उत्तर प्रदेश चुनाव Archives | Janmudda

यूपी में बीजेपी को जनादेश पे 2024 में खतरे घंटी ।
सूबे में भाजपा को जनादेश…जनपद में 4 सीट भाजपा की खुशी के बीच 2024 के लिए खतरे की घंटी भी!

सूबे में बीजेपी को मिले जनादेश ने पूर्ण बहुमत की सरकार तो दी ही साथ ही योगी के कद में बढ़ोतरी भी की।भले ही योगी सीएम दुबारा बन रहे हो लेकिन यह पहला चुनाव था जो योगी को सीएम फेस बनाकर लड़ा जा रहा था जिससे योगी के लिए अपने आप को साबित करने के लिहाज से और भी खास था। योगी जब पहली बार सीएम बने तब चुनाव से पूर्व मात्र कयासों को छोड़कर कही सीएम का चेहरा नही थे।लेकिन इस चुनाव में अगर बीजेपी को नुकसान होता तो इसका ठीकरा भी योगी के सर ही फोड़ा जाता।…सीएम योगी ने न सिर्फ अपने आपको साबित किया बल्कि ये अहसास कराया कि तमाम विरोध,आरोप के बाद भी उनके कार्यकाल की तमाम घटनाएं ऐसी है जिनसे वह अपनी कर्तव्यनिष्ठा ,कुशलता चलते यह साबित कर दिया है कि यूपी की राजनीति में उनके कद के आसपास कोई नहीं ठहर रहा है। इस चुनाव में गर्मी भरे बयानों ने सियासी पारे को और बढ़ा दिया।ठंढी गर्मी हलचल के बीच बीजेपी फिर से सरकार बनाने में कामयाब तो गई लेकिन सपा
सुप्रीमों अखिलेश के जोशीले तेवर भरे नेतृत्व ने न ही सिर्फ अपनी सीटों में इजाफा किया साथ बीजेपी का बड़ा वोटिंग शेयर अपने साथ कर लिया जोकि 2024 में भाजपा के लिए खतरी की घंटी है।ध्यान देने वाली बात ये भी है कि ज्यादातर सीटों में हार जीत का अंतर बहुत ही मामूली था।….

बात सिर्फ अगर फतेहपुर की करे तो जहाँ 6 सीट पूरी बीजेपी एनडीए के पास थी।वहीं से 2 सीट सपा के खाते में जाना जनपद में बीजेपी के लिये न ही एक बड़ा नुकसान है।बल्कि हार की समीक्षा के बाद कइयों का राजनीतिक भविष्य भी खतरे में है।इस बात से तो इनकार नही किया जा सकता कि जिला संगठन बीजेपी को जनपद में एक धागे में बांधने पर कभी कामयाब नहीं हो पाया।तभी तो एक दूसरे को हराने के लिए अपनो द्वारा किया गया षडयंत्र सब का साथ सब का विकास का मंच से नारा देने वाली पार्टी सबके नुकसान की तरफ बढ़ रही है।जिसका फायदा हर मौके पर विपक्ष ने खूब उठाया।चाहे वह विधानसभा की 2 सीटें गवाना हो या फिर भाजपामय जनपद में सदर नगर पालिका हार जाना।…..हाल चुनाव में 6 सीटों में भाजपा गठबंधन को कुल 4 लाख 66 हजार 474 वोट मिले है।वहीं सपा को 4 लाख 59 हजार 853 वोट मिले है।….भले ही बीजेपी 4 सीट जीत गई हो लेकिन ये अंतर मात्र 6621 वोट का है।यदि यह लोकसभा चुनाव होता तो कुछ भी हो सकता था।…इन आंकड़ों को देखा जाए तो केंद्रीय मंत्री साध्वी के लिए सबसे चिंता वाली बात है।इसलिए हार की समीक्षा ईमानदारी से होना बीजेपी के लिए बहुत आवश्यक है।और व्यूह रचना करने वालो अपनो को किनारे लगाना भी उतना ही आवश्यक है। नहीं तो 2024 के सपनो में ग्रहण लगाने की दिशा में विपक्ष लगातार बढ़त बना रहा है।जोकि एक मजबूत कूटनीतिक योजना का हिस्सा भी हो सकता है!

The post यूपी में बीजेपी को जनादेश पे 2024 में खतरे घंटी । appeared first on Janmudda.

सपा,बीजेपी की हारजीत पर लगी 100रु के स्टांप पर शर्त ।
सरकार बनने को लेकर दो दोस्तों ने लगाई मोटरसाइकिल और टेम्पो की शर्त,भाजपा सरकार बनने पर देनी होगी बाइक, और सपा सरकार बनने पर टेंपो, मटौंध क्षेत्र का मामला। लोगों में चर्चा का विषय बनी शर्त। दो साथियों ने आपस में स्टांप पेपर पर शर्त लगाई यदि भाजपा की सरकार बनेगी तो मैं मोटरसाइकिल तुम्हें दे दूंगा और दूसरे ने कहा कि मैं तुम्हें सपा सरकार बनने पर अपनी टेंपो नाम देख कर दूंगा अब हुआ वही कि भाजपा की सरकार बन गई प्रदेश में तो पहले दोस्त को दूसरे दोस्त के नाम मोटरसाइकिल शर्त के अनुसार देनी पड़ गई इसकी चर्चा बहुत जोरों पर है इसका लिखा पढ़ी का शाम पेपर भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जगह सट्टेबाजी की खबरें सामने आ रही थीं. लेकिन अब बांदा (Banda) से एक हैरान करने वाली खबर आई है, जहां दो दोस्तों ने सपा और बीजेपी की सरकार बनने को लेकर शर्त लगाई थी. शर्त की रकम भी कोई छोटी-मोटी नहीं थी. दोनों दोस्तों में से एक का कहना था कि बीजेपी की सरकार बनेगी,
शर्त हारने पर एक दोस्त ने दूसरे को अपनी मोटरसाइकिल तो वहीं, दूसरे ने अपना टेंपो देने की बात कही थी. लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन दोनों दोस्तों ने सिर्फ हाथ मिलाकर यह शर्त नहीं लगाई, बल्कि 100 रुपए के स्टांप पर लिखित में शर्त लगाई थी. रिजल्ट आने के बाद हारे हुए दोस्त ने शर्त के मुताबिक अपनी मोटरसाइकिल दूसरे को दे दी है, जिसके बाद बांदा में इस शर्त की चर्चा है. वहीं, सोशल मीडिया पर अब 100 रुपए का स्टांप वायरल हो रहा है.

मतौंध क्षेत्र के ग्राम बसहरी निवासी बिलौटा सैनी टेंपो चलाते हैं। उनके पड़ोसी अवधेश कुशवाहा इलेक्ट्रॉनिक और प्लास्टिक सामान की फेरी लगाते हैं दोनों ने बीती 6 फरवरी को चुनाव में हार-जीत को लेकर शर्त लगा ली थी शर्त हारने पर एक दोस्त ने दूसरे को अपनी मोटरसाइकिल तो वही दूसरे ने अपना टेंपो देने की बात कही थी। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन दोनों दोस्तों ने सिर्फ हाथ मिलाकर यह शर्त नहीं लगाई बल्कि 100 रुपए के स्टांप पेपर पर लिखित में शर्त लगाई थी। रिजल्ट आने के बाद हारे हुए दोस्त ने शर्त के मुताबिक अपनी मोटरसाइकिल दूसरे को दे दी।

The post सपा,बीजेपी की हारजीत पर लगी 100रु के स्टांप पर शर्त । appeared first on Janmudda.

मुफ्त की राशन ने बीजेपी को दिलाई जीत, रूपाली दीक्षित।
आगरा. ताजनगरी में फतेहाबाद विधानसभा से सपा की प्रत्याशी रुपाली दीक्षित को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उनके हौसलों में कोई कमी नहीं आईं है. अब फिर से वह एक सामजिक कार्यकर्ता के तौर पर क्षेत्र में काम करने में जुट गईं है. 13 मार्च को उन्होंने फेसबुक लाइव आकर जहां अपने समर्थकों को हिम्मत दी है वहीं दूसरी तरफ अपने विरोधियों को बता दिया कि रूपाली दीक्षित अभी राजनीति में एक्टिव हैं. फेसबुक लाइव पर विरोधियों द्वारा किए गए कमेंट का भी उन्होंने खुलकर जवाब दिया.

3 मिनट में लिया था टिकट

आगरा की फतेहाबाद विधानसभा से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विदेश से लौटकर आए रूपाली दीक्षित को अपना प्रत्याशी बनाया था. शुरू से ही बीजेपी के छोटे लाल वर्मा और रूपाली दीक्षित में कड़ी टक्कर मानी जा रही थी. वहीं रूपाली दीक्षित को पहचान इस वजह से भी मिली क्योंकि उन्होंने मात्र 3 मिनट की बातचीत में ही अखिलेश यादव से अपने लिए टिकट प्राप्त कर ली. लेकिन 10 मार्च को हुई मतगणना के बाद रूपाली दीक्षित को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद वह आधिकारिक तौर पर किसी के भी सामने नहीं आई. लेकिन 13 मार्च को उन्होंने फेसबुक पर लाइव कर अपने समर्थकों को संबोधित किया वहीं उनके विरोधियों को भी जवाब दिया.

बड़े अंतर से हारने का है दुख

रूपाली दीक्षित ने 13 मार्च को फेसबुक पर लाइव किया, इस दौरान उन्होंने बताया कि मुझे हार का दुख नहीं है क्योंकि जीत का दूसरा पर्याय हार ही है. वह इस बात से हैरान थी कि जिस तरह से जनता ने उनका साथ दिया और सपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं व तमाम राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा उनके जीतने के जो कयास लगाए जा रहे थे. वह 10 मार्च को असफल साबित हुए. वहीं उनको सिर्फ इस बात का दुख है कि वह भाजपा के प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा से 54000 वोटों से हारी हैं. उनका कहना था कि मुझे हार का भले ही अंदाजा था लेकिन इतनी बड़ी हार कि मैंने उम्मीद भी नहीं की थी.

किसी भी कमेंट से नहीं पड़ता फर्क

रूपाली ने फेसबुक लाइव पर कहा कि जबसे मेरी चुनाव में हार हुई है उसके बाद से ही तमाम लोगों द्वारा मुझे इस तरह की प्रतिक्रिया दी जा रही है कि जिसके बारे में मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी. कई लोग मुझे तरह-तरह के अपशब्द भी कह रहे हैं लेकिन मैं अपने उन विरोधियों को बताना चाहूंगी कि मुझे इस तरह के कमेंट से कोई भी फर्क नहीं पड़ता. मुझे लगता है कि इस बार जनता की सेवा करने में मेरी कोई ना कोई कमी रही है लेकिन अगली बार में पूरी तैयारी से लोगों के बीच जाऊंगी.

मंजू भदोरिया मेरे सामने लड़े विधायकी का चुनाव

रूपाली ने बताया कि किसी विष्णु तोमर ने कमेंट में लिखा है कि आपके बराबर ही जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया की उम्र है लेकिन आप फिर भी नहीं जीत पाई. तो उन्होंने कहा कि मंजू भदोरिया से कहना कि विधानसभा चुनाव लड़े और जनता उन्हें कितने वोट देती है पता चलेगा. पैसे से चुनाव लड़ने में और विधायकी का चुनाव लड़ने में बहुत फर्क होता है. रूपाली ने कहा कि लोग मुझसे कुछ इस तरह के कमेंट कर रहे हैं जिससे मुझे लग रहा है कि मैं कोई आतंकवादी हूं.

प्रचार के लिए मिला कम समय

रूपाली दीक्षित ने कहा के मतगणना के बाद उन्होंने अपने टीम के चार पांच लोगों के साथ बैठकर बात की. और उन्हें लगा कि एक तो उन्हें समय कम मिला, सिर्फ 19 दिन ही उनके पास थे. वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टी के पास समाज के जो चेहरे होते हैं वह भी मेरे पास उपलब्ध नहीं थे. जो मेरी मदद नहीं कर पाए. पार्टी में जो संगठन था वह मेरी मदद नहीं कर पाया या फिर हम आपस में सामंजस्य नहीं बिठा पाए. इसके लिए जब भी मैं अखिलेश यादव जी से मिलूंगी तो जरूर बात करूंगी. वहीं चुनाव में जातिवाद भी पूर्ण रूप से हावी रहा.

फ्री राशन ने बीजेपी की जीत में की मदद

रूपाली दीक्षित ने सरकार के फ्री राशन के बारे में भी बात की उनका कहना था कि कोरोना की वजह से लोग बर्बाद हो गए. खाने को कुछ भी नहीं था ऐसे में सरकार ने उन्हें करीब ढाई साल तक मुफ्त में राशन दिया. तो लोगों ने सरकार के राशन के आधार पर वफादारी दिखाकर बीजेपी को वोट किया है. तो इसमें कोई भी गलती नहीं है. क्योंकि जब चुनाव आते हैं तो घर का मर्द एक दारु की बोतल और कुछ पैसे लेकर पूरे घर का वोट बेच देता है लेकिन घर की महिला को खाने के सामान से ही घर चलाना पड़ता है. और वह अनाज बीजेपी ने ही महिलाओं को दिया है. तो आप कैसे उम्मीद कर सकती हैं कि वह महिलाएं और वह लोग आपको(सपा) वोट दे देंगे.

मेरी हवा को वोट में नहीं बदल पाया संगठन

रूपाली ने बताया कि चुनाव के दौरान मेरे बारे में खूब हवा उड़ी. ऐसा लगा कि सभी लोग मुझे ही वोट करेंगे. लेकिन कहीं ना कहीं हमारे संगठन के लोग उस हवा को वोट में बदलने में नाकाम रहे.

अखिलेश यादव से मिलकर पार्टी की छवि को करेंगी सही

रूपाली ने बताया कि समाज में समाजवादी पार्टी को लेकर गुंडा और माफियाओं की पार्टी वाली छवि है. इस छवि को कहीं ना कहीं पार्टी के बड़े नेता मिटाने में नाकाम रहे. मैं जब भी अखिलेश यादव से मिलूंगी तो उनसे इस बारे में बात करूंगी, कि बड़े नेताओं का छोटे कार्यकर्ताओं से जो कम्युनिकेशन गैप है उसे कम किया जाए. और यह तब होगा जब पार्टी के लिए नियत से काम किया जाएगा ना कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए.

सपा छोड़ने का नहीं कोई सवाल

रूपाली ने कहा कि कई लोग मुझसे कह रहे हैं कि आप पार्टी छोड़ दीजिए. लेकिन मैं उस व्यक्ति के साथ धोखा नहीं कर सकती जिसने मुझे 3 मिनट में पार्टी का टिकट दे दिया. जिसने मुझे एक राजनीतिक प्लेटफार्म दिया उस व्यक्ति के साथ में कैसे धोखा कर दूं. और अगर आप फिर भी मुझसे पार्टी बदलने की बात कहते हैं तो यह आपकी मानसिकता को दर्शाता है.

कमेंट करने से सिर्फ माहौल होगा खराब

अंत में रूपाली दीक्षित ने कहा कि मैं अपने विपक्ष के नेता जिसमें रामसकल गुर्जर, डॉ राजेंद्र सिंह और छोटे लाल वर्मा से कहना चाहूंगी कि उनके जो सपोर्टर है जो मुझे तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. उन्हें समझाएं कि मैंने राजनीतिक रूप से अपनी हार स्वीकार की है. लेकिन इस तरह के कमेंट करने से सिर्फ माहौल खराब होगा. होली आने वाली है ऐसे में अगर कोई टोंट बाजी या सोशल मीडिया बाजी की जाएगी तो माहौल खराब होगा जिससे नए युवाओं के सामने गलत संदेश जाएगा.

The post मुफ्त की राशन ने बीजेपी को दिलाई जीत, रूपाली दीक्षित। appeared first on Janmudda.

समाजवादी पार्टी की नीतियां व्यापार हितैषी है,राजेन्द्र चौधरी ।
लखनऊ,

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री  राजेन्द्र चौधरी ने आज राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में व्यापारियों से जनसम्पर्क कर समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
हजरतगंज स्थित विश्व प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने पूजा-अर्चना कर 2022 में श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के लिए प्रार्थना किया। सैकड़ों व्यापारियों ने हजरतगंज में श्री राजेन्द्र चौधरी का स्वागत कर समाजवादी सरकार बनाने के लिए आश्वस्त किया। व्यापारियों ने अपने दुकानों से बाहर आकर समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया।
व्यापारियों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हुजूम ने हजरतगंज मार्केट से जनपथ मार्केट होते हुए लालबाग तक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। समाजवादी पार्टी मध्य विधानसभा प्रत्याशी श्री रविदास मेहरोत्रा भी साथ थे।
इस अवसर पर श्री राजेन्द्र चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। व्यापारी वर्ग असुरक्षित है। समाजवादी पार्टी की नीतियां व्यापार हितैषी है।
श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही व्यापारी वर्ग खुशहाल और समृद्ध होगा। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का प्रबल समर्थन मिल रहा है।
श्री चौधरी ने लखनऊ के सभी समाजवादी प्रत्याशियों सर्वश्री रविदास मेहरोत्रा मध्य लखनऊ, पूर्वी विधानसभा से श्री अनुराग भदौरिया, उत्तरी विधानसभा से सुश्री पूजा शुक्ला, मोहनलालगंज से श्रीमती सुशीला सरोज, पश्चिमी विधानसभा से श्री अरमान खान, कैण्ट विधानसभा से श्री राजू गांधी, सरोजनीनगर से प्रो0 अभिषेक मिश्र, बीकेटी से श्री गोमती यादव और मलिहाबाद विधानसभा से प्रत्याशी श्री सोनू कन्नौजिया को बिजयी बनाने की अपील किया।
इस अवसर पर श्री राजेन्द्र चौधरी के साथ सर्वश्री रविदास मेहरोत्रा मध्य विधानसभा सपा प्रत्याशी, सुशील दीक्षित, रामसागर यादव, अनीस राजा, पवन मनोचा, सचिन कंछल, डॉ0 आशुतोष वर्मा, शरद शरन, नवीन धवन, देवेन्द्र यादव जीतू, श्रीमती किरन पाण्डेय, ताराचंद यादव, रजिया नवाज, निखिल कन्नौजिया, शाहिद, संजीव भट्ट, करन सिंह, मोहनीश त्रिवेदी, आसिफ मार्शल, चन्द्रिका पाल, प्रशांत यादव, अपर्णा शुक्ला, फरहाना, लता जायसवाल, चिंता यादव सहित सैकड़ों प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

The post समाजवादी पार्टी की नीतियां व्यापार हितैषी है,राजेन्द्र चौधरी । appeared first on Janmudda.

झंडा लगाओ कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा ,जनता अखिलेश यादव के कामो को याद कर रही है। इंदल कुमार रावत।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नरेश उत्तम पटेल जी के दिशा निर्देशों के अनुपालन में आज आठवें दिन भी झंडा लगाओ सरकार बनाओ अभियान निरन्तर जारी रहा । जिसका परिणाम ऐतिहासिक रहा मलिहाबाद विधानसभा की जनता और कार्यकर्ताओं के सहयोग उमड़ा जा सैलाब ने ये तय कर दिया है कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय ।
ठगी परेशान यूपी की जनता आज अखिलेश यादव की तरफ देख रही है ।

आज सभी समाजवादी साथियों के साथ गढ़ी जिंदौर, गदिया खेड़ा, शेननगर, भटपुरवा , बाकी नगर ,फतेहपुर , रहीमाबाद चौराहा,कैथुलिया इत्यादि गांव में झंडा लगाकर जनता से संवाद किया गया ।

अभियान के दौरान वरिष्ठ नेता श्री अवधेश प्रताप सिंह, जनाब हारून आसिफ साहब ,श्री वीरेंद्र सिंह यादव, श्री राजवीर यादव, श्री उदय सिंह जी, श्री रमेश यादव जी, श्री जालिम सिंह यादव जी, श्री सर्वेश यादव जी ,श्री संदीप यादव, श्री राजू रावत जी, श्री राजेश रावत जी, युवा नेता श्री रिंकू सिंह जी, युवा नेता जनाब फाजिल अंसारी जी, श्री भूपेंद्र सिंह यादव जी, श्री रमाकांत यादव जी, श्री राम नरेश यादव जी श्री राजेंद्र मौर्या जी, श्री रमेश रावत जी, श्री रामचंद्र लोधी जी, राजकुमार रावत जी, श्री राम शंकर यादव जी जनाब अजमल मिर्जा बेग युवा नेता राहत अली जी, जनाब आतिफ अली जी ,जनाब मोहम्मद साहब ,श्री राम कुमार यादव, जी जनाब वारिस अली जी, जनाब मोहम्मद आरिफ जी, श्री अनुज मिश्रा जी, श्री किशोर मिश्रा जी, श्री सत्येंद्र मिश्रा जी उर्फ गिलन ,श्री मिंटू विश्वास जी जनाब मुर्शिद खान जी, जनाब खुर्शीद खान जी, श्री रवि सिंह जी श्री लक्ष्मी नारायण यादव जी, श्री धीरज रावत जी ,जनाब मोहम्मद जहीर खान, श्री रामस्वरूप जी रावत जी ,श्री विनोद रावत जी आदि लोगों ने हिस्सा लिया।

The post झंडा लगाओ कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा ,जनता अखिलेश यादव के कामो को याद कर रही है। इंदल कुमार रावत। appeared first on Janmudda.