एयरपोर्ट Archives | Janmudda

अयोध्या से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, साथ में होता रहेगा एयरपोर्ट का विस्तार।
एटीआर 72 जैसे विमानों के संचालन के लिए भारत सरकार ने दिए ढाई सौ करोड़: सीएम योगी

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को विकसित करने के लिए ढेर सारी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा

प्रदेश सरकार ने भूमि खरीदने के लिए एक हजार करोड़ रुपए दिए, अब तक 377 एकड़ से अधिक भूमि खरीदी गई

26 फरवरी, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर भारत सरकार ने अपना अनुमोदन दिया है और इसके लिए वहां पर तत्काल एटीआर 72 जैसे विमानों के संचालन के लिए ढाई सौ करोड़ रुपए एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपलब्ध कराए हैं। इसके साथ एयरपोर्ट के विस्तार की कार्यवाही चलती रहेगी, जिसमें एयर बस और अन्य बड़े यात्री विमानों का आवागमन बेहतर तरीके से हो सके, इसके लिए प्रदेश सरकार भारत सरकार से संवाद बनाकर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि के रूप में विख्यात है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की कार्यवाही युद्ध स्तर पर चल रही है। अयोध्या भारत की सनातन आस्था का केंद्र बिंदु होने के नाते लाखों की संख्या में श्रद्धालु अलग-अलग पर्व और त्योहारों में दर्शनार्थ आता है। अयोध्या में श्रद्धा और पर्यटन का एक समन्वित रूप देखने को मिलता है। केंद्र और राज्य सरकार अयोध्या के समग्र विकास को लेकर कार्य कर रही है। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को विकसित करने के लिए ढेर सारी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि दुनिया के तमाम देशों में भारतीय मूल के नागरिक और अप्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में रहते हैं। उनकी ईच्छा होती है कि वे भी अयोध्या आ सकें। इसलिए यूपी सरकार ने अयोध्या की एयरस्ट्रिप को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में डेवलप करने का एक प्रस्ताव भारत सरकार के पास भेजा था। एयरपोर्ट के निर्माण के लिए करीब एक हजार करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार ने भूमि क्रय करने के लिए जिला प्रशासन को दी है और अधिग्रहण की कार्यवाही तेजी से चल रही है। अब तक 377 एकड़ से अधिक भूमि क्रय की जा चुकी है और युद्ध् स्तर पर इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

श्रद्धालुओं के आवागमन को आसान बनाएगा एयरपोर्ट: सीएम योगी
उन्होंने कहा कि अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के नाम पर रखे जाने वाले इस एयरपोर्ट के एटीआर 72 के सेवा को संचालन करने और उसके लिए ढाई सौ करोड़ की राशि स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का कार्य किया है। निश्चित ही अयोध्या के टूरिज्म को और अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सहज और सरल बनाएगा।

The post अयोध्या से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, साथ में होता रहेगा एयरपोर्ट का विस्तार। appeared first on Janmudda.

अब कुशीनगर एयरपोर्ट से भी विदेशों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, उड़ान की तारीख का इंतजार।
यूपी के कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डीजीसीए ने सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए लाइसेंस जारी कर दिया है। अब इस एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश का तीसरा व देश का 87वां लाइसेंसी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है। यहां से अब देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ पूर्वांचल सहित पश्चिम बिहार व नेपाल के सीमावर्ती लोगों को आने जाने में सुविधा हो जाएगी। अब सरकार पर निर्भर है कि उड़ान की तिथि कब निर्धारित करती है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि कुशीनगर हवाईअड्डे को डीजीसीए से यूपी का तीसरा लाइसेंस प्राप्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के लिए आवश्यक मंजूरी मिल गई है।

मंगलवार को नई दिल्ली में एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने डीजीसीए के डायरेक्टर जनरल अरुण कुमार से लाइसेंस प्राप्त किया। डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) की आपत्तियां लाइसेंस में बाधक बन रही थीं, जिसके चलते एयरलाइंस कम्पनियां उड़ान के लिए आने से कतरा रहीं थी। तीन माह पूर्व डीजीसीए की टीम ने एयरपोर्ट का दौरा किया। टीम ने 50 से अधिक बिंदुओं पर खामियां पाई थीं। साथ ही एयरपोर्ट अथार्टी ऑफ इंडिया (एएआई) को नोटिस देकर आपत्तियां दूर करने को कहा था।
आपत्तियां दूर कर एएआई पुनः लाइसेंस के लिए प्रस्तुत हुआ। जांच के बाद डीजीसीए ने लाइसेंस जारी कर दिया। दूसरी तरफ एएआई ने एयरलाइंस कम्पनियों को उड़ान शुरू करने के लिए आमंत्रित कर दिया है। स्पाइस जेट, इंडिंगो, गो एयर, एयर इंडिया, थाई एयरवेज, मिहिर लंका समेत दो दर्जन से अधिक देशी विदेशी कम्पनियों को न्योता गया है। प्रथमदृष्टया फोकस बौद्ध व खाड़ी देशों से जुड़ी एयरलाइंस कम्पनियों पर है।

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि फोर सी कैटेगरी में लाइसेंस मिला है। यह लाइसेंस रनवे और जहाज की कैटेगरी को लेकर जारी किया गया है। यहां छोटे से लेकर बड़े जहाज आसानी से आ-जा सकते हैं। इस एयरपोर्ट से डोमेस्टिक व इंटरनेशनल दोनों प्रकार की उड़ानें होंगी। एयरलाइंस कम्पनियां सम्पर्क में हैं। बातचीत चल रही है। अब एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि केंद्र व प्रदेश सरकार को मिलकर तय करना है।

The post अब कुशीनगर एयरपोर्ट से भी विदेशों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, उड़ान की तारीख का इंतजार। appeared first on Janmudda.