यह डरावनी Archives | Janmudda

यह डरावनी जग हम जीतेंगे जरूर।
लखनऊ,

रोजाना घट रही भयावह घटनाओं से खूबसूरत और जीवंत शहर लखनऊ सहम सा गया है । बीते रविवार को वैसे तो लॉकडाउन के कारण शहर ने खामोशी ओढ़ रखी थी , लेकिन गोमती किनारे बहुमंजिली इमारतों से घिरे श्मशान घाट से उठने वाले क्रंदन ने शहर को हिला कर रख दिया । देर रात तक कतार में जलती चिताओं से उठने वाली सुर्ख लपटें शहर 2 की चकाचौंध पर भारी सी पड़ने लगी हैं । शहर में लोग निकल तो रहे थे , लेकिन शायद तमाम खतरों के बीच वे सिर्फ अपनी मजबूरियों के चलते । बिलकुल यंत्रवत से लोग बस अपने वाहनों को ड्राइव करते रहते हैं । शायद अपनों के खोने के अंदेशे में खामोशियां ओढ़े हुए । लेकिन ये शहर इस डरावनी विभीषिका से पूरी ताकत व धैर्य के साथ लड़ भी रहा है । ऐसे लोग भी हैं जो अपने लोगों , अपने शहर को बचाने के लिए सड़कों पर आए हैं

आधे – अधूरे सुरक्षा उपायों के साथ नगर निगम कर्मचारी शहर को सैनिटाइज करने , बिलखते लोगों के बीच शवों के अंतिम संस्कार में लगे हैं । एंबुलेंसकर्मी रात दिन गंभीर होते मरीजों और शवों को लाने में जुटे हैं । अस्पतालों में डॉक्टर , नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी गंभीर होते मरीजों के तीमारदारों की नाराजगी झेलते हुए बिना थके इलाज कर रहें हैं । शहर के व्यापारियों को सहालग पर कमाई की उम्मीद थी , पर अपने नुकसान की परवाह न करते हुए उन्होंने बाजारों को खुद ही बंद कर दिया है ताकि इस बेरहम कोरोना से जंग लड़ कर असंख्य जानें बचाई जा सकें । दवा और जरूरी चीजों के दुकानदार गंभीर खतरों को जानते हुए भी अपनी दुकानें खोल कर लोगों की जरूरतें पूरी कर रहे हैं । सरकारी दफ्तरों में मौजूदगी कम है , लेकिन सरकारी मशीनरी को चलाए रखने के लिए लोग पूरी हिम्मत से कोरोना से जूझ रहे हैं । वरिष्ठ अफसरों की फौज का एक बड़ा हिस्सा कोरोना।

संक्रमित हो चुका है लेकिन हिम्मत किसी ने नहीं आ रही वर्चुअल मीटिंग में फोन के जरिए से बीमार अफसर भी अपने काम में जुटे हैं ।
हालात इतने बुरे है कि घर के बड़े लोग अस्पतालों में और बच्चो को पड़ोसी संभाल रहे है ।
क्रूर कोरोना से लड़ने के अलावा वैसे भी कोई विकल्प नही है ।
सब मिलकर ही इसे हरा पायेंगे ।
घरों में कैद होकर इस अज्ञात दुश्मन से लड़ने की जंग अवसाद भी ला रही है ।
इस जंग में हरके लिए खुद को सुरक्षित रखना सबसे बड़ा हथियार है ।
निर्मम कोरोना से हम अपने को असरदार मास्क और सामाजिक दूरी से सुरक्षित रख ले हौसला बनाये रखे युद्ध के मैदान में सरीखी खतरनाक होती जंग हम जरूर जीतेंगे ।

The post यह डरावनी जग हम जीतेंगे जरूर। appeared first on Janmudda.