#उत्तर प्रदेश Archives | Janmudda

राज्य की जनता बदलाव और नई सरकार चाहती थी; अखिलेश यादव
Publised by: Himanshi saini

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य की जनता बदलाव और नई सरकार चाहती थी। चुनाव परिणाम आने के बाद जनता के साथ चुनावी एक्सपर्ट भी हैरान थे। इससे जनता में तो घोर निराशा है। सरकार में आने के बाद भी भाजपाईयों के चेहरे बुझे हुए हैं। क्योंकि वे समझ रहे है कि सत्ता में वे कैसे आए हैं? जनता ने सपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा  के समाजवादी पार्अटी न्याय का डटकर मुकाबला करेंगे।
अखिलेश यादव आज मोहनलालगंज लखनऊ के समेसी बाजार क्षेत्र के भवानी खेड़ा गांव में वरिष्ठ समाजवादी नेता स्वर्गीय राम स्वरूप सिंह यादव की प्रतिमा के अनावरण करने के बाद कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जातिवादी पार्टी है। भाजपा की सरकार में केंद्र से राज्य तक जातिवाद की भरमार है। भाजपा की सरकार भ्रष्टतम है।
यादव ने बढ़ती गर्मी की चर्चा करते हुए कहा कि 50 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। प्रदेश में बिजली संकट है क्योंकि पिछले पांच सालों में भाजपा ने एक यूनिट बिजली नहीं बनाई। बिजली के गलत बिलों के साथ महंगी बिजली मिल रही है। भाजपा राज में हजारों करोड़ों रूपए की बिजली खरीदनी पड़ रही है। एक नए मंत्री जी कह रहे हैं कि कमा लो पैसा लेकिन डकार मत लेना।
यादव ने कहा भाजपा सरकार में गंगा साफ नहीं हुई। मां गंगा को पता है कि भाजपा पिछला बजट डकार चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री अस्पतालों में घूम-घूम कर खुद को शर्मिंदा होने की बात कह रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग जाकर यह कहना चाहिए। पांच वर्ष की भाजपा सरकार ही शर्मिंदगी है। भाजपा सरकार में किसी नौजवान को नौकरी नहीं मिली। सरकार कुछ कारखाने बेचती जा रही है। कुछ पुराने कारखाने बन्द है। सरकार की सभी संपत्तियां बेची जा रही है। पांच साल में कोई बड़ा कारखाना नहीं लगा। सरकार को मंहगाई की चिंता क्यो नही है? रोजगार नौकरी का क्या हुआ?
यादव ने कहा किसान भाइयों को सरकार से नही बल्कि बाजार के चलते फसल की बढ़ी कीमत मिल रही। बीजेपी से जुड़े उद्योगपति गेंहू खरीद रहे है। सूजी, बेसन, मैदा के साथ पैक्ड आटा मंहगा होगा। हटाये गए लाउडस्पीकर तो गिन रहे हैं, लेकिन वे गिनती करके बताएं कि सरकार ने कितनो को नौकरियां दी हैं। हर तरह की ताकतें समाजवादियों के पीछे पड़ी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बताए किसानों का बिल माफ कर कब अपना वायदा पूरा करेगी? भाजपा सरकार और विभाग ने अगर तैयारी की होती तो लगातार बिजली दे सकते थे। ये सरकार सपा सरकार में हुए बिजली उत्पादन को आगे नही बढ़ा सकी। समाजवादी सरकार में जो बिजली घर लगे थे उसी से अब तक बिजली मिल रही है। जब लखनऊ-दिल्ली दोनों में सरकार है, तो बिजली क्यो नही मिल रही?
अखिलेश यादव ने कहा केजीएमयू, लोहिया इंस्टीट्यूट, बलरामपुर जैसे अस्पतालों को बजट नही मिल रहा है। जनता को इलाज नहीं मिल रहा। चंदौली में पुलिस की पिटाई से आरोपी की बहन की मौत के मामले पर उन्होंने कहा कि अपराध-अन्याय की घटना घोर निंदनीय है। मुसलमान भाइयों के साथ घोर अत्याचार हो रहा है। पुलिस के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
अखिलेश यादव आज मोहनलालगंज स्थित एन आर एन पब्लिक इन्टर कॉलेज भी गए जहां प्रिंसिपल प्रमोद कुमार कुशवाहा ने उनका स्वागत किया। यहां बच्चों ने उनका अभिनंदन किया। कु0 अनामिका गौड़ ने उनके सम्मान में स्वागत गीत गया। यहां पूर्व विधायक नीरज मौर्य भी उपस्थित थे। यादव का मोहनलालगंज तहसील पर अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। राम लखन यादव एडवोकेट, के.पी. यादव एडवोेकेट, श्रवण सिंह एडवोकेट, अमरेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। मोहनलालगंज के फुलवरिया मोड़ पर भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत हुआ।
मोहनलालगंज से लौटते समय समेसी में चवन्नी टी स्टाल पर अखिलेश यादव रूके। वहां स्टाल मालिक श्री सुरेन्द्र कुमार मौर्य ने कुल्हड में चाय पेश की। नगराम मोड़ पर श्री अमर पाल सिंह ने उनका स्वागत किया।
अखिलेश यादव के कार्यक्रमों में सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, समाजवादी पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, आर.के. चौधरी पूर्व मंत्री, श्रीमती सुशीला सरोज पूर्व सांसद, श्याम किशोर, उदयराज पूर्व विधायक, विकास यादव, जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष, अशोक यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, अमर पाल सिंह, विजय सिंह यादव, के.पी. सिंह, नीरज मौर्य, उमेश वर्मा अध्यक्ष विधानसभा मोहनलालगंज की उपस्थिति उल्लेखनीय है। इनके अतिरिक्त इस अवसर पर स्वर्गीय राम स्वरूप यादव के पुत्र कुलदीप यादव, अंजू यादव गुड़िया यादव, गौतम रावत, सौम्या यादव, राम सिंह, भी मौजूद थे।
मैं सभी को ईद की बधाई देता हूँ।

The post राज्य की जनता बदलाव और नई सरकार चाहती थी; अखिलेश यादव appeared first on Janmudda.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ईदगाह व टीले वाली मस्जिद जाकर सभी को दी ईद की बधाई
Publised by: Himanshi saini

आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ईदगाह लखनऊ गये उसके बाद टीले वाली मस्जिद जाकर सभी को ईद की बधाई दी। मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजले मन्नान, हजरत मौलाना सैय्यद शाह वासिफ हसन वाइजी ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव का इस्तकबाल किया।
यादव ने कहा कि त्यौहारो के माध्यम से आज संदेश जाए कि इस पीढ़ी से अगली पीढ़ी तक हम मिलकर यहां रहते आये हैं। यही हमारी पहचान है कि हम सब मिलकर रहते हैं। ईद सद्भाव, भाईचारा और सुख-शांति का संदेश देता है।
अखिलेश यादव आज राजा महमूदाबाद, प्रो0 अली, महमूदाबाद हाउस बारादरी, कैसरबाग लखनऊ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे अहमद हसन के पुत्र हामिद, मो0 एबाद, यामीन खान, पार्षद नेता यावर हुसैन रेशू, मुजीबुर्रहमान बब्लू, सभासद कामरान बेग, नजरबाग, आजाद वसीम सलमानी घसियारी मण्डी सहित एक दर्जन लोगों जिनमें कुछ स्थानीय पार्षद भी शामिल थे, उनके घर जाकर ईद की मुबारकबाद और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सबका अभिवादन स्वीकार किया। नौजवानों ने कई स्थानों पर श्री यादव का फूलमालाओं से स्वागत किया। पूरे रास्ते युवाओं का जोश देखने लायक था। लोगों का कहना था कि आप फिर मुख्यमंत्री बनेगें।
भारतीय समाज में त्योहारों से जीवंतता बनी रहती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव त्योहारों में अपनी सक्रिय सहभागिता से जनता में मेल-मिलाप और भाईचारे का संदेश देते है।
सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, रविदास मेहरोत्रा विधायक, सुश्री पूजा शुक्ला, अतहर हुसैन, राम सागर, विजय सिंह, व्यापारी नेता पवन मनोचा सहित अन्य प्रमुख लोग कार्यक्रमों में उपस्थित रहे।

The post सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ईदगाह व टीले वाली मस्जिद जाकर सभी को दी ईद की बधाई appeared first on Janmudda.

वाराणसी: बड़ी ईदगाह में नमाज पढ़ कर निकले मुस्लिम बंधुओं को हिन्दू भाईयों ने शर्बत पिलाकर दी ईद की मुबारकबाद
Publised by: Himanshi saini

देशभर में आज पूरे धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर वाराणासी सिगरा क्षेत्र में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मार्ग स्थित बड़ी ईदगाह से नमाज पढ़ कर निकले मुस्लिम बंधुओं को हिन्दू भाईयों ने शर्बत पिला कर ईद की मुबारकबाद दी। बड़ी ईदगाह के समीप एकता सद्भावना का संदेश दे रहे भगत सिंह यूथ फ्रंट के सदस्यों ने अध्यक्ष हरीश मिश्रा के नेतृत्व में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नमाजी भाइयों का ईद पर स्वागत किया। स्वागत कर रहे हिन्दू भाइयों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम अपने मुस्लिम भाइयों के साथ ईद मनाते हैं और वो हमारे साथ होली-महाशिवरात्रि मनाते हैं। उन्हें शर्बत पिलाकर हमने उनसे अमन चैन की दुआएं ली है।

स्टॉल लगाकर शर्बत पिला रहे यूथ फ्रंट अध्यक्ष

स्टॉल लगाकर शर्बत पिला रहे भगत सिंह यूथ फ्रंट के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि देश में साम्प्रदायिक सौहार्द को कायम रखने में हमारी मोहब्बत के शर्बत की मिठास काम करेगी। जिस तरह से नफरत का माहौल बढ़ा है उसे हमारी इस देश में रहने वाले हम सभी हिंदू-मुस्लिम, सिख और ईसाई भाई इस शर्बत के माध्यम से नफरत फैलाने वाली शक्तियों को यह बताना और जताना चाहते हैं कि हम एक थे, एक हैं और सदैव एक ही रहेंगे। यही तो बनारस है। गंगा-जमुनी की तहजीब ही हिंदुस्तान की पहचान है। यह हमारी सदियों पुरानी परंपरा है और यह कायम रहनी चाहिए।हंसी-खुशी और आपसी भाईचारे का यही माहौल हमेशा रहे, यही हमारी दुआ है।

The post वाराणसी: बड़ी ईदगाह में नमाज पढ़ कर निकले मुस्लिम बंधुओं को हिन्दू भाईयों ने शर्बत पिलाकर दी ईद की मुबारकबाद appeared first on Janmudda.

काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता
Publised by: Himanshi saini

काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में शनिवार शाम को महिला श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। महिला श्रद्धालुओं के अनुसार स्पर्श दर्शन के दौरान कांस्टेबल और गर्भगृह में ही तैनात महिला सिपाही द्वारा उनके साथ धक्का -मुक्की की गई। इसपर गम्भीरता बरतते हुए सिपाही कुलदीप समेत महिला सिपाहियों को ड्यूटी प्वाइंट से हटा दिया है। सिपाही
कुलदीप के खिलाफ उनके तैनाती जनपद में रिपोर्ट भेजी जा रही है।

महिला सिपाही ने की अभद्रता

काशी विश्वनाथ गर्भगृह में कुछ महिला श्रद्धालु स्पर्श दर्शन के लिए आ रही थी। लेकिन गर्भगृह में महिला कांस्टेबल के रहने के बावजूद पुरुष   को जबरदस्ती बाहर धक्का देकर निकाल रहा था। इसबात की शिकायत महिला श्रद्धालुओं ने मन्दिर प्रशासन से की। यही नहीं महिला सिपाही भी वहाँ अभद्रता से पेश आ रही थी। इसको लेकर श्रद्धालुओं से पुलिसकर्मियों की बहस भी हुई थी। इस बात को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर गर्भगृह समेत मंदिर क्षेत्र में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सख्ती का सन्देश देते हुए अधिकारियों ने बैठक कर श्रद्धालुओं के साथ सलीके से पेश आने का निर्देश दिया। खासतौर से महिला श्रद्धालुओं के साथ किसी भी तरह से अभद्रता नहीं होने की हिदायत दी गई।

The post काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता appeared first on Janmudda.

मुख्यमंत्री ने अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयन्ती पर दी प्रदेशवासियों को बधाई
Publised by: Himanshi saini

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि सनातन संस्कृति में अक्षय तृतीया को अत्यन्त पुण्यदायी तिथि माना गया है। अक्षय तृतीया युगादि तिथि है अर्थात इस तिथि को अनेक युगों से मनाया जा रहा है। भगवान विष्णु सारी सृष्टि के संरक्षक हैं। इसलिए अक्षय तृतीया की तिथि को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त है। श्रद्धालुओं द्वारा इस तिथि को भगवान विष्णु के लक्ष्मीनारायण रूप का विशेष रूप से पूजन किया जाता है।

महर्षि परशुराम का अतुलनीय योगदान,

अक्षय तृतीया की तिथि सभी शुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम मानी जाती है। इसी तिथि को भगवान परशुराम की जयन्ती भी मनायी जाती है। समाज में धर्म एवं न्याय की स्थापना में महर्षि परशुराम का अतुलनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि धर्म और न्याय के मार्ग का अनुसरण करके ही लोक कल्याण एवं लोक मंगल का संकल्प पूरा किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री जी ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयन्ती के अनुष्ठान सम्पन्न करने की अपील की है।

The post मुख्यमंत्री ने अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयन्ती पर दी प्रदेशवासियों को बधाई appeared first on Janmudda.

उप निरीक्षक की परीक्षा पास कराने का झांसा,10 लाख की ठगी
Publised by: Himanshi saini

यूपी पुलिस में उप निरीक्षक की परीक्षा पास कराने का झांसा देकर हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव पटना निवासी एक युवती से 10 लाख रुपये ठग लिए गए। परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने पर जब रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी मिली। पीड़िता के पिता ने इस मामले में बदायूं निवासी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना देहात क्षेत्र के गांव पटना निवासी लखीराम ने बताया कि उसकी पुत्री ने कुछ माह पहले यूपी पुलिस में दरोगा पद पर भर्ती के लिए आवेदन किया था। परीक्षा से पूर्व पीड़ित की मुलाकात जनपद बदायूं के थाना सिविल लाइंस के मोहल्ला बाल नगर निवासी अनिल से हुई। अनिल ने उसकी पुत्री को दरोगा की परीक्षा में पास कराने का झांसा दिया। परीक्षा पास कराने के एवज में दस लाख रुपये की मांग की।

झांसे में आकर दस लाख रुपये दे दिए गए। परीक्षा में पुत्री के अनुत्तीर्ण होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। इसके बाद आरोपी से रुपये वापस मांगे लेकिन, वह बहाने बनाकर टरकाने लगा। सख्ती से तकादा करने पर आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया।
देहात थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

The post उप निरीक्षक की परीक्षा पास कराने का झांसा,10 लाख की ठगी appeared first on Janmudda.