पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कॉलेज में बवाल, छात्राओं पर दबाव का आरोप; NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं पर केस

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले पुणे के COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी परिसर में तनाव का माहौल बन गया है. बीती रात COEP कॉलेज के हॉस्टल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं के बीच शुरू हुई थी. जिसके बाद पुणे पुलिस ने कांग्रेस के 40 से 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

NSUI के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आज शनिवार को होने वाले छात्र संवाद कार्यक्रम छात्रों की गूंज का समर्थन करने पर ABVP के सदस्यों ने छात्राओं को धमकाया और उन्हें कमरे में बंद किया इसके साथ ही छात्राओं के साथ मारपीट भी की. 

ABVP का आरोप

वहीं, ABVP ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया है. ABVP सदस्यों का आरोप है कि NSUI के प्रतिनिधि छात्रों पर राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दबाव बना रहे थे और उन्होंने छात्राओं के साथ मारपीट की. दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर छात्राओं को प्रभावित करने और दबाव बनाने के आरोप लगाए.

‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने की कोशिश’

इधर देर रात मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम का समर्थन करने पर दो छात्राओं को ABVP ने धमकाया और उनके साथ मारपीट की. विधायक ने आरोप लगाया कि ABVP के सदस्य अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

पुलिस पर भी छात्रों के साथ मारपीट का आरोप

वडेट्टीवार ने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद छात्रों के साथ पुलिस ने भी मारपीट की. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा. पुणे में मौजूद कांग्रेस के कई नेता रात को ही कॉलेज पहुंच गए थे. जहां उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था और घटना पर कड़ी नाराजगी जताई. इस बीच खबर है कि झड़प के दौरान कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं के घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए संचेती अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. बाद में कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनकी स्थिति की जानकारी ली.

पुलिस और प्रशासन अलर्ट

रात बढ़ने के साथ NSUI और ABVP दोनों संगठनों के छात्र और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की. राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले हुई इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर हैं. तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस ने कॉलेज परिसर और हॉस्टल क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया. मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.

छात्राओं से संवाद करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की बात करें तो आज ( शनिवार, 22 अगस्त) को पुणे में ये कार्यक्रम होना है, जिसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. कार्यक्रम के दौरान राहुल छात्राओं से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान पर बात करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर पहले से ही प्रशासन ने कई सुरक्षा शर्तें लागू की हुई हैं.

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *