ये है अडानी की पावर, देश की दिग्गज आईटी कंपनी को पछाड़कर निकले आगे

Adani Power ने तेज शेयर रैली के दम पर Infosys को मार्केट कैप में पीछे छोड़ दिया है। भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग से पावर शेयरों में तेजी आई, जबकि AI दबाव के कारण IT शेयर कमजोर बने हुए हैं.

अडानी पावर में ने शेयर बाजार में बडा उल्टफेर किया है, दरअसल अडानी पावर बाजार पूंजीकरण के मामले में देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस से आगे निकल गई है. साल 2026 में अडानी पावर के शेयर में 68 प्रतिशत की देखने को मिली है. जानकारों के अनुसार कंपनी के शेयरों में ये तेजी बढ़ती बिजली की मांग, भीषण गर्मी और मजबूत एल नीनो प्रभाव के चलते आई है. 

ऐसे में माना जा रहा है कि अडानी पावर के शेयर में तेज गर्मी के साथ और तेजी जा सकती है. फिलहाल अडानी पावर का मार्केट कैप करीब 4.85 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि इंफोसिस का मार्केट कैप करीब 4.72 लाख करोड़ रुपये के आसपास है. इसी के साथ अडानी पावर अब देश की 11वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है. 

क्यों बढ़े अडानी पावर के शेयर?

भारत इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना कर रहा है. एल नीनो के मजबूत असर के चलते तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. हालात ऐसे हैं कि 22 मई के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 97 भारत में थे, जबकि बाकी 3 नेपाल में मौजूद थे.

तेज गर्मी के कारण एयर कंडीशनर, कूलर और बिजली उपकरणों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा, जिससे बिजली की मांग में बड़ा उछाल आया. इसका सीधा फायदा पावर कंपनियों के शेयरों को मिला और अडानी पावर के शेयरों में भी जोरदार तेजी आई.

बुधवार को कंपनी का शेयर करीब 3 फीसदी चढ़कर NSE पर 252 रुपये के नए 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया. शेयर ने एक हफ्ते में 13 फीसदी, एक साल में 126 फीसदी रिटर्न दिया है. वहीं लंबे समय में तीन साल में 384 फीसदी और पांच साल में 1,213 फीसदी की शानदार तेजी दर्ज की गई है.

जहां पावर सेक्टर को गर्मी और बिजली मांग का फायदा मिला, वहीं IT सेक्टर लगातार दबाव में बना हुआ है. साल 2026 की शुरुआत में AI स्टार्टअप Anthropic ने अपने Claude Cowork एजेंट के लिए ऐसे प्लग-इन लॉन्च किए, जो कानूनी काम, सेल्स, मार्केटिंग और डेटा एनालिसिस जैसे कई कामों को ऑटोमेट कर सकते हैं.

इसके बाद निवेशकों में यह चिंता बढ़ी कि AI तकनीक आने वाले समय में कई IT सेवाओं की जरूरत कम कर सकती है. इसी वजह से IT शेयरों में बिकवाली बढ़ी. Infosys के शेयर साल 2026 में अब तक करीब 29 फीसदी टूट चुके हैं. कंपनी के शेयर एक हफ्ते में 3 फीसदी और एक साल में 26 फीसदी गिर चुके हैं. वहीं तीन साल में 12 फीसदी और पांच साल में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *