Janmudda

पूर्वांचल का बदला चेहरा: कालीन की बुनाई से विदेशी बाजारों तक पहुंचा कारोबार, जानें कैसे हुआ कायाकल्प
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के सदस्य पीयूष कुमार बरनवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक–आर्थिक इतिहास में साल 2017 एक निर्णायक मोड़ के रूप में दर्ज है. वर्ष 2017 से पहले पूर्वांचल की पहचान एक ऐसे उपेक्षित और पिछड़े क्षेत्र के रूप में होती थी, जहां समस्याओं का अंबार था और सरकारी इच्छाशक्ति का सर्वथा अभाव. पूर्वांचल का नाम आते ही मन में बदहाल सड़कें, अंधेरे में डूबे गांव–शहर, बेलगाम अपराध और थमी हुई आर्थिक गतिविधियां ही कौंधती थीं. बुनियादी सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक उदासीनता की सबसे बड़ी कीमत उठानी पड़ी यहां के पारंपरिक उद्योगों को, विशेषकर भदोही के विश्व प्रसिद्ध कालीन उद्योग को.

उन्होंने कहा कि जो भदोही कभी अपनी बुनाई कला और रेशमी–ऊनी कालीनों के लिए वैश्विक पटल पर भारत की धाक जमाता था, वह 2017 से पहले दम तोड़ने की कगार पर पहुंच चुका था, लेकिन 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, त्वरित निर्णय क्षमता और विकासपरक दृष्टि ने पूर्वांचल और भदोही के परिदृश्य को 360 डिग्री बदल दिया.

जानें साल 2017 से पहले कैसे थे हालात

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के सदस्य पीयूष कुमार बरनवाल ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश प्रशासनिक विफलता और नीतिगत अपंगता का शिकार था. पूर्वांचल में माफियाराज और संगठित अपराध चरम पर था. अपराधियों और बाहुबलियों का बोलबाला ऐसा था कि नए निवेशक तो दूर, स्थानीय व्यापारी और उद्योगपति भी पलायन करने को मजबूर थे. भदोही, वाराणसी और मीरजापुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में रंगदारी, अपहरण और धमकी आम बात बन चुकी थी.

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जर्जर सड़कें, कमजोर कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर के अभाव ने स्थिति को और भयावह बना दिया था. पूर्वांचल को देश के प्रमुख बाजारों और बंदरगाहों से जोड़ने के लिए कोई आधुनिक एक्सप्रेसवे या सुदृढ़ हाईवे नेटवर्क नहीं था. सड़कें गड्ढों में तब्दील थीं, जिससे माल ढुलाई का खर्च और समय दोनों अत्यधिक बढ़ जाते थे. निर्यात पर आधारित कालीन उद्योग के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका था, क्योंकि समय पर डिलीवरी न मिलने के कारण विदेशी खरीदार कटने लगे थे. रही–सही कसर बिजली संकट ने पूरी कर दी. कारखानों को चलाने के लिए महंगे डीजल जनरेटरों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे उत्पादन लागत इतनी बढ़ जाती थी कि भदोही का कालीन उद्योग अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा से बाहर होने लगा था.

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के सदस्य पीयूष कुमार बरनवाल ने कहा कि भदोही को ‘कारपेट सिटी‘ कहा जाता है, जहां की गलियों में सदियों पुराना ताना–बाना और बुनकरों की अद्वितीय कारीगरी सांस लेती है, लेकिन 2017 से पहले की सरकारों की बेरुखी ने इस उद्योग को अंधकार में धकेल दिया था. मार्केटिंग और बुनियादी ढांचे के अभाव के कारण बुनकरों और निर्यातकों के पास अपने उत्पादों को विदेशी खरीदारों के सामने प्रदर्शित करने के लिए कोई आधुनिक मंच नहीं था. कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और उचित मजदूरी न मिलने से हतोत्साहित होकर पीढ़ी–दर–पीढ़ी इस कला को जीवित रखने वाले कारीगर और बुनकर मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हो गए थे. वह स्थिति दयनीय और भयावह थी.

योगी सरकार में पूर्वांचल का हुआ पुनरुद्धार

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के सदस्य पीयूष कुमार बरनवाल ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद योगी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास‘ के मंत्र के साथ पूर्वांचल के पुनरुद्धार का संकल्प लिया. सरकार ने स्पष्ट किया कि पूर्वांचल केवल चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के आर्थिक इंजन का मुख्य हिस्सा बनेगा. सबसे पहले योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस‘ नीति के तहत पूर्वांचल को माफियामुक्त किया गया. कानून–व्यवस्था में सुधार से व्यापारियों में विश्वास लौटा और जो पूर्वांचल कभी अपराध के लिए जाना जाता था, वह अब सुरक्षित निवेश का नया केंद्र बन गया.

उन्होंने कहा कि इसके बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जैसी ऐतिहासिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं ने पूरे क्षेत्र का भूगोल और अर्थशास्त्र बदलकर रख दिया. वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तार और जलमार्गों के विकास ने भदोही के निर्यातकों के लिए सीधे बंदरगाहों तक पहुंच आसान बना दी. गांव–देहात से लेकर औद्योगिक क्लस्टरों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने से उत्पादन लागत घटी और बंद पड़ी खड्डियां दोबारा चलने लगीं.

भदोही से दुनिया तक पहुंचा कालीन

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के सदस्य पीयूष कुमार बरनवाल ने कहा कि योगी सरकार द्वारा शुरू की गई ‘एक जिला, एक उत्पाद‘ (ओडीओपी) योजना भदोही के कालीन उद्योग के लिए संजीवनी बूटी साबित हुई. सरकार ने भदोही के कालीन को न केवल एक मजबूत ब्रांड के रूप में प्रमोट किया, बल्कि वित्तीय सहायता, आधुनिक टूलकिट और ग्लोबल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराए. बदलाव का यह दावा केवल बातों तक सीमित नहीं है, बल्कि आधिकारिक आंकड़े इसकी स्पष्ट गवाही देते हैं.

उन्होंने कहा किवित्त वर्ष 2016-17 में उत्तर प्रदेश का कुल मर्चेंडाइज निर्यात मात्र 84,076 करोड़ रुपये था, जो पूर्ववर्ती 2012-17 के कार्यकाल में मात्र 4.1 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ रहा था, लेकिन योगी सरकार की विकासपरक नीतियों के बल पर वित्त वर्ष 2024-25 में यह निर्यात बढ़कर 1,83,920 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो कि 2016-17 की तुलना में 75.6 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि को दर्शाता है. आज यह आंकड़ा दो लाख करोड़ के पार हो चुका है.

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के सदस्य पीयूष कुमार बरनवाल ने कहा कि कालीन निर्यात के मोर्चे पर भदोही ने पुनः अपना ऐतिहासिक दबदबा कायम किया है. वित्त वर्ष 2024-25 में उत्तर प्रदेश का कुल कालीन निर्यात 5,667 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जिसमें अकेले भदोही की हिस्सेदारी 4,022 करोड़ रुपये रही. यह आंकड़ा राज्य के कुल कालीन निर्यात का 71.0 प्रतिशत है। यदि भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी के पूरे कारपेट क्लस्टर को देखा जाए, तो यह निर्यात 4,960 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है, जो उत्तर प्रदेश के कुल कालीन निर्यात का 87.5 प्रतिशत है. इस पुनरुत्थान का सबसे मानवीय और सुखद पहलू यह है कि भदोही का कालीन क्षेत्र आज लगभग पांच लाख श्रमिकों, कारीगरों और बुनकरों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान कर सुरक्षा और सम्मान दे रहा है, जिससे पलायन पर पूर्ण विराम लग चुका है.

Carpet Expo Mart से ग्लोबल बायर्स तक, भदोही बना हब

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के सदस्य पीयूष कुमार बरनवाल ने कहा कि इसके अलावा, बुनियादी ढांचे को वैश्विक मानकों पर खड़ा करने के लिए योगी सरकार ने भदोही में 7.5 एकड़ में फैले विशाल ‘कारपेट एक्सपो मार्ट‘ का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराकर 31 दिसंबर 2020 को इसका उद्घाटन किया. इससे अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को अब सीधे भदोही आकर सौदे करने की सुविधा मिली है. रविवार को शुरु हुए 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो में 250 एग्जीबिटर्स और ब्रिक्स समेत 65 देशों के 450 से अधिक विदेशी बायर्स की भागीदारी ने भदोही की वैश्विक साख पर मुहर लगा दी है.

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के सदस्य पीयूष कुमार बरनवाल ने कहा कि संक्षेप में कहें तो 2017 से पहले जो पूर्वांचल हताशा, अंधकार और उपेक्षा का पर्याय बन चुका था, आज वह उत्तर प्रदेश के विकास का मुख्य संवाहक बन चुका है. भदोही का कालीन उद्योग इस बात का जीता–जागता प्रमाण है कि यदि सरकार की नीयत साफ हो, नेतृत्व में इच्छाशक्ति हो और नीतियां विकासपरक हों, तो डूबते हुए उद्योगों को भी वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है. माफियाराज का खात्मा, इन्फ्रास्ट्रक्चर की क्रांति और आंकड़ों में दिखती यह भारी वृद्धि साबित करती है कि योगी सरकार के दौरान पूर्वांचल ने उपेक्षा के काले अध्याय को पीछे छोड़ते हुए समृद्धि और आत्मनिर्भरता के एक स्वर्णिम युग में प्रवेश किया है.

The post पूर्वांचल का बदला चेहरा: कालीन की बुनाई से विदेशी बाजारों तक पहुंचा कारोबार, जानें कैसे हुआ कायाकल्प appeared first on Janmudda.

शादी से इनकार करना पड़ा भारी! प्रेमिका ने भाइयों से पिटवाकर तुड़वाए युवक के हाथ-पैर
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने पहली पत्नी को तलाक देकर खुद से शादी न करने पर अपने भाइयों के साथ मिलकर प्रेमी की बेरहमी से पिटाई करवा दी. मारपीट में युवक के दोनों हाथ-पैर टूट गए हैं. पीड़ित युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमिका और उसके भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक पप्पू अपने क्षेत्र में एक क्लीनिक पर दवा लेने गया था. पीड़ित का आरोप है कि उसकी प्रेमिका ने उसे फोन करके एक स्थान पर बुलाया.

जब पप्पू वहां पहुंचा, तो युवती उस पर पहली पत्नी को तलाक देकर शादी करने का दबाव बनाने लगी. जब पप्पू ने पहली पत्नी को छोड़ने और शादी करने से साफ इंकार कर दिया, तो युवती ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया.

हमले में पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया. मारपीट इतनी खौफनाक थी कि युवक के हाथ और पैर टूट गए. घटना की सूचना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. पीड़ित युवक के पिता जाकिर हुसैन ने तत्काल भोजीपुरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराया. फिलहाल पप्पू का इलाज बरेली के जिला अस्पताल में चल रहा है.

6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ नामजद और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवेश सिंह ने बताया- पीड़ित जाकिर हुसैन की ओर से बेटे के साथ मारपीट की शिकायत मिली थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

The post शादी से इनकार करना पड़ा भारी! प्रेमिका ने भाइयों से पिटवाकर तुड़वाए युवक के हाथ-पैर appeared first on Janmudda.

मां की हत्या के पीछे बदले की साजिश? 2 साल पुराने बरेली हत्याकांड में बेटे का कबूलनामा
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र स्थित कुड्डा गांव में 26 महीने पहले हुई 55 वर्षीय रामबेटी की हत्या की मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझा लिया है. जिस मामले में पीड़िता के परिजनों ने अपने ही पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया था, SIT जांच में पूरी कहानी उलटी निकली. पुलिस ने मामले में मृतका के दूसरे बेटे महेंद्र को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी रंजिश निकालने और दुश्मनों को फंसाने की नीयत से खुद अपनी मां का कत्ल किया था.

घटना 6 अगस्त 2024 की सुबह की है, जब रामबेटी अपने घर के बाहर सो रही थीं और तभी उनकी हत्या कर दी गई थी. वारदात के बाद मृतका के बेटे गजेंद्र ने अपने चचेरे भाई नत्थू सिंह, सर्वेश, सुरेंद्र, वीरेंद्र, छोटेलाल और बाद में वीरेश उर्फ बाबा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

दिल्ली में हुआ नामजद आरोपियों का पॉलिग्राफ टेस्ट

भमोरा पुलिस को करीब एक साल तक जांच के बाद भी नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले. मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP अनुराग आर्य ने एसपी दक्षिणी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की और विवेचना कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर को सौंपी. जांच के दौरान नामजद आरोपियों का दिल्ली स्थित सीबीआई लैब में पॉलिग्राफ (लाइ डिटेक्टर) टेस्ट कराया गया. टेस्ट में किसी भी आरोपी की संलिप्तता साबित नहीं हुई, जिसके आधार पर न्यायालय ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया.

SIT और कैंट इंस्पेक्टर ने बेनकाब की साजिश

आरोपियों के बरी होने के बाद भी पुलिस ने जांच बंद नहीं की और वादी पक्ष तथा परिवार के सदस्यों की भूमिका खंगालनी शुरू की. कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने रामबेटी के दूसरे बेटे महेंद्र को पूछताछ के लिए बुलाया. गहन पूछताछ में जब पुलिस को उस पर शक हुआ, तो कड़ाई करने पर महेंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

रंजिश में ली मां की जान, भेजा गया जेल

आरोपी महेंद्र ने कबूला कि उसकी अपने विरोधियों से पुरानी दुश्मनों चल रही थी. उन्हें हत्या के मामले में जेल भिजवाने और बदला लेने की नियत से उसने खुद अपनी मां की जान ले ली. पुलिस ने महेंद्र को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एसआईटी की गहन और वैज्ञानिक जांच के चलते ही 26 महीने बाद इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश हो सका.

The post मां की हत्या के पीछे बदले की साजिश? 2 साल पुराने बरेली हत्याकांड में बेटे का कबूलनामा appeared first on Janmudda.

लखनऊ मर्डर केस में बड़ा खुलासा, मां की हत्या करने वाले बेटे को लेकर सामने आई नई जानकारी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर चौराहे के पास विजन अपार्टमेंट में 1 अक्टूबर 2026 की रात रिश्तों को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपनी ही 42 वर्षीया मां सरिता (बदला हुआ नाम) के सिर पर लोहे की भारी रेंज से ताबड़तोड़ वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी. इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड के पीछे सिर्फ गुस्सा नहीं, बल्कि पिछले 5-6 सालों से जारी एक गहरी मानसिक उलझन, जेंडर आइडेंटिटी और परिवार का बिखराव छुपा हुआ था.

पिता के अनुसार, उनका बेटा पिछले 5 से 6 सालों से गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहा था. इस दौरान उसमें एक बड़ा बदलाव आया. वो मानसिक रूप से खुद को लड़की समझने लगा था. बेटे की इस मनोदशा और मानसिक स्थिति को सुधारने के लिए परिजनों ने लखनऊ के प्रसिद्ध नूर मंजिल और केजीएमयू (मेडिकल कॉलेज) सहित कई मानसिक रोग विशेषज्ञों के पास उसका लंबा इलाज कराया.

पिता के पास बेटे के दिमागी इलाज से जुड़े तमाम मेडिकल पर्चे और दस्तावेज मौजूद हैं. हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद समय के साथ उसकी बीमारी और व्यवहार में आक्रामकता बढ़ती ही चली गई.

4 महीने से अलग किराए के मकान में रह रहा था नाबालिग

परिवार में लगातार बढ़ते तनाव और बेटे के अनियंत्रित व्यवहार को देखते हुए करीब 4 महीने पहले उसे घर से थोड़ी दूरी पर एक अलग किराए का कमरा दिलवाया गया था. बेटे के रहने, खाने और इलाज का पूरा खर्चा पिता राकेश ही उठा रहे थे. अलग रहने के बावजूद वो अक्सर अपनी मां से मिलने की जिद करता था. गुरुवार (1 अक्टूबर) को भी मां से मिलने की जिद पर उसे विजन अपार्टमेंट स्थित घर लाया गया था. किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस मां की ममता उसे घर खींच लाई थी, वही मुलाकात उस मां की जिंदगी का आखिरी दिन बन जाएगी.

मामूली विवाद के बाद लोहे की रेंज से वार, मां की मौके पर मौत

घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद किसी बात को लेकर मां सरिता और बेटे के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि नाबालिग आपा खो बैठा. उसने पास में ही रखी लोहे की भारी रेंज उठाई और मां के सिर पर पूरी ताकत से वार कर दिया. सिर पर गहरा घाव लगने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण 42 वर्षीया सरिता ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया.

कत्ल के बाद खुद फोन कर बोला- “मैंने मां को मार दिया”

हत्या करने के तुरंत बाद आरोपी नाबालिग के सिर से खून सवार होने का भूत उतरा. उसने घबराने के बजाय खुद अपने मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम को फोन मिलाया और कहा- “मैंने अपनी मां की हत्या कर दी है, आ जाइए.” सूचना मिलते ही नाका थाना पुलिस टीम और उच्चाधिकारी तत्काल विजन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 202 पहुंचे. पुलिस ने मौके पर खून से लथपथ महिला का शव देखा और पास ही खड़े नाबालिग बेटे को तुरंत पुलिस संरक्षण (हिरासत) में ले लिया.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मौके पर फॉरेंसिक (फील्ड यूनिट) टीम को बुलाया. फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल और बाथरूम सहित पूरे फ्लैट का गहन निरीक्षण कर खून के नमूने, फिंगरप्रिंट्स और आला-ए-कत्ल (लोहे की रेंज) को साक्ष्य के तौर पर सील कर दिया है. पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नाका थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी नाबालिग से उसकी मानसिक स्थिति, इलाज के दस्तावेजों और घटना के कारणों को लेकर बाल मित्र पुलिसिंग के तहत गहन पूछताछ की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

The post लखनऊ मर्डर केस में बड़ा खुलासा, मां की हत्या करने वाले बेटे को लेकर सामने आई नई जानकारी appeared first on Janmudda.

फैसले के बाद जेल में अलग-अलग रहे मुस्कान और साहिल, न मुलाकात हुई न बात… ऐसे गुजरी रात
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में बुधवार को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय की अदालत ने मुख्य आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को हत्या और साक्ष्य मिटाने का दोषी करार दिया. बुधवार को जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से दोनों की पेशी कराई गई थी. सुनवाई के दौरान मुस्कान की गोद में उसकी नन्ही बेटी भी मौजूद थी. सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर जज ने स्पष्ट किया कि पत्रावलियों पर मौजूद तमाम साक्ष्य यह साबित करते हैं कि दोनों ने मिलकर ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपाए.

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार, फैसले वाले दिन सुबह से ही दोनों काफी बेचैन नजर आ रहे थे. मुस्कान पिछले तीन दिनों से लगातार बैरक में पूजा-पाठ में लगी हुई थी और दिन में भी दोनों ने बहुत मामूली खाना खाया था.

जैसे ही कोर्ट ने दोनों को हत्या का दोषी करार दिया, दोनों के चेहरे का रंग उड़ गया और वे बेहद उदास हो गए. अदालत की कार्यवाही समाप्त होने के बाद जब दोनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से बाहर निकले तो उनकी आंखों में आंसू थे और वे रोते हुए दिखे. चौंकाने वाली बात यह रही कि इतना बड़ा फैसला आने के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी, एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं और चुपचाप अपने-अपने बैरक की ओर चले गए.

जेल में गुमसुम हुए दोनों, रात का खाना खाने से भी किया इनकार

जेल प्रशासन के मुताबिक, दोषी ठहराए जाने के गहरे झटके के बाद मुस्कान और साहिल पूरी तरह से गुमसुम हो गए हैं. बुधवार की रात दोनों ने जेल में परोसा गया खाना खाने से साफ इनकार कर दिया. जेल प्रशासन ने दोनों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है. उनके व्यवहार पर जेल स्टाफ लगातार नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर काउंसलर की मदद ली जाएगी. मुस्कान से पिछले 17 महीनों में जेल में मिलने उसका कोई भी परिजन नहीं आया है, जबकि साहिल से पहले उसकी नानी और अब उसका भाई मिलने आता है. दोनों को मेरठ जेल में ही रखा जाएगा.

14 अक्टूबर को सजा का ऐलान, वकीलों ने मांगी फांसी

फैसले के दौरान जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा, “ऐसे अपराध से समाज में डर और असुरक्षा पैदा होती है. कोर्ट की जिम्मेदारी सिर्फ आरोपी को सजा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हितों की रक्षा करना और कानून पर विश्वास बनाए रखना भी है. शव के टुकड़े करके छिपाना जघन्य अपराध है.” जज ने दोनों दोषियों से पूछा कि “हम तो फैसला कर चुके हैं कि तुम्हें क्या सजा देनी चाहिए, लेकिन फिर भी तुमसे पूछते हैं कि तुम्हें क्या कहना है?” इसके बाद कोर्ट ने दोषियों को अपनी सफाई व पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 14 अक्टूबर तय कर दी.

फैसला सुनते ही सौरभ के भाई राहुल और मां रेनू देवी रो पड़े. पीड़ित पक्ष के वकीलों (केके चौबे और विजय बहादुर) ने अदालत का आभार जताते हुए दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है.

The post फैसले के बाद जेल में अलग-अलग रहे मुस्कान और साहिल, न मुलाकात हुई न बात… ऐसे गुजरी रात appeared first on Janmudda.

सौरभ राजपूत हत्याकांड में फैसले की घड़ी करीब, मुस्कान-साहिल की सजा पर आज क्या होगा?
उत्तर प्रदेश के मेरठ को झकझोर देने वाले चर्चित ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ में न्याय की घड़ी आ गई है. 30 सितंबर को जिला अदालत आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के खिलाफ सजा का ऐलान करने जा रही है. जांच और ट्रायल के दौरान यह साबित हुआ कि मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मर्चेंट नेवी में कार्यरत सौरभ की हत्या बेहद ही ठंडे दिमाग और सुनियोजित साजिश के तहत की थी. आरोपियों ने पहले ही चाकू, नीला ड्रम, सीमेंट और बालू खरीद कर रख लिया था. पति की हत्या के बाद उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर नीले ड्रम में ठूंस दिए गए और ऊपर से सीमेंट व बालू का घोल भरकर उसे पूरी तरह सील कर दिया गया था ताकि बदबू न फैले.

जुलाई 2025 से जिला जज की अदालत में चले इस हाई-प्रोफाइल ट्रायल के दौरान 13 महीनों में कुल 126 दिन सुनवाई हुई. अभियोजन पक्ष ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए 22 मजबूत गवाहों को कोर्ट में पेश किया:

सौरभ का दोस्त बबलू: उसने कोर्ट को बताया कि सौरभ को अपनी जान का खतरा होने और पत्नी पर शक था.

दुकानदार व व्यापारी: जिस दुकानदार से नीला ड्रम खरीदा गया, जिससे चाकू लिया गया और जिसने सीमेंट-बालू दिया, सभी ने आरोपियों की पहचान की.

टूर ड्राइवर का बयान: शिवा टूर एंड ट्रैवल्स के ड्राइवर ने गवाही दी कि कत्ल के बाद आरोपी छिपने के लिए शिमला और मनाली कहां-कहां गए थे.

डॉक्टर की गवाही: जिस डॉक्टर से मुस्कान ने झांसा देकर नींद की दवाइयां लिखवाई थीं, उनकी गवाही भी बेहद अहम साबित हुई.

कत्ल से कोर्ट के फैसले तक की पूरी टाइमलाइन

24 फरवरी: मर्चेंट नेवी में कार्यरत सौरभ लंदन से लौटकर मेरठ आया और अपनी पत्नी मुस्कान व बेटी पीहू के साथ इंद्रानागर स्थित मकान में रहने लगा.

25 -28 फरवरी: 25 फरवरी को मुस्कान का जन्मदिन मनाया गया और 28 फरवरी को बेटी पीहू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया.

3 मार्च: मुस्कान ने सौरभ को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दीं. बेहोश होने पर प्रेमी साहिल को घर बुलाकर सौरभ का कत्ल कर दिया और शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भरकर सीमेंट डाल दिया.

4 मार्च: खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ मनाली और शिमला घूमने चली गई.

17 मार्च: मनाली से वापस लौटने पर मुस्कान ने अपने पिता के सामने अपना जुर्म कबूल किया और पूरी घटना बताई.

18 मार्च: पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इंद्रानगर वाले मकान से नीले ड्रम में बंद सौरभ का क्षत-विक्षत शव बरामद किया. केस कोर्ट पहुंचा.

19 मार्च: शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पुलिस ने आरोपी मुस्कान व साहिल को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश कर जेल भेजा.

30 सितंबर (आज): 576 दिन, 126 तारीखों की अदालती सुनवाई और 22 गवाहों के बयानों के बाद जिला अदालत सुनाएगी ऐतिहासिक फैसला.

The post सौरभ राजपूत हत्याकांड में फैसले की घड़ी करीब, मुस्कान-साहिल की सजा पर आज क्या होगा? appeared first on Janmudda.

UP में हेल्थ ATM से आसान हुई जांच, मिनटों में मिलेंगी कई टेस्ट की रिपोर्ट
आप बैंक जाते हैं पैसे की निकासी के लिए या फिर एटीएम के माध्यम से पैसे कि निकासी करते हैं. लेकिन क्या आपन कभी सोचा है कि आपके शरीर के स्वास्थ्य का भी एक एटीएम हो सकता है. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कई जिलों में हेल्थ एटीएम लगाया है. इससे सरकार का दावा है कि राज्य के दूर दराज इलाकों में कई तरह के टेस्ट महज मिनटों में हो जाते हैं. इसके साथ ही टेलीमेडिसिन के माध्यम से उस टेस्ट के आधार पर डॉक्टर इलाज भी कर देते हैं.

हेल्थ एटीएम (Health ATM) एक ऐसी डिजिटल और टच-स्क्रीन मशीन है, जिसके जरिए आप बिना किसी डॉक्टर या लैब गए कुछ ही मिनटों में 50 से ज्यादा स्वास्थ्य जांच (जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, बॉडी फैट और तापमान आदि) खुद कर सकते हैं.

हेल्थ एटीएम की मुख्य विशेषताएं

तुरंत जांच: ये मशीन 5 से 15 मिनट के भीतर आपके स्वास्थ्य की रिपोर्ट तुरंत तैयार कर देती है.

विभिन्न पैरामीटर: इसके जरिए ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन स्तर, हीमोग्लोबिन, वजन, बीएमआई (BMI) और कई रैपिड टेस्ट (जैसे डेंगू, मलेरिया) आसानी से हो जाते हैं.

टेलीमेडिसिन सुविधा: कुछ उन्नत हेल्थ एटीएम के माध्यम से आप वीडियो कॉल द्वारा सीधे डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं.

डिजिटल रिपोर्ट: जांच के बाद रिपोर्ट आपके फोन पर एसएमएस या ईमेल के जरिए आ जाती है और आपका मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है. उल्टी-सीधी लंबी लाइनों से बचने और स्वास्थ्य की समय पर निगरानी के लिए YoloHealth ATM जैसी सेवाएं अब कई सरकारी अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध हैं.

ये मशीन वजन, बीपी और ईसीजी जैसी बेसिक चेक-अप के साथ 25 से ज्यादा फेफड़ों के टेस्ट करती है. इसका एआई (AI) भविष्य के खतरों को पहचानकर खाने-पीने की सलाह भी देता है. इस मशीन की कीमत 3 से 3.50 लाख रुपये है और इसपर टेस्ट कराने का खर्च सिर्फ 25 से 400 रुपये आता है. यह हॉस्पिटल्स की भीड़ कम करके स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है.

The post UP में हेल्थ ATM से आसान हुई जांच, मिनटों में मिलेंगी कई टेस्ट की रिपोर्ट appeared first on Janmudda.

15 अक्टूबर से बदलेगा मिठाई बेचने का नियम, दुकानदारों को बतानी होगी ‘यूज बाई डेट’
उत्तर प्रदेश में मिठाई खरीदने वाले उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और हितों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने महत्वपूर्ण व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है. अब राज्य में 15 अक्टूबर 2026 से विक्रय के लिए प्रदर्शित एवं भंडारित मिठाइयों पर यूज बाई डेट यानी उपयोग की अंतिम तिथि प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा. यह व्यवस्था विशेष रूप से खुली मिठाइयों को लेकर महत्वपूर्ण है, जिनके संबंध में अब तक उपयोग की अंतिम तिथि प्रदर्शित करने का कोई अनिवार्य प्रावधान नहीं था.

विभाग के अनुसार, कुछ समय में मिठाई निर्माण एवं विक्रय प्रतिष्ठानों में की गई प्रवर्तन और निरीक्षण कार्यवाहियों के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि अनेक स्थानों पर उपभोक्ताओं को मिठाई के मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती है. ऐसे में उपभोक्ता मिठाई खरीदते समय उसकी ताजगी और उपयोग की अवधि के बारे में सही निर्णय नहीं ले पाता.

एक से 30 दिन तक हो सकती है मिठाई की उपयोग अवधि

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मिठाई की उपयोग अवधि उसकी प्रकृति और प्रकार के आधार पर अलग-अलग होती है. अलग-अलग मिठाइयों की उपयोग अवधि एक दिन से लेकर 30 दिन तक हो सकती है. समय बीतने के साथ मिठाई की गुणवत्ता, स्वाद और ताजगी प्रभावित होती है. ऐसे में उपभोक्ता को मिठाई खरीदते समय उसकी उपयोग की अंतिम तिथि की जानकारी होना स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है.

विभाग का मानना है कि मिठाई की यूज बाई डेट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होने से उपभोक्ता को यह जानकारी मिल सकेगी कि संबंधित खाद्य पदार्थ का सेवन किस अवधि तक किया जाना उचित है. इससे खाद्य पदार्थ की ताजगी और गुणवत्ता को लेकर उपभोक्ता अधिक जागरूक निर्णय ले सकेगा.

पैक्ड मिठाई पर पहले से अनिवार्य, अब खुली मिठाई पर भी व्यवस्था

वर्तमान व्यवस्था के तहत पैक्ड मिठाइयों पर अवसान तिथि अथवा यूज बाई डेट अंकित किया जाना अनिवार्य है. हालांकि, खुली मिठाइयों के संबंध में इस प्रकार की जानकारी प्रदर्शित करने का कोई स्पष्ट अनिवार्य प्रावधान नहीं था. विभाग द्वारा जारी निर्देश इसी अंतर को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. अब मिठाई के निर्माण एवं विक्रय प्रतिष्ठानों को बिक्री के लिए प्रदर्शित और भंडारित मिठाइयों के संबंध में यूज बाई डेट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होगी. इससे ग्राहक को मिठाई खरीदने से पहले उसकी उपयोग अवधि की जानकारी मिल सकेगी.

उपभोक्ता हित और जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और मानव जीवन एवं स्वास्थ्य के उचित स्तर के संरक्षण का प्रावधान किया गया है. अधिनियम की धारा 18(1)(ए) में खाद्य सुरक्षा मानकों एवं खाद्य व्यापार में निष्पक्ष व्यवहार के संदर्भ में मानव जीवन एवं स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा उपभोक्ता हितों के संरक्षण की दिशा में प्रयास किए जाने की व्यवस्था है.

इसी प्रकार अधिनियम की धारा 30(2)(डी) के तहत खाद्य सुरक्षा मानकों और अन्य निर्धारित प्रावधानों के प्रभावी एवं समान क्रियान्वयन के साथ पारदर्शिता, विश्वसनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है. इन विधिक व्यवस्थाओं के आधार पर उत्तर प्रदेश में मिठाई की उपयोग अवधि को लेकर नई व्यवस्था लागू की जा रही है.

मिठाई खरीदते समय उपभोक्ता को मिलेगी जानकारी

नई व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को मिठाई खरीदते समय उसके उपयोग की अंतिम तिथि के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध होगी. इससे ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार मिठाई की खरीद कर सकेगा और अधिक अवधि तक रखी गई मिठाई के सेवन से जुड़े संभावित जोखिमों को कम किया जा सकेगा. खाद्य सुरक्षा विभाग की यह व्यवस्था मिठाई कारोबार में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ उपभोक्ता को उसके द्वारा खरीदे जा रहे खाद्य पदार्थ के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में है.

मिल्क प्रोसेसिंग में एथिलीन ग्लाइकोल के इस्तेमाल पर रोक

उत्तर प्रदेश में दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की प्रोसेसिंग यूनिट्स में एथिलीन ग्लाइकोल और डाई एथिलीन ग्लाइकोल के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है. खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने उपभोक्ता हित एवं व्यापक जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है. विभाग की प्रवर्तन एवं निरीक्षण कार्यवाहियों के दौरान सामने आया कि कुछ मिल्क प्रोसेसिंग प्रतिष्ठानों में पाश्चराइजेशन और रेफ्रिजरेशन आदि प्रक्रियाओं में एथिलीन ग्लाइकोल अथवा डाई एथिलीन ग्लाइकोल का इस्तेमाल कूलेंट के रूप में किया जा रहा है.

विभाग के अनुसार, ये रसायन खाद्य पदार्थ में मिल जाने की स्थिति में स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं. प्रसंस्करण उपकरणों में लीकेज होने पर इनके दूध में मिल जाने की आशंका को देखते हुए इनके इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है. विभाग ने कहा है कि इनके स्थान पर प्रोपिलीन ग्लाइकोल का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसका उपयोग कई दुग्ध प्रसंस्करण इकाइयों द्वारा पहले से किया जा रहा है.

The post 15 अक्टूबर से बदलेगा मिठाई बेचने का नियम, दुकानदारों को बतानी होगी ‘यूज बाई डेट’ appeared first on Janmudda.

संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में हादसा, चौथी मंजिल से गिरने पर शिष्य की गई जान
मथुरा जिले के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में एक शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान रसिक दुलारी शरण महाराज के रूप में हुई. वह केली कुंज आश्रम से जुड़े गुरु कृपा कुंज में रह रहे थे. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

चौथी मंजिल की छत से नीचे गिरे

जानकारी के मुताबिक, बीते गुरुवार शाम रसिक दुलारी शरण चौथी मंजिल की छत पर गए थे. कुछ देर बाद वह वहां से नीचे गिर गए. घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं.

पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. बताया गया कि मृतक का मूल नाम दीपक था और वह मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे. सितंबर 2015 में उन्होंने दीक्षा ली थी, जिसके बाद उनका नाम रसिक दुलारी शरण रखा गया. जून 2026 से वह गुरु कृपा कुंज में रह रहे थे. इसी परिसर में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े करीब 50 शिष्य भी रहते हैं. घटना के समय रसिक दुलारी शरण कमरे में अकेले थे.

जांच में जुटी मथुरा पुलिस

सीओ वृंदावन संदीप सिंह के मुताबिक, सर्वोदय अस्पताल से युवक की मौत की सूचना मिली थी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है. युवक का नाम रसिक दुलारी शरण है. ये केली कुंज आश्रम से संबंधित गुरु कृपा कुंज में रह रहे थे. प्रथम दृष्टया सुसाइड की बात प्रकाश में आ रही है. हालांकि जांच-पड़ताल की जा रही है.

The post संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में हादसा, चौथी मंजिल से गिरने पर शिष्य की गई जान appeared first on Janmudda.

चक्रवात ‘अर्नब’ से बिगड़ा मौसम का मिजाज, मैदानी इलाकों से पहाड़ों तक बारिश का अलर्ट
दिल्ली से मानसून की वापसी के ठीक एक दिन बाद मौसम में फिर बदलाव आ गया है. बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण शनिवार से अगले तीन दिनों तक दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. रविवार को इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. 25 सितंबर को 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

चक्रवात ‘अर्नब’ और डिप्रेशन का असर उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिख रहा है. मौसम विभाग ने यूपी के 23 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 38 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है. 25 और 26 सितंबर को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है.

वहीं, बिहार में मानसून की विदाई के समय झमाझम बारिश हो रही है. पटना समेत पूरे राज्य में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, 27 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश, वज्रपात और आंधी चलने की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई है.

झारखंड में लगातार बारिश दर्ज

झारखंड में बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के असर से लगातार बारिश दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट शामिल है. 25 और 26 सितंबर को भी राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना

पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा है. हालांकि, अगले 2-3 दिनों में पूर्वी राजस्थान के कोटा और भरतपुर संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का हाल

हिमाचल प्रदेश: 26 सितंबर को येलो अलर्ट और 27 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भूस्खलन के कारण 42 सड़कें पहले से बंद हैं.

उत्तराखंड: नैनीताल, चम्पावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 25 से 27 सितंबर के बीच मूसलाधार बारिश और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

25 सितंबर को पूरे मध्य प्रदेश में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा और दमोह समेत कई जिलों में 55 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी.

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत

आंध्र प्रदेश व ओडिशा: तट से टकराने के बाद तूफान के चलते भारी तबाही हुई है. विशाखापत्तनम समेत तटीय इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है.

पश्चिम बंगाल व पूर्वोत्तर: कोलकाता, मेदिनीपुर और पूर्वोत्तर राज्यों (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश) में शनिवार तक मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

The post चक्रवात ‘अर्नब’ से बिगड़ा मौसम का मिजाज, मैदानी इलाकों से पहाड़ों तक बारिश का अलर्ट appeared first on Janmudda.