसर appeared first on Janmudda.

अमन और शांति से गोरखपुर में मनाया जा रहा है ईद का त्योहार
Publised by: Himanshi saini

गोरखपुर: नार्मल रोड के पास स्थित हजरत मुबारक खां शहीद की दरगाह पर ईद के मौके पर मुस्लिम भाई नमाज अदा करने के लिए जुटे हैं. एक माह के रमजान के पाक महीने के बाद आज ईद की नमाज अलग-अलग मस्जिदों में अलग-अलग समय पर पढ़ी जा रही है. हजरत मुबारक खां शहीद की ईदगाह पर सुबह 8 बजे से नमाज पढ़ी गई. इस दौरान मुस्लिम भाईयों के साथ बच्‍चों ने भी अल्‍लाह का शुक्र अदा किया और अमन और शांति की दुआ मांगी.

ईदगाह के बाहर भी अदा की लोगों ने नमाज

ईदगाह पर नमाजियों की भीड़ साफ नजर आई. पूरा ईदगाह नमाजियों से भरा रहा. ईदगाह के अंदर से लेकर ईदगाह के बाहर भी लोगों ने नमाज अदा की. नमाज के बाद मुस्लिम भाईयों के साथ छोटे बच्‍चों ने भी एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. नमाज अदा करने के बाद सभी अपने घर जाकर सेवईयां खिलाकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगे. ईदगाह के सामने नमाज के बाद बच्‍चे खिलौने खरीदते भी नजर आए. नमाज के बाद ईद की खुशियां बच्‍चों के चेहरे पर साफ झलकती नजर आई.

The post अमन और शांति से गोरखपुर में मनाया जा रहा है ईद का त्योहार appeared first on Janmudda.

गंगा में आए दिन स्नान के दौरान डूबने से हो रही मौतों को लेकर अब पुलिस प्रशासन अलर्ट
Publised by: Himanshi saini

गंगा में आए दिन स्नान के दौरान डूबने से हो रही मौतों को लेकर अब पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गई हैं। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस की ओर से कोतवाली, चौक व भेलूपर थाने क्षेत्र में पड़ने वाले खतरनाक घाटों पर सोमवार को चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। ताकि लोग सावधान होकर सतर्कता बरते। तीर्थ- पूजन स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को सचेत करते हुए ऐसा कदम उठाया गया है।

कम हो रही है गंगा स्नान के दौरान डूबने की घटनाएं

वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान डूबने की घटनाएं कम नहीं हो रही। पिछले क़ई दिनों से तुलसी घाट समेत अन्य घाटों पर हुवे हादसों को देखते हुए डीसीपी काशीजोन आरएस गौतम के निर्देशन में एसीपी भेलूपुर, दशाश्वमेध और कोतवाली के नेतृत्व में पुलिसबल द्वारा पार्षद बंगाली टोला के सहयोग से घाटों पर चेतावनी पटल लगवाया जा रहा है, जिससे स्नान करने वाले श्रद्धालुओं- पर्यटकों के साथ गंगा नदी में कोई अप्रिय घटना घटित न हो। छोटे बच्चे भी आये दिन इस तरह की घटना के शिकार हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जल पुलिस को भी लगातार घाटों के किनारे पेट्रोलिंग करने व पीए सिस्टम के माध्यम से घाट किनारे नहाने व गहने पानी में न जाने के संबंध में घोषणा करने के निर्देश दिये गए हैं।

The post गंगा में आए दिन स्नान के दौरान डूबने से हो रही मौतों को लेकर अब पुलिस प्रशासन अलर्ट appeared first on Janmudda.

Aligarh: पहली बार ईद उल फितर की नमाज नए व पुराने ईदगाह के अंदर होगी अदा
Publised by: Himanshi saini

अलीगढ़ में इस बार ईदगाह के बाहर ईद की नमाज नहीं होगी, पहली बार ईद उल फितर की नमाज नए व पुराने ईदगाह के अंदर अदा होगी.

नए-पुराने ईदगाह के अंदर होगी ईद की नमाज

शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने बताया कि ईद उल फितर की नमाज पहली बार ईद का परिसर के बाहर नहीं होगी. नमाज नए व पुराने ईदगाह के अंदर होगी. अलीगढ़ में पूर्व में हर वर्ष ईद की नमाज ईदगाह परिसर के बाहर होती थी. शहर मुफ्ती ने अपील की है कि शहर के लोग अपने क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज अदा करें, अगर वहां जगह नहीं मिल रही है तो फिर नए व पुराने ईदगाह के अंदर नमाज पढ़ सकते हैं.

ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में बढ़ी रौनक

ईद उल फितर की खरीदारी के लिए अलीगढ़ के अमीर निशा, दोदपुर, मेडिकल रोड, रेलवे रोड आदि बाजार सज गए हैं. यह ईद सेंवई वाली मीठी ईद है, लोग बाजार में उपलब्ध कई तरीके की सेवईं की खरीदारी कर रहे हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक पहनने के लिए नए कपड़े खरीद रहे हैं. महिलाएं भी पहनने के लिए नए कपड़े और श्रंगार ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाओं की भीड़ लगी है.

धारा 144 का हो कड़ाई से पालन
अलीगढ़ की डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहां है कि जिले में धारा 144 लागू है, सभी अधिकारी इस का कड़ाई से पालन करें. अगर कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

एसपी सिटी व नगर आयुक्त ने किया ईदगाह क्षेत्र में भ्रमण

सफाई, प्रकाश, पेयजल की दुरूस्त व्यवस्था के निर्देश…. डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, नगर आयुक्त गौरांग राठी ने शाह जमाल स्थित ईदगाह क्षेत्र में भ्रमण किया. डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि साफ-सफाई प्रकाश व्यवस्था व पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था होनी चाहिए. ईद के त्यौहार पर भरपूर बिजली व जलापूर्ति होनी चाहिए. नमाज स्थलों, नमाजियों के आवागमन के रास्ते पर सफाई की व्यवस्था सही रखी जाए.

The post Aligarh: पहली बार ईद उल फितर की नमाज नए व पुराने ईदगाह के अंदर होगी अदा appeared first on Janmudda.

मजदूर दिवस के अवसर पर सपा मजदूर सभा ने सपा प्रमुख को सौंपा ज्ञापन, धारा 1921 को समाप्त किए जाने पर जताया रोष
Publised by: Himanshi saini

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज मजदूर दिवस के अवसर पर समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मिलकर ज्ञापन सौंपा और प्रतीक चिह्न भेंट किया।
मजदूरों के खिलाफ वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे श्रमिकों के हितों के हनन सम्बंधी ज्ञापन में प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि हाल ही में मजदूरों के खिलाफ धारा 1921 के अंतर्गत विधानसभा में पारित कानून के अनुसार अब मजदूर का बकाया किसी मिल मालिक या फैक्ट्री मालिक द्वारा नहीं दिये जाने पर सजा का प्रावधान समाप्त कर दिया गया। जबकि पहले के कानून में यदि कोई मिल मालिक या फैक्ट्री मालिक मजदूर का बकाया नहीं देता था तो उसे छह महीने या तीन साल जेल का प्रावधान था। साथ ही पचास हजार रूपये की जुर्माना राशि भी थी।
मौजूदा भाजपा सरकार में श्रम कानून में बदलाव करके आठ घंटे की ड्यूटी को 12 घंटे की ड्यूटी करने का प्रयास किया जा रहा है जबकि वेतन सिर्फ 8 घंटे का ही मिलेगा। प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि मजदूर दिवस के अवसर पर लखनऊ में समाजवादी मजदूर सभा द्वारा श्रमिकों के लिए खिचड़ी भोज व अंग वस्त्र वितरण किया गया है।

समाजवादी पार्टी हमेशा मजदूर हितों के लिये समर्पित रहती है: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने श्रमिकों के हितों के लिए हर सम्भव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा मजदूर हितों के लिये समर्पित रहती है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है।
मजदूर सभा के प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री विनेश कुमार, अजय यादव प्रवीन कुमार, पंकज कुमार, नीलू यादव एवं राम भजन खंगार शामिल रहे।

The post मजदूर दिवस के अवसर पर सपा मजदूर सभा ने सपा प्रमुख को सौंपा ज्ञापन, धारा 1921 को समाप्त किए जाने पर जताया रोष appeared first on Janmudda.

अच्छी और ईमानदार सोच हमेशा अपने मुकाम पर पहुंचती है; शिवपाल यादव
Publised by: Himanshi saini

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रहे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को जहां नतीजे आने के बाद हार का मुंह देखना पड़ा, वहीं इसके बाद और भी मुश्किलें उनके सामने आती नजर आ रही हैं। अखिलेश के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव की हालिया गतिविधियों को देखकर उनके भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, उन्होंने इसे लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कोई सीधी बात नहीं कही, लेकिन उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये वो अफवाहों को हवा देते दिख रहे हैं।

दरअसल, कुछ दिन पहले ही शिवपाल यादव ने सपा के दिग्गज नेता आजम खान से सीतापुर जेल में जाकर मुलाकात की थी। अखिलेश यादव से नाराजगी जाहिर करने वाले शिवपाल ने मुलाकात के बाद कहा था कि सपा ना तो अपनी पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता और संस्थापक सदस्य आजम खान के लिए कोई संघर्ष कर रही है और ना ही कोई मदद। उन्होंने कहा था कि आजम खान उत्तर प्रदेश विधानसभा में सबसे वरिष्ठ सदस्य होने के साथ 10 बार के विधायक हैं। वह लोकसभा और राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं, बावजूद इसके सपा ने उनकी सहायता नहीं की।

अब स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप पर अपनी एक लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने आजम खान का एक पुरानी वीडियो क्लिप शेयर करते हुए इन अफवाहों को फिर से हवा दे दी है। शिक्षा को लेकर अपने कार्यों की जानकारी देते इस वीडियो में आजम खान के बारे में शिवपाल यादव ने लिखा- अच्छी और ईमानदार सोच हमेशा अपने मुकाम पर पहुंचती है। मैं आपके साथ था, हूं और रहूंगा।

आपको बता दें कि जेल में मुलाकात के बाद जब शिवपाल यादव से पूछा गया कि क्या आजम खान उनके साथ है या फिर अखिलेश यादव के साथ, तो इसके जवाब में शिवपाल ने कहा कि वह आजम के साथ हैं और आजम उनके साथ। भविष्य की रणनीति को लेकर उन्होंने कहा कि सही समय पर इसकी घोषणा की जाएगी। वहीं, भाजपा में जाने को लेकर उन्होंने जवाब दिया कि जब सही वक्त आएगा तब इस बारे में सभी को जानकारी देंगे।

The post अच्छी और ईमानदार सोच हमेशा अपने मुकाम पर पहुंचती है; शिवपाल यादव appeared first on Janmudda.

वाराणसी: चंदौली की घटना पर केशव प्रसाद मौर्य ने जताया दुःख, SHO को किया गया निलंबित
Publised by: Himanshi saini

वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चंदौली की घटना पर केशव प्रसाद मौर्य ने जताया दुःख परिजनों के आरोप पर केशव प्रसाद मौर्य का बयान पूरे मामले की निष्पक्षता से हो रही है जांच अगर इस मामले में पुलिस दोषी होगी तो उस पर भी होगी कार्यवाई तत्काल प्रभाव से संबंधित थाने के इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गया है अखिलेश यादव के द्वारा यूपी की पुलिस पर आरोप लगाए जाने पर केशव प्रसाद मौर्या का बयान अखिलेश यादव बौखलाए हुए हैं यदि कोई पुलिस वाला गलत करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी अगर अपराधियों को पकड़ने के लिए कोई पुलिस गई है और उस दौरान ऐसी घटना होती है तो वह दुःखद है।

SHO को किया गया निलंबित
आपको बता दें कि रविवार की देर रात चंदौली जिले में पुलिस हिस्ट्रीशीट व गैंगस्टर की धाराओं में वांछित कन्हैया यादव के घर गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। शहर के सैयदराजा के मनराजपुर गांव का मामला है। यहां दबिश देने गई पुलिस की मारपीट में एक युवती की मौत हो गई तो वहीं दूसरी युवती घायल है। दोनों ही युवतियां कन्हैया यादव की बेटियां है। इस घटना के बाद पुलिस वहां से भाग गई। हादसे के बाद से गांव में तनाव है। इस मामले में सैयदराजा पुलिस स्टेशन के SHO उदय प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। तो वहीं एसपी अंकुर अग्रवाल ने ASP को जांच सौंपी और एसपी खुद मौके पर पहुंचे और मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए है।

The post वाराणसी: चंदौली की घटना पर केशव प्रसाद मौर्य ने जताया दुःख, SHO को किया गया निलंबित appeared first on Janmudda.

आखिर क्यों पैदल गश्त के दौरान पीएसी के दीवान व एसएसआई पर चलाई गोली ?
Publised by: Himanshi saini

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम पैदल गश्त के दौरान पीएसी के दीवान (सिपाही) की कार्बाईन की गोली थाने के एसएसआई (सब इंस्पेक्टर) को लग गई. कार्बाइन की गोली से एसएसआई सुदेश पाल सिंह घायल हो गए. उनके दाएं पैर में गोली लगकर आरपार हो गई थी.इससे एसएसआई घायल होकर जमीन पर गिर गए.घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई.घायल एसएसआई को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया.यहां डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन किया.ऑपरेशन के बाद एसएसआई की हालत में सुधार बताया जा रहा है.

पुलिस ईद एवं अन्य त्योहारों को लेकर पैदल गश्त कर रही है. जिसके चलते रविवार को इज्जतनगर थाना पुलिस मिनी बाईपास के बसंत बिहार से रहपुरा चौधरी के लिए पैदल गश्त को निकली थी.गश्त के दौरान इज्जतनगर थाना पुलिस के साथ एक प्लाटून पीएसी भी थी.टीम बसंत विहार-रहपुरा रोड पर पहुंची.इसी दौरान पीएसी के जवान ओंकार सिंह की कार्बाईन की सीलिंग खुल गई.कार्बाइन खड़ी-खड़ी जमीन पर गिरी और लोड हो गई.लोड होते ही कार्बाइन से गोली चल गई, जो दीवान के आगे चल रहे एसएसआई सुदेश पाल सिंह के दाएं पैर में लगी. गोली उनके पैर में आर-पार हो गई.एसएसआई खून से लथपथ होकर जमीन पर ही गिर गए.गोली की आवाज सुनकर भीड़ जमा हो गई.पुलिस जे भीड़ को हटाया. इसके साथ ही दीवान ने कार्बाईन को संभाला. इससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई.गश्त में चलने वाले पुलिस कर्मियों ने तुरंत घायल एसएसआई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.डॉक्टरों ने एसएसआई का ऑपरेशन किया.ऑपरेशन के बाद एसएसआई की हालत में सुधार बताया है.

The post आखिर क्यों पैदल गश्त के दौरान पीएसी के दीवान व  एसएसआई पर चलाई गोली ? appeared first on Janmudda.

कानपुर: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षाएं 12 मई से शुरू होने वाली परीक्षा का शेड्यूल
Publised by: Himanshi saini

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की स्नातक व परास्नातक की वार्षिक परीक्षाएं 12 मई से शुरू हो रही हैं. परीक्षाएं इस बार तीन नहीं सिर्फ दो पालियों में सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 2से शाम 5 बजे के बीच होंगी. अब तक परीक्षाएं सुबह 7 से 10 बजे, 11 से 2 बजे और 3 से 6 बजे के बीच कराई जाती थी. परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा 22 मई, रविवार को आयोजित की जाएगी. अन्य परीक्षा रविवार के दिन नहीं होगी.यह परीक्षा कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रूखाबाद, औरैया, इटावा, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में होंगी.

सीएसजेएमयू कानपुर की वार्षिक परीक्षाएं 12 मई से शुरू होंगी. विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के 4.5 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। विवि से संबद्ध 11 जिलों में 400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे.
बता दे कि पहले वार्षिक परीक्षा 5 मई से होनी थी जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया था हालांकि अब परीक्षा तिथि पर बदलाव का फैसला लिया गया है. यह फैसला विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक में लिया था विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन में बैठक में मुख्य परीक्षा समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई थी. समिति ने तय किया कि सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षाएं 12 मई से होंगी जिसका विस्तृत शेड्यूल वेबसाइटwww. csjmu.in पर जारी कर दिया गया है इस बार स्नातक के द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक के प्रथम व अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी. बता दे कि स्नातक प्रथम वर्ष में नई शिक्षा नीति लागू होने से सेमेस्टर प्रणाली लागू हो गई है.

सम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी ऑब्जेक्टिव माध्यम से..

सम सेमेस्टर की परीक्षाओं पर भी मंथन हुआ. ये परीक्षाएं नई शिक्षा नीति के तहत होंगी.सम सेमेस्टर की परीक्षा में पेपर का प्रारूप ऑब्जेक्टिव मध्यम से होगा.

ऐसा होगा परीक्षा का शेड्यूल

बीए द्वितीय 12 मई 22 जून

बीए तृतीय 12 मई 2 जुलाई

बीएससी द्वितीय 12 मई 13 जून

बीएससी तृतीय 12 मई 15 जून

बीकॉम द्वितीय 12 मई 26 मई

बीकॉम तृतीय 12 मई 26 मई

एमए प्रथम 27 मई 6 जून

एमए द्वितीय 27 मई 8 जून

एमएससी प्रथम 20 मई 31 मई

एमएससी द्वितीय 20 मई 14 जून

एमकॉम प्रथम 21 मई 26 मई

एमकॉम द्वितीय 21 मई 1 जून

The post कानपुर: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षाएं 12 मई से शुरू होने वाली परीक्षा का शेड्यूल appeared first on Janmudda.