समाजवादी पार्टी Archives | Janmudda

बरेली सपा संगठन में दिखी गुटबाजी
बरेली में सपा की नई कमेटी के स्वागत समारोह से पुरानी कमेटियों के पदाधिकारी-दिग्गज गायब, यह है बजह….

बरेली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में करारी शिकस्त खाने के बाद भी सपा में गुटबाजी खत्म नहीं हो रही है. सपा कार्यालय पर जिले की नई कमेटी के पदाधिकारियों के स्वागत समारोह से सपा की जिला कमेटी के पूर्व पदाधिकारी और दिग्गज भी गायब रहे.इसको लेकर पार्टी में काफी चर्चा बनी हुई है. हालांकि,नई कमेटी के स्वागत समारोह में पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया. इसके साथ ही पार्टी की मजबूती पर जोड़ दिया गया है.

समाजवादी पार्टी (सपा) ने कुछ महीनों बाद होने वाले नगर निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिसके चलते बरेली में नई कमेटी बनाई गई है. इस कमेटी का सप्ताह भर पहले ही ऐलान हुआ था. हालांकि कमेटी में लगातार बदलाव हो रहा है.नई कमेटी का बुधवार को सपा कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक पंडित आरके शर्मा, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर बेग और कदीर अहमद समेत प्रमुख पदाधिकारी पहुंचे.समारोह में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, जिला महासचिव योगेश यादव,कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव, ताजुद्दीन आदि पदाधिकारियों का स्वागत किया गया.इसके बाद नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर चर्चा कर गुटबाजी खत्म करने के साथ ही पार्टी की मजबूती पर जोर दिया गया. मगर, इस स्वागत समारोह से पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव, प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी समेत प्रमुख पदाधिकारी नहीं आएं.इसके साथ ही कार्यक्रम में सपा के बहेड़ी विधायक एवं पूर्व मंत्री अताउर्रहमान, भोजीपुरा विधायक एवं पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव,पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, शहर विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले राजेश अग्रवाल समेत प्रमुख पदाधिकारी और दिग्गज शामिल नहीं हुए.इन को लेकर काफी चर्चाएं बनी रहीं हैं.

-पांच दिन में तीन बार बदला पद जिला कमेटी में फरीदपुर विधानसभा के रसुइया गांव निवासी संजीव यादव का पद पांच दिन में तीन बार बदला जा चुका है.पिछले गुरुवार को घोषित जिला कमेटी में संजीव यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया था.इसके दो दिन बाद जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई.मगर, उसके अगले ही दिन जिला उपाध्यक्ष का पद छीन कर जिला सचिव बनाया गया है, लेकिन इससे संजीव काफी ख़फ़ा बताएं जा रहे हैं.हालांकि, संगठन के प्रमुख लोगों का कहना है कि उन्हें प्रदेश के बड़े नेता की सिफारिश पर पद दे दिया गया है.मगर, उनका कद जिला सचिव के लायक भी नहीं है.

The post बरेली सपा संगठन में दिखी गुटबाजी appeared first on Janmudda.

अखिलेश यादव का यूपी विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद पहला दौरा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का यह पहला दौरा है जब अखिलेश यादव चुनाव के बाद सीतापुर जा रहे हैं सीतापुर में वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक नरेंद्र वर्मा दिवंगत भाई श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव लखनऊ अपनी आवाज से 12:00 बजे सीतापुर के लिए रवाना हो गए

The post अखिलेश यादव का यूपी विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद पहला दौरा। appeared first on Janmudda.

यूपी में बीजेपी को जनादेश पे 2024 में खतरे घंटी ।
सूबे में भाजपा को जनादेश…जनपद में 4 सीट भाजपा की खुशी के बीच 2024 के लिए खतरे की घंटी भी!

सूबे में बीजेपी को मिले जनादेश ने पूर्ण बहुमत की सरकार तो दी ही साथ ही योगी के कद में बढ़ोतरी भी की।भले ही योगी सीएम दुबारा बन रहे हो लेकिन यह पहला चुनाव था जो योगी को सीएम फेस बनाकर लड़ा जा रहा था जिससे योगी के लिए अपने आप को साबित करने के लिहाज से और भी खास था। योगी जब पहली बार सीएम बने तब चुनाव से पूर्व मात्र कयासों को छोड़कर कही सीएम का चेहरा नही थे।लेकिन इस चुनाव में अगर बीजेपी को नुकसान होता तो इसका ठीकरा भी योगी के सर ही फोड़ा जाता।…सीएम योगी ने न सिर्फ अपने आपको साबित किया बल्कि ये अहसास कराया कि तमाम विरोध,आरोप के बाद भी उनके कार्यकाल की तमाम घटनाएं ऐसी है जिनसे वह अपनी कर्तव्यनिष्ठा ,कुशलता चलते यह साबित कर दिया है कि यूपी की राजनीति में उनके कद के आसपास कोई नहीं ठहर रहा है। इस चुनाव में गर्मी भरे बयानों ने सियासी पारे को और बढ़ा दिया।ठंढी गर्मी हलचल के बीच बीजेपी फिर से सरकार बनाने में कामयाब तो गई लेकिन सपा
सुप्रीमों अखिलेश के जोशीले तेवर भरे नेतृत्व ने न ही सिर्फ अपनी सीटों में इजाफा किया साथ बीजेपी का बड़ा वोटिंग शेयर अपने साथ कर लिया जोकि 2024 में भाजपा के लिए खतरी की घंटी है।ध्यान देने वाली बात ये भी है कि ज्यादातर सीटों में हार जीत का अंतर बहुत ही मामूली था।….

बात सिर्फ अगर फतेहपुर की करे तो जहाँ 6 सीट पूरी बीजेपी एनडीए के पास थी।वहीं से 2 सीट सपा के खाते में जाना जनपद में बीजेपी के लिये न ही एक बड़ा नुकसान है।बल्कि हार की समीक्षा के बाद कइयों का राजनीतिक भविष्य भी खतरे में है।इस बात से तो इनकार नही किया जा सकता कि जिला संगठन बीजेपी को जनपद में एक धागे में बांधने पर कभी कामयाब नहीं हो पाया।तभी तो एक दूसरे को हराने के लिए अपनो द्वारा किया गया षडयंत्र सब का साथ सब का विकास का मंच से नारा देने वाली पार्टी सबके नुकसान की तरफ बढ़ रही है।जिसका फायदा हर मौके पर विपक्ष ने खूब उठाया।चाहे वह विधानसभा की 2 सीटें गवाना हो या फिर भाजपामय जनपद में सदर नगर पालिका हार जाना।…..हाल चुनाव में 6 सीटों में भाजपा गठबंधन को कुल 4 लाख 66 हजार 474 वोट मिले है।वहीं सपा को 4 लाख 59 हजार 853 वोट मिले है।….भले ही बीजेपी 4 सीट जीत गई हो लेकिन ये अंतर मात्र 6621 वोट का है।यदि यह लोकसभा चुनाव होता तो कुछ भी हो सकता था।…इन आंकड़ों को देखा जाए तो केंद्रीय मंत्री साध्वी के लिए सबसे चिंता वाली बात है।इसलिए हार की समीक्षा ईमानदारी से होना बीजेपी के लिए बहुत आवश्यक है।और व्यूह रचना करने वालो अपनो को किनारे लगाना भी उतना ही आवश्यक है। नहीं तो 2024 के सपनो में ग्रहण लगाने की दिशा में विपक्ष लगातार बढ़त बना रहा है।जोकि एक मजबूत कूटनीतिक योजना का हिस्सा भी हो सकता है!

The post यूपी में बीजेपी को जनादेश पे 2024 में खतरे घंटी । appeared first on Janmudda.

केशव प्रसाद मौर्या की हार के पीछे का सच क्या है।
क्या इन दो तस्वीरों में छुपा है डिप्टी सीएम केशव मौर्या की हार का राज?

आखिर कौशांबी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पांचों विधानसभा में क्यों बीजेपी चुनाव हार गई?

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम आने के बाद प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी जहां एक बार फिर सत्ता में आ गई है. वहीं सूबे के डिप्टी सीएम केशव मौर्या की हार को लेकर, चर्चाओं का बाजार अब भी गर्म हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही है. जिसे लेकर दावा किया जा रहा कि, केशव मौर्या की हार की असली वजह इन्हीं तस्वीरों में छिपा हैं.

दरअसल यह तस्वीर कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर की हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है दोनों तस्वीर में से एक में वह पीएम मोदी को माला पहना कर अभिवादन कर रहे, यह तस्वीर कौशांबी में पीएम मोदी की जनसभा की है. तब मोदी केशव मौर्य के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे. तस्वीर में केशव पीछे छूट गए लेकिन विनोद सोनकर ठीक बगल में हैं. अब इस तस्वीर के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

जबकि दूसरी तस्वीर में सांसद विनोद सोनकर कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के साथ पौधा रोपण कर रहे हैं. इस तस्वीर को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. जिसपर विधानसभा चुनाव 2022 के परिणामों ने भी बल दे दिया है. दरअसल कौशांबी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पांच विधानसभाएं आती है. कुंडा, बाबागंज, सिराथू, चायल और मंझनपुर सीट बीजेपी हार गईं.

कहा जा रहा की संसद विनोद सोनकर डिप्टी सीएम केशव मौर्या के बढ़ते कद से घबरा रहे थे. उन्हें अपनी सियासी पारी खतरे में नजर आ रही थी. शायद इसीलिए उन्होंने खुलकर केशव मौर्या का समर्थन नहीं किया. अगर मजबूती से समर्थन किया होता तो प्रतापगढ़ की कुंडा, बाबागंज विधानसभा छोड़ बीजेपी कौशांबी की सीट जीत सकती थी.

वहीं सांसद विनोद सोनकर ने गुलशन यादव के साथ वायरल हो रही तस्वीर को लेकर मीडिया से कहा, कि यह तस्वीर एक साल पुरानी है. वह कुंडा नगर पंचायत द्वारा आयोजित वृक्षा रोपड़ कार्यक्रम में गए थे. गुलशन यादव की पत्नी कुंडा नगर अध्यक्ष है जिसकरण वह भी आए थे. लेकिन अब यह तस्वीरें उन्हें बदनाम करने के लिए वायरल की जा रही हैं. उन्होंने कहा की कौशांबी की तीनों सीटों को जीतने के लिए उन्होंने पूरा प्रयास किया था.

The post केशव प्रसाद मौर्या की हार के पीछे का सच क्या है। appeared first on Janmudda.

मुफ्त की राशन ने बीजेपी को दिलाई जीत, रूपाली दीक्षित।
आगरा. ताजनगरी में फतेहाबाद विधानसभा से सपा की प्रत्याशी रुपाली दीक्षित को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उनके हौसलों में कोई कमी नहीं आईं है. अब फिर से वह एक सामजिक कार्यकर्ता के तौर पर क्षेत्र में काम करने में जुट गईं है. 13 मार्च को उन्होंने फेसबुक लाइव आकर जहां अपने समर्थकों को हिम्मत दी है वहीं दूसरी तरफ अपने विरोधियों को बता दिया कि रूपाली दीक्षित अभी राजनीति में एक्टिव हैं. फेसबुक लाइव पर विरोधियों द्वारा किए गए कमेंट का भी उन्होंने खुलकर जवाब दिया.

3 मिनट में लिया था टिकट

आगरा की फतेहाबाद विधानसभा से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विदेश से लौटकर आए रूपाली दीक्षित को अपना प्रत्याशी बनाया था. शुरू से ही बीजेपी के छोटे लाल वर्मा और रूपाली दीक्षित में कड़ी टक्कर मानी जा रही थी. वहीं रूपाली दीक्षित को पहचान इस वजह से भी मिली क्योंकि उन्होंने मात्र 3 मिनट की बातचीत में ही अखिलेश यादव से अपने लिए टिकट प्राप्त कर ली. लेकिन 10 मार्च को हुई मतगणना के बाद रूपाली दीक्षित को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद वह आधिकारिक तौर पर किसी के भी सामने नहीं आई. लेकिन 13 मार्च को उन्होंने फेसबुक पर लाइव कर अपने समर्थकों को संबोधित किया वहीं उनके विरोधियों को भी जवाब दिया.

बड़े अंतर से हारने का है दुख

रूपाली दीक्षित ने 13 मार्च को फेसबुक पर लाइव किया, इस दौरान उन्होंने बताया कि मुझे हार का दुख नहीं है क्योंकि जीत का दूसरा पर्याय हार ही है. वह इस बात से हैरान थी कि जिस तरह से जनता ने उनका साथ दिया और सपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं व तमाम राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा उनके जीतने के जो कयास लगाए जा रहे थे. वह 10 मार्च को असफल साबित हुए. वहीं उनको सिर्फ इस बात का दुख है कि वह भाजपा के प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा से 54000 वोटों से हारी हैं. उनका कहना था कि मुझे हार का भले ही अंदाजा था लेकिन इतनी बड़ी हार कि मैंने उम्मीद भी नहीं की थी.

किसी भी कमेंट से नहीं पड़ता फर्क

रूपाली ने फेसबुक लाइव पर कहा कि जबसे मेरी चुनाव में हार हुई है उसके बाद से ही तमाम लोगों द्वारा मुझे इस तरह की प्रतिक्रिया दी जा रही है कि जिसके बारे में मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी. कई लोग मुझे तरह-तरह के अपशब्द भी कह रहे हैं लेकिन मैं अपने उन विरोधियों को बताना चाहूंगी कि मुझे इस तरह के कमेंट से कोई भी फर्क नहीं पड़ता. मुझे लगता है कि इस बार जनता की सेवा करने में मेरी कोई ना कोई कमी रही है लेकिन अगली बार में पूरी तैयारी से लोगों के बीच जाऊंगी.

मंजू भदोरिया मेरे सामने लड़े विधायकी का चुनाव

रूपाली ने बताया कि किसी विष्णु तोमर ने कमेंट में लिखा है कि आपके बराबर ही जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया की उम्र है लेकिन आप फिर भी नहीं जीत पाई. तो उन्होंने कहा कि मंजू भदोरिया से कहना कि विधानसभा चुनाव लड़े और जनता उन्हें कितने वोट देती है पता चलेगा. पैसे से चुनाव लड़ने में और विधायकी का चुनाव लड़ने में बहुत फर्क होता है. रूपाली ने कहा कि लोग मुझसे कुछ इस तरह के कमेंट कर रहे हैं जिससे मुझे लग रहा है कि मैं कोई आतंकवादी हूं.

प्रचार के लिए मिला कम समय

रूपाली दीक्षित ने कहा के मतगणना के बाद उन्होंने अपने टीम के चार पांच लोगों के साथ बैठकर बात की. और उन्हें लगा कि एक तो उन्हें समय कम मिला, सिर्फ 19 दिन ही उनके पास थे. वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टी के पास समाज के जो चेहरे होते हैं वह भी मेरे पास उपलब्ध नहीं थे. जो मेरी मदद नहीं कर पाए. पार्टी में जो संगठन था वह मेरी मदद नहीं कर पाया या फिर हम आपस में सामंजस्य नहीं बिठा पाए. इसके लिए जब भी मैं अखिलेश यादव जी से मिलूंगी तो जरूर बात करूंगी. वहीं चुनाव में जातिवाद भी पूर्ण रूप से हावी रहा.

फ्री राशन ने बीजेपी की जीत में की मदद

रूपाली दीक्षित ने सरकार के फ्री राशन के बारे में भी बात की उनका कहना था कि कोरोना की वजह से लोग बर्बाद हो गए. खाने को कुछ भी नहीं था ऐसे में सरकार ने उन्हें करीब ढाई साल तक मुफ्त में राशन दिया. तो लोगों ने सरकार के राशन के आधार पर वफादारी दिखाकर बीजेपी को वोट किया है. तो इसमें कोई भी गलती नहीं है. क्योंकि जब चुनाव आते हैं तो घर का मर्द एक दारु की बोतल और कुछ पैसे लेकर पूरे घर का वोट बेच देता है लेकिन घर की महिला को खाने के सामान से ही घर चलाना पड़ता है. और वह अनाज बीजेपी ने ही महिलाओं को दिया है. तो आप कैसे उम्मीद कर सकती हैं कि वह महिलाएं और वह लोग आपको(सपा) वोट दे देंगे.

मेरी हवा को वोट में नहीं बदल पाया संगठन

रूपाली ने बताया कि चुनाव के दौरान मेरे बारे में खूब हवा उड़ी. ऐसा लगा कि सभी लोग मुझे ही वोट करेंगे. लेकिन कहीं ना कहीं हमारे संगठन के लोग उस हवा को वोट में बदलने में नाकाम रहे.

अखिलेश यादव से मिलकर पार्टी की छवि को करेंगी सही

रूपाली ने बताया कि समाज में समाजवादी पार्टी को लेकर गुंडा और माफियाओं की पार्टी वाली छवि है. इस छवि को कहीं ना कहीं पार्टी के बड़े नेता मिटाने में नाकाम रहे. मैं जब भी अखिलेश यादव से मिलूंगी तो उनसे इस बारे में बात करूंगी, कि बड़े नेताओं का छोटे कार्यकर्ताओं से जो कम्युनिकेशन गैप है उसे कम किया जाए. और यह तब होगा जब पार्टी के लिए नियत से काम किया जाएगा ना कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए.

सपा छोड़ने का नहीं कोई सवाल

रूपाली ने कहा कि कई लोग मुझसे कह रहे हैं कि आप पार्टी छोड़ दीजिए. लेकिन मैं उस व्यक्ति के साथ धोखा नहीं कर सकती जिसने मुझे 3 मिनट में पार्टी का टिकट दे दिया. जिसने मुझे एक राजनीतिक प्लेटफार्म दिया उस व्यक्ति के साथ में कैसे धोखा कर दूं. और अगर आप फिर भी मुझसे पार्टी बदलने की बात कहते हैं तो यह आपकी मानसिकता को दर्शाता है.

कमेंट करने से सिर्फ माहौल होगा खराब

अंत में रूपाली दीक्षित ने कहा कि मैं अपने विपक्ष के नेता जिसमें रामसकल गुर्जर, डॉ राजेंद्र सिंह और छोटे लाल वर्मा से कहना चाहूंगी कि उनके जो सपोर्टर है जो मुझे तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. उन्हें समझाएं कि मैंने राजनीतिक रूप से अपनी हार स्वीकार की है. लेकिन इस तरह के कमेंट करने से सिर्फ माहौल खराब होगा. होली आने वाली है ऐसे में अगर कोई टोंट बाजी या सोशल मीडिया बाजी की जाएगी तो माहौल खराब होगा जिससे नए युवाओं के सामने गलत संदेश जाएगा.

The post मुफ्त की राशन ने बीजेपी को दिलाई जीत, रूपाली दीक्षित। appeared first on Janmudda.

बीजेपी की प्रचंड बहुमत से प्रसन्न हुई मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव, जाने क्या कहा ?
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 5 राज्यों में से 4 पर जीत हासिल की है। बात करे, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजो की तो भाजपा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीधे मुकाबले में करारी शिकस्त दी है। भारतीय जनता पार्टी 403 में से 273 सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाने जा रही है, जबकि समाजवादी पार्टी 125 सीटों पर सिमट गई है। बीजेपी की सपा से करारी टक्कर के बावजूद समाजवादी पार्टी सरकार बनाने में असफल रही, लेकिन सपा के खाते में 2017 के मुकाबले ढाई गुना सीट मिली है। बीजेपी की इस जीत पर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और हाल ही में बीजेपी में आईं अपर्णा यादव काफी खुश है।

अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और राम राज्य आने की उम्मीद जताई। अपर्णा यादव ने ट्वीट कर कहा की, ” बाबा को सजने जा रहा है फिर से ताज। आएगा राम राज्य जय श्री राम ”। चुनाव के दौरान ही अपर्णा यादव सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुईं थी। अपर्णा यादव को प्रचार अभियान की जिम्मेदारी दी गई थी।

भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अपर्णा यादव ने मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान अपर्णा यादव के साथ उनकी बेटी भी थी। अपर्णा यादव की बेटी ने मुख्यमत्री को टीका लगाकर जीत की बधाई दी।https://twitter.com/aparnabisht7/status/1501811782029316102?s=20&t=xs1he537EH5_QQDC7NlWoQ

The post बीजेपी की प्रचंड बहुमत से प्रसन्न हुई मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव, जाने क्या कहा ? appeared first on Janmudda.

गाज़ीपुर सदर सीट पर सबकी निगाहें क्यो।
27 साल की तपस्या का मिला फल
1956 के बाद साहू समाज को मिला सम्मान

गाजीपुर विधानसभा चुनाव की बात करें तो गाजीपुर सदर सीट पर सबकी निगाहें टिकी क्योंकि इस सीट पर 1956 के बाद किसी राजनीतिक पार्टी ने साहू समाज से व्यक्ति को टिकट देने का काम किया है ।

गाजीपुर जिले में 7 विधानसभा सीटें हैं जिसमें एक गाजीपुर सदस्य यह सीट जो इस बार दिलचस्प और लड़ाई बड़ी रोमांचक है जहां एक तरफ बीजेपी से मौजूदा विधायक संगीता बलवंत हैं दूसरी तरफ बसपा से राकेश कुमार गौतम है वहीं समाजवादी पार्टी ने जै किशन साहू को टिकट देकर बनिया वोट बैंक को साधने का एक नया प्रयोग किया है ।
जातीय समीकरण ना बैठने के कारण लड़ाई कांटे की है । जैकिशन साहू को टिकट मिलने के बाद साहू समाज मैं खुशी की लहर है और समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते नजर आ रहे हैं ।
अब देखना यह होगा लगभग 70 साल बाद गाजीपुर जिले में एक बनिया परिवार के बेटे को विधायक बना कर सदन भेजने में कामयाब होते हैं या फिर एक और इतिहास बनेगा
गाजीपुर में 7 मार्च को मतदान है और 10 मार्च को मतगणना होगी।

The post गाज़ीपुर सदर सीट पर सबकी निगाहें क्यो। appeared first on Janmudda.

समाजवादी पार्टी की नीतियां व्यापार हितैषी है,राजेन्द्र चौधरी ।
लखनऊ,

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री  राजेन्द्र चौधरी ने आज राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में व्यापारियों से जनसम्पर्क कर समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
हजरतगंज स्थित विश्व प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने पूजा-अर्चना कर 2022 में श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के लिए प्रार्थना किया। सैकड़ों व्यापारियों ने हजरतगंज में श्री राजेन्द्र चौधरी का स्वागत कर समाजवादी सरकार बनाने के लिए आश्वस्त किया। व्यापारियों ने अपने दुकानों से बाहर आकर समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया।
व्यापारियों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हुजूम ने हजरतगंज मार्केट से जनपथ मार्केट होते हुए लालबाग तक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। समाजवादी पार्टी मध्य विधानसभा प्रत्याशी श्री रविदास मेहरोत्रा भी साथ थे।
इस अवसर पर श्री राजेन्द्र चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। व्यापारी वर्ग असुरक्षित है। समाजवादी पार्टी की नीतियां व्यापार हितैषी है।
श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही व्यापारी वर्ग खुशहाल और समृद्ध होगा। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का प्रबल समर्थन मिल रहा है।
श्री चौधरी ने लखनऊ के सभी समाजवादी प्रत्याशियों सर्वश्री रविदास मेहरोत्रा मध्य लखनऊ, पूर्वी विधानसभा से श्री अनुराग भदौरिया, उत्तरी विधानसभा से सुश्री पूजा शुक्ला, मोहनलालगंज से श्रीमती सुशीला सरोज, पश्चिमी विधानसभा से श्री अरमान खान, कैण्ट विधानसभा से श्री राजू गांधी, सरोजनीनगर से प्रो0 अभिषेक मिश्र, बीकेटी से श्री गोमती यादव और मलिहाबाद विधानसभा से प्रत्याशी श्री सोनू कन्नौजिया को बिजयी बनाने की अपील किया।
इस अवसर पर श्री राजेन्द्र चौधरी के साथ सर्वश्री रविदास मेहरोत्रा मध्य विधानसभा सपा प्रत्याशी, सुशील दीक्षित, रामसागर यादव, अनीस राजा, पवन मनोचा, सचिन कंछल, डॉ0 आशुतोष वर्मा, शरद शरन, नवीन धवन, देवेन्द्र यादव जीतू, श्रीमती किरन पाण्डेय, ताराचंद यादव, रजिया नवाज, निखिल कन्नौजिया, शाहिद, संजीव भट्ट, करन सिंह, मोहनीश त्रिवेदी, आसिफ मार्शल, चन्द्रिका पाल, प्रशांत यादव, अपर्णा शुक्ला, फरहाना, लता जायसवाल, चिंता यादव सहित सैकड़ों प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

The post समाजवादी पार्टी की नीतियां व्यापार हितैषी है,राजेन्द्र चौधरी । appeared first on Janmudda.

आचार संहिता उलंघन में तीन सपा नेता को मिली जमानत
आचार संहिता उलंघन में तीन सपा नेता को मिली जमानत…

2022 विधान सभा चुनाव को लेकर आयोग इस बार शख्त हो गया है 8 जनवरी को 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान होते ही चुनाव आयोग ने आचार संहिता लगाने का एलान कर दिया था वही कानपुर में सीसामऊ विधानसभा के वर्तमान विधायक इरफान सोलंकी समेत तीन नेताओं पर आचार संहिता उलंघन की कार्यवाही की गई थी जिसमे मंगलवार को ACMM 3 आलोक यादव की कोर्ट ने सीसामऊ विधानसभा के विधायक इरफान सोलंकी समेत तीन नेताओं को जमानत दे दी है कोर्ट में तीनों ने समर्पण किया था जहाँ 20 20 हजार की दो जमानतों और निजी बंध पत्र दाखिल करने पर तीनों को रिहा कर दिया गया है.
आपको बता दे कि 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक निधि से हैंडपंप लगवाने और उसका प्रचार करने के मामले में कर्नलगंज थाने में विधायक इरफान सोलंकी ,युवजन सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह उर्फ बंटी सेंगर और रोहित वर्मा उर्फ मोंटी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज हुई थी वही लॉयर एसोसिएशन के महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चार्जशीट MPMLA कोर्ट में दाखिल करने के बजाय महानगर मजिस्ट्रेट 6 की अदालत में दाखिल कर दी गई थी.वही कार्यवाही की जानकारी होने पर तीनों सपा नेता ने मंगलवार को कोर्ट में समर्पण किया जहाँ से उन्हें जमानत मिल गई.

The post आचार संहिता उलंघन में तीन सपा नेता को मिली जमानत appeared first on Janmudda.

मैं जिसका साथ छोड़ता हूं उसका अता-पता नहीं रहता – स्वामी प्रसाद मौर्य
लखनऊ : स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में शामिल हो गए हैं. उनके साथ पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी और बीजेपी छोड़कर आए 6 विधायक भी सपा में गए. इसके अलावा कुछ अन्य नेताओं, पूर्व विधायकों ने भी सपा का दामन थामा है. अखिलेश यादव इस दौरान मंच पर मौजूद थे.

सपा में शामिल होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी पर हमला बोला. वह बोले कि मकर संक्रांति बीजेपी के अंत का इतिहास रचने जा रहा है. जो बीजेपी के लोग कुंभकर्णी नींद सो रहे थे उनको अब नींद ही नहीं आ रही है. पहले वे लोग हमारी बात नहीं सुनते थे.

बीजेपी के कुछ लोग कहते हैं कि पांच साल तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया. कुछ कहते हैं बेटे के चक्कर में बीजेपी छोड़ी है. मैं बताना चाहता हूं कि बीजेपी ने गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की आंख में धूल झोंककर सत्ता हथियाई थी. सरकार बनाएं दलित और पिछड़े, मलाई खाएं अगड़े, पांच फीसदी लोग. स्वामी बोले कि 85 तो हमारा है, 15 में भी बंटवारा है.

मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर योगी पाप करते हैं और हिंदुओं की दुहाई देते हैं. उन्होंने कहा कि क्या आपकी नजर में कुछ बड़ी जाति के लोग ही हिंदू हैं, वही 10 से 5 प्रतिशत. फिर तो आपका बिस्तर पैक होना तय है. वह बोले कि अब सब एक साथ खड़े होंगे आज जिन 10 प्रतिशत को आप हिंदू मानते हो, उनमें भी बंटवारा होगा क्योंकि उसमे भी कुछ समाजवादी और अंबेडकरवादी हैं.

मौर्य ने कहा कि बीजेपी ने केशव मौर्य और स्वामी मौर्य का नाम उछाल कर सरकार बनाई थी. चर्चा थी कि सीएम होंगे केशव या स्वामी पर हुआ क्या. पहले गाजीपुर से स्काईलैंप उतारने की कोशिश की गई. फिर स्काईलैंप आते-आते बीच में ही ब्लास्ट हो गया. दूसरा स्काईलैंप गोरखपुर से लाकर पिछड़े की आंखों में धूल झोंकी गई.

मौर्य ने कहा कि मैं जिसका साथ छोड़ता हूं उसका कहीं अता पता नहीं रहता है. बहन जी (मायावती) इसका जीता जागता उदाहरण हैं. वह बाबा साहब और कांशीराम के सिद्धांतो से हट गई थीं, उन्हे घमंड हो गया था. बहन मायावती ने दूसरा नारा दिया जिसकी जितनी तैयारी उसकी उतनी भागीदारी वह थैली वालों के साथ खड़ी हो गईं.

बीएसपी तब नंबर 1 पर थी, बीजेपी 3 पर थी और जैसे ही मैंने बीएसपी छोड़ी बीजेपी आकाश चढ़ गई पर अब मैं उन्हें कहना चाहता हूं आपके बुरे दिन आ गए हैं. मेरे साथ कई लोग आ रहे हैं, इस्तीफा देने का सिलसिला चलता रहेगा.

The post मैं जिसका साथ छोड़ता हूं उसका अता-पता नहीं रहता – स्वामी प्रसाद मौर्य appeared first on Janmudda.