मोदी सरकार के 12 साल पूरे, BJP देशभर में चलाएगी महाअभियान, जानें क्या-क्या है प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 26 मई को 12 साल पूरे किए हैं. बीजेपी इन उपलब्धियों का जश्न देशभर में मनाएगी, व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर. केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री जनता के बीच सरकार के 12 साल के कामकाज और 2047 तक विकसित भारत के रोडमैप को प्रस्तुत करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री की शपथ ली थी, देखा जाए इस हिसाब से मोदी सरकार के केंद्र में 26 मई को 12 साल का पूरे हो गए हैं, लेकिन पीएम मोदी ने अपनी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए 10 जून को शपथ ली थी, जिसके साथ मोदी 3.0 की शुरुआत हुई थी. बीजेपी मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल का कार्यकाल पूरे होने के जश्न को पूरे देश में भव्य रूप से मनाएगी. बीजेपी की तैयारी इस मौके पर व्यापक जनसंपर्क के जरिए मोदी सरकार के 12 साल के कामकाज तो जनता के बीच ले जाने की है. 

इस देशव्यापी जनसंपर्क अभियान की शुरूआत बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस से होगी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मोदी सरकार का उपलब्धियों को बारे में बताया जाएगा. 

सभी केंद्रीय मंत्री देश भर में और एनडीए शासित राज्यों के सभी राज्यो के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां और 2047 में विकसित भारत का रोडमैप जनता के सामने रखेंगे. बीजेपी देश के सभी राज्यो में सेमिनार, प्रेस कॉन्फ्रेंस और अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले प्रतिष्ठित लोगों के साथ संवाद करेगी. 

10 जून को दिल्ली में बैठक, पास होगा प्रस्ताव

इसी सिलसिले में अगले महीने के 10 जून को दिल्ली में एक बड़ी बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में एनडीए शासित राज्यो के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे. इस बैठक में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन नबीन समेत एनडीए के सहयोगी दलों के नेता और वरिष्ठ मंत्री बैठक मौजूद रहेंगे. इस बैठक में मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को लेकर एक प्रस्ताव पास किया जाएगा.

नितिन नबीन ने की बैठक, बनाया प्लान

कल बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सभी बीजेपी शासित राज्यो के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों, पार्टी महासचिवों और सभी प्रदेशों के अध्यक्षों की की वर्चुअल बैठक बुलाई थी. इस बैठक में तैयारियों को लेकर बातचीत हुई और प्लान बनाए गये.

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *