‘नौकरी छोड़ दो’ की जिद बनी मौत की वजह, पत्नी को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के मंडावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुस्सेपुर गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना से गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. 

जानकारी के अनुसार, मृतका मीनू हरिद्वार में एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करती थी. पति पुष्पेंद्र को पत्नी का घर से बाहर जाकर नौकरी करना पसंद नहीं था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले काफी समय से मनमुटाव चल रहा था. सोमवार को इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया और पुष्पेंद्र ने मीनू पर अपनी लाइसेंसी दुनाली बंदूक से गोली चला दी. गोली लगने से मीनू की मौके पर ही मौत हो गई. 

पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या

गोली की आवाज सुनकर आसपास के गांव वाले मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी. मंडावली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुष्पेंद्र को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक को भी जब्त कर लिया है. बिजनौर के एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में घटना की वजह पत्नी के कामकाजी होने से उपजा पारिवारिक विवाद सामने आया है.

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू

पुष्पेंद्र को मीनू का बाहर रह कर नौकरी करना पसंद नही था. आपसी कहासुनी में पुष्पेंद्र ने गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है. तहरीर के आधार पर पति पुष्पेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *