रेली हादसे के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का एक्शन, टंकी निर्माण एजेंसी ब्लैकलिस्ट

बरेली में जल जीवन मिशन की टंकी गिरने के मामले में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है. मामले की जांच के लिए गठित समिति की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर निर्माण एजेंसी एनसीसी और थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी बीएलजी कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है.

ब्लैकलिस्ट रहने तक कंपनी को कोई भी नया काम नहीं मिलेगा. इस मामले में निर्माण कंपनी एनसीसी व थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई गई है. एजेंसियों पर कार्रवाई के साथ-साथ इस मामले में बरेली की अधिशासी अभियंता कुमकुम को भी निलंबित कर दिया गया है.

4 मई को आलमपुर जाफराबाद में गिरी टंकी

आपको बताएं कि 4 मई को बरेली आलमपुर जाफराबाद विकास खंड में एक निर्माणाधीन टंकी गिर गई थी. जिसके बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलों में निर्मित और निर्माणाधीन टंकियों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए. इसके लिए टीपीआई द्वारा टेक्निकल सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट बनाई जाए. साथ ही मंत्री ने उच्चाधिकारियों को परियोजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं.

इंजीनियरों के खिलाफ भी की गई कार्रवाई

परियोजना निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वाहन सही से न करने पर जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता कुमकुम और दो जूनियर इंजीनियरों को भी निलंबित किया गया है. साथ ही इन इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी. योजना में आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात दो सहायक अभियंताओं को बर्खास्त करते हुए सेवा समाप्त कर दी गई है. थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसी बीएलजी कंस्ट्रक्शन सर्विसेज के बरेली में तैनात इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है.

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *