रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर Archives | Janmudda

विस्फोटक बल्लेबाज जो अपने दम पर पलट सकते हैं पलड़ा
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुरुआत करेगी कोहली ऐंड कंपनी

सोमवार शाम 4 बजे भिडेंगे  सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज व घातक गेंदबाज।

दुबई। आईपीएल में सोमवार को भिड़ने को तैयार दोनों ही टीमों-सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर- में ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो  अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं।

विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इंडियन प्रीमियर लीग खिताब के जीतने के सपने को पूरा करने का अभियान सोमवार से शुरू करेंगे, जब उनकी अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मुकाबला टूर्नामेंट में निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

विस्फोटक बल्लेबाज कोहली का हर क्षेत्र में रहा है बेहतर प्रदर्शन

दोनों टीमों में ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं। कोहली ने पिछले कुछ सत्र में हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन पहली बार खिताब जीतने का उनका सपना तभी पूरा होगा जब टीम हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

पहले से ही बड़े खिलाडिय़ों से भरी टीम में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच के आने से बल्लेबाजी और मजबूत हुई है। युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल से भी उम्मीदें काफी हैं।

वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टॉ  है सलामी जोड़ियों में सबसे विस्फोटक बल्लेबाज

वहीं दूसरी तरफ वार्नर ने तीन बार टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप (सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले) हासिल की है और उनकी कप्तानी में टीम 2016 में चैम्पियन बनी थी। वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टॉ टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक सलामी जोडिय़ों में से एक है।

आरसीबी के खिलाफ पिछले सत्र में इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए रेकार्ड (आईपीएल) रनों की साझेदारी की थी। वे उस लय को यहां बरकरार रखना चाहेंगे। सनराइजर्स के पास केन विलियमसन, मनीष पांडे, मिशेल मार्श और फेबियन एलेन जैसे शानदार बल्लेबाज है।

पिछले सत्र में आखिरी स्थान पर रहने वाली आरसीरबी की टीम इस सत्र में काफी संतुलित लग रही है लेकिन उसका आकलन मैदान पर ही होगा।

सनराइजर्स को निचले क्रम की बल्लेबाजी दे सकती है तकलीफ

सनराइजर्स के लिए निचले क्रम की बल्लेबाजी कमजोर कड़ी सबित हो सकती है। फ्रेंचाइजी ने विराट सिंह, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग और अब्दुल समद जैसे युवा बल्लेबाजों पर भरोसा जताया है और उम्मीद है कि इनमें से कोई खिलाड़ी मध्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करेगा।

टीम की गेंदबाजी इकाई में हालांकि ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे जहां उन्हें संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल और बासिल थम्पी जैसे गेंदबाजों का साथ मिलेगा।

टीम में टी20 प्रारूप के शीर्ष गेंदबाज माने जाने वाले राशिद खान के अलावा हरफनमौला मोहम्मद नबी भी है जो कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएस) में शानदार लय में थे। टीम में बाये हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम भी है।

आरसीबी के पास भी गेंदबाजी का अच्छा विकल्प

आरसीबी के पास भी स्पिन गेंदबाजी में अच्छा विकल्प है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फिर से महत्वपूर्ण होंगे जिन्हें वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, एडम जम्पा और मोइन अली जैसे अनुभवी गेंदबाजो का साथ मिलेगा।

आरसीबी ने पिछले सत्र में आखिरी ओवरों में काफी रन लुटाए थे और टीम ने उस कमजोर कड़ी को खत्म करने की कोशिश कर है। फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका हरफनमौला क्रिस मौरिस को टीम में शामिल किया है।

The post विस्फोटक बल्लेबाज जो अपने दम पर पलट सकते हैं पलड़ा appeared first on Janmudda.