ताजा खबरे Archives | Janmudda

बाइक, भैंस और 50000 रुपए न मिलने पर ,पत्नी को घर से निकाला; कर ली दूसरी शादी
Ghazipur Dowry Case: दहेज में बाइक, भैंस और 50 हजार कैश नहीं देने पर विवाहिता को उसकी बेटी के साथ घर से निकाल दिया. इतना ही नहीं, पति ने बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली है. अब पत्नी ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है. यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का है. यहां के रहने वाले प्रदीप यादव की शादी साल 2004 में हिंदू रीति रिवाजों के साथ हुई थी.

सैदपुर थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली महिला की शादी साल 2024 में प्रदीप यादव के साथ हुई थी. इस शादी में महिला के माता-पिता ने अपने सामर्थ्य अनुसार दहेज भी दिया, जिसके बाद वह विदा होकर अपने ससुराल आ गई. हालांकि, कुछ दिन बीतने के बाद ही परिवार में कम दहेज लाने के लिए ताना दिया जाने लगा और मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया.

वह महिला से मोटरसाइकिल, भैंस और 50 हजार की अतिरिक्त मांग करने लगे. बात नहीं मानने पर पति ने अपनी नई नवेली दुल्हन की पिटाई तक शुरू कर दी. इतना प्रताड़ना के बावजूद ने महिला ने ‘एक दिन सब ठीक हो जाएगा’ सोचकर ससुराल में रहना ठीक समझा. हालांकि, यह सिलसिला जारी रहा. साल 2006 में महिला ने बेटी को जन्म दिया. बावजूद इसके पति और ससुराल वालों ने महिला को टॉर्चर करना जारी रखा.

2011 में बेटी के साथ घर से निकाला

साल 2011 में पति ने जेवरात और कपड़े अपने पास रखकर पत्नी और बेटी को घर से निकाल दिया. वह अपने मायके चली आई और सब कुछ दिन होने का इंतजार करने लगी. इस बीच एक दिन उसे पता चला कि उसके पति प्रदीप ने साल 2020 में एक महिला से चोरी-छिपे शादी कर ली है. जानकारी जुटाने पर यह बात बिल्कुल सही निकली. इतने बड़े विश्वासघात के बाद महिला जब अपने ससुराल पहुंची ने ससुराल वालों ने उसे घर घुसने नहीं दिया.

SP के निर्देश के बाद दर्ज हुई FIR

साथ ही उसके साथ गाली-गलौज करते हुए एक फिर घर से भगा दिया. इस शिकायत को लेकर महिला थाने पहुंची, आरोप है कि पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की. इसके बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई. पुलिस अधीक्षक के ही निर्देश पर सैदपुर थाना में पति समेत कुल पांच लोगों पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

The post बाइक, भैंस और 50000 रुपए न मिलने पर ,पत्नी को घर से निकाला; कर ली दूसरी शादी appeared first on Janmudda.

नोएडा आंदोलन को लेकर एक्टिव योगी सरकार, गठित की हाई लेवल कमेटी
Noida News: शासन की तरफ से गठित इस हाई लेवल कमेटी की कमान औद्योगिक विकास आयुक्त को सौंपी गई है, जो इसके अध्यक्ष होंगे. समिति में अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग और प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन विभाग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. इसके साथ ही समिति को और प्रभावी बनाने के लिए इसमें श्रमिक संगठनों के पांच प्रतिनिधियों और उद्यमी संघों के तीन प्रतिनिधियों को भी सदस्य बनाया गया है. इससे यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पक्षों की बात सुनी जाए और संतुलित समाधान निकाला जा सके.

फिलहाल गठित की गई ये उच्च स्तरीय समिति गौतम बुद्ध नगर पहुंच चुकी है. प्राथमिकता के आधार पर हालात का जायजा ले रही है. समिति औद्योगिक क्षेत्र में जाकर श्रमिकों, उद्योगपति और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर रही है, ताकि जमीनी हकीकत को समझा जा सके. समिति का फोकस इस बात पर है कि विवाद की असली वजह क्या है और किन उपायों से स्थिति को जल्दी सामान्य किया जा सकता है?

गौतम बुद्ध नगर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

हालात को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और DM मेधा रूपम ने खुद ग्राउंड पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ भारी पुलिस बल रहा. संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

संवाद के जरिए समाधान की कोशिश

समिति का मुख्य उद्देश्य टकराव को खत्म कर संवाद के जरिए समाधान निकालना है. श्रमिकों की मांगों और उद्योगपतियों की चिताओं को एक साथ समझकर ऐसा रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है, जिससे दोनों पक्षों को राहत मिल सके. प्रशासन का मानना है कि अगर समय रहते बातचीत से समाधान निकाल लिया गया तो स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सकता है.

The post नोएडा आंदोलन को लेकर एक्टिव योगी सरकार, गठित की हाई लेवल कमेटी appeared first on Janmudda.

महंगे शौक ने बनाया चोर सगे भाई-बहन ने व्यापारी के घर डाला ‘डाका’
Hapur News: कहते हैं कि ‘शौक बड़ी चीज है’, लेकिन जब ये शौक अपनी हैसियत से बाहर हो जाए तो इंसान को अपराध के दलदल में धकेल देता है. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला यूपी के हापुड़ जिले के थाना देहात क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी में सामने आया है, जहां लग्जरी लाइफस्टाइल, ब्रांडेड कपड़े और महंगे मोबाइल की चाहत में सगे भाई-बहन और उनकी एक सहेली ने मिलकर एक टिंबर व्यापारी के घर में लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया. पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

दरअसल, पहले दोनों भाई-बहन मिलकर घरों की रेकी किया करते थे. फिर मौका मिलते ही हाथ साफ कर देते थे. बीती 24 मार्च को इंद्रलोक कॉलोनी निवासी टिंबर व्यापारी कुलदीप गोयल के घर उस समय हड़कंप मच गया था, जब उनकी मां और पत्नी मोनिका गोयल महज एक घंटे के लिए प्राचीन सिद्धपीठ चंडी मंदिर दर्शन करने गई थीं. इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला खोलकर अलमारी और तिजोरी में रखे आठ लाख रुपए नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए थे. जब महिलाएं वापस लौटीं तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए.

अज्ञात चोरों पर दर्ज हुआ था केस

मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी. पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खगाले थे. धीरे-धीरे पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया और आरोपियों के पास तक पहुंचने लगी.

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड व्यापारी की पड़ोसी और उनकी पत्नी की सहेली ईशा गुप्ता थी. ईशा अक्सर कुलदीप के घर आती-जाती थी, जिसके कारण उसे घर की चाबियां रखने की गुप्त जगह का पता चल गया था. ईशा ने अपनी सहेली शालिनी उर्फ शालू के साथ मिलकर चोरी का प्लान बनाया. शालिनी ने अपने भाई आकाश और मन्नू को भी इस काली कमाई के लालच में शामिल कर लिया.

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोयमी धनौरा बाइपास के पास से ईशा गुप्ता निवासी इृंद्रलोक कॉलोनी, शालिनी उर्फ शालू निवासी गंगापुरा, आकाश निवासी गंगापुरा तीन आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 11 हजार रुपए की नकदी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक बरामद की. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शादियों में मेकअप और मेहंदी का काम करते हैं, लेकिन महंगे शौक पूरे करने के लिए उन्होंने चोरी का रास्ता चुना.

फरार आरोपी की तलाश जारी

वारदात में शामिल शालिनी का दूसरा भाई मन्नू अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस का कहना है कि मन्नू ही वह व्यक्ति था, जो घर के अंदर घुसा था. उसकी तलाश में दबिश दी जा रही. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पकड़े गए तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया.

The post महंगे शौक ने बनाया चोर सगे   भाई-बहन ने व्यापारी के घर डाला ‘डाका’ appeared first on Janmudda.

बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 3 के आंखों की रोशनी गई
मोतिहारी के रघुनाथपुर में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ ने अपनी आंखों की रोशनी खो दी है. यह जिले में इस तरह की दूसरी घटना है. पुलिस ने तत्काल एसआईटी गठित कर कई शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. बावजूद इसके अवैध शराब का धंधा धड़ल्ले से जारी है, जिससे लोगों की जान खतरे में है.
Motihari News: बिहार के मोतिहारी जिले के रघुनाथपुर थाना अंतर्गत बालगंगा गांव में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से चंदू नामक एक युवक की कल मौत हो गई. तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे. बीमार लोंगो का इलाज शहर के निजी अस्पतालों में जारी है, जहां डॉक्टरों ने उनके आंखों की रोशनी जाने की बात कही है. हालांकि इससे पहले भी इस तरह के गंभीर मामले सामने आ चुके हैं. रघुनाथपुर थाना अंतर्गत ही एक गांव में लगभग ढाई साल पहले भी जहरीली शराब ने मौत का तांडव मचाया था जिसमें कई लोग काल के गाल में समा गए थे.

नकली शराब से बड़ी संख्या में लोगों मौत होने के बाद भी अवैध शराब कारोबारियों का मनोबल नहीं टूटा. एक बार फिर से जिले में जहरीली शराब का कहर जारी है. बीते दिन चंदू साह की मौत हो गई, वह ई रिक्शा चालक था. साथ ही गंभीर रूप से बीमार लोहा ठाकुर एसबीआई इंश्योरेंस में निजी गार्ड के तौर पर काम करता था. लड्डू साह उर्फ जितेंद्र पिकअप गाड़ी चलाता है. साथ ही एक और इलाजरत राहुल फोटोग्राफर है. इन तीनों की आंखों की रोशनी चली गई है.

जहरीली शराब ने छीन ली आंखें

डॉक्टर के अनुसार, इन तीनों ने जहरीली शराब का सेवन किया होगा, क्योंकि इन लोगों ने बताया पेट में दर्द बेचैनी साथ ही आंखों से कम दिखाई देने लगा था. डॉक्टर ने कहा तीनों ने जहरीले स्पिरिट का सेवन किया होगा. लोहा ठाकुर की पत्नी के अनुसार, शाम में उनके पति घर आए और सुबह में देर तक सोए थे. उठने पर बोले कि उन्हें कुछ नहीं दिखाई दे रहा है जिसके बाद तत्काल उन्हें शहर के ही एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. कल शाम तक दो की मौत हुई थी. इसी बीच आज सुबह भी दो लोगों की जान चली गई. ऐसा माना जा रहा है कि सभी मौतें जहरीली शराब के सेवन से हुई हैं.

कल जिस चंदू नामक व्यक्ति की मौत हुई थी, उनके परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, जिससे उसकी मौत कैसे हुई ये स्पष्ट नहीं हो सका. लेकिन अब जो मौतें हो रही हैं उससे जाहिर है कि सभी ने कथित रूप से जहरीली शराब का सेवन किया था.

शराब कारोबारियों की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं दूसरी तरफ जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात का कहना है कि पुलिस हर एंगल से तहकीकात में जुट गई है. एक एसआईटी का गठन किया गया है, जिससे मौत के कारण का सही खुलासा हो सकेगा. इन मौतों के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर कई शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई में जुट गई है. साथ ही तुरकौलिया थाना में मृतक प्रमोद यादव के परिजनों द्वारा हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस ने इस कांड के मुख्य साजिशकर्ता नागा रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही लापरवाही को लेकर परसौना के चौकीदार भरत रॉय को निलंबित किया गया है.

The post बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 3 के आंखों की रोशनी गई appeared first on Janmudda.

प्रेस क्लब प्रतापगढ़ का चुनाव संपन्न, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा
प्रेस क्लब प्रतापगढ़ का निर्वाचन आज 29/03/2026 को होटल वत्स मे संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सिंह,तथा उपाध्यक्ष शेषनारायण यादव अजय, महामंत्री नवीन श्रीवास्तव, सचिव देवेंद्र नारायण मिश्र, कोषाध्यक्ष अंशुमान सिंह, संगठन मंत्री अब्दुल मुहीब,प्रेस प्रवक्ता आसिफ सिद्दीकी, निर्वाचित हुए हैं| चुनाव अधिकारी जगत बहादुर सिंह, मोहम्मद शरीफ खान,आशीष गौतम,पंकज दुबे के निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ. इस मौके पर अजय कुमार पांडे शिव शंकर तिवारी प्रदीप गौतम नज्मे हसन मोहम्मद इरशाद शाहिर प्रमोद श्रीवास्तव मनोज तिवारी जगन्नाथ बनवाल दीपेंद्र तिवारी हरिलाल विश्वकर्मा मोहम्मद मुकीम मोहम्मद सोहेल जय सिंह बहादुर सिंह शिवप्रसाद गौतम प्रमोद गौतम गणेश प्रसाद शुक्ला उदय मौर्य आशुतोष पाल सीता देवी राम सिंह जोशुआ शमशुल यासीन अजय कुमार पांडे शिव शंकर तिवारी सोहगौरा अरविंद दुबे राकेश मिश्रा चक्रधर मिश्रा अब्दुल कादिर कमलेश कुमार यादव प्रदीप मिश्रा सिद्धार्थ ओझा अरविंद नाथ पांडे नुरुल हुदा मोहम्मद सईद उधम सिंह कार्तिकेय मिश्रा मौजूद रहें.

The post प्रेस क्लब प्रतापगढ़ का चुनाव संपन्न, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा appeared first on Janmudda.

Nayara ने बढ़ाए तेल के दाम, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए किया महंगा !
Nayara ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए और डीजल के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है. भारत के 102,075 पेट्रोल पंपों में से 6,967 का संचालन करने वाली Nayara Energy ने इनपुट कॉस्ट में इजाफे की वजह से ये बढ़ोतरी की है. वहीं दूसरी ओर सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. जबकि भारी नुकसान के बावजूद Jio-bp ने कीमतें नहीं बढ़ाईं हैं.

भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल कंपनियों में से एक, नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमतें 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दीं. कंपनी ने मिडिल ईस्ट में वॉर के बाद ग्लोबल तेल कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाला है. भारत में फ्यूल मार्केटिंग कंपनियां दबाव में हैं. 28 फरवरी से ग्लोबल क्रूड ऑयल कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद, रिटेल पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. 28 फरवरी को ही अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमले शुरू किए थे, जिसके जवाब में तेहरान ने भी कड़ी जवाबी कार्रवाई की थी.

इस मामले की सीधी जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि नायरा एनर्जी, जो भारत के कुल 102,075 पेट्रोल पंपों में से 6,967 का संचालन करती है, ने इनपुट कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है. कंपनी के प्रवक्ता ने इस खबर पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की. हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज और BP Plc के ज्वाइंट फ्यूल रिटेल वेंचर, Jio-bp—जिसके 2,185 आउटलेट हैं—ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भारी नुकसान उठाने के बावजूद अब तक कीमतें नहीं बढ़ाई हैं. सरकारी स्वामित्व वाली ईंधन रिटेलर कंपनियां, जिनका बाज़ार में लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा है, अभी भी कीमतों को स्थिर बनाए हुए हैं.

सूत्रों ने बताया कि जहां रूस की कंपनी Rosneft के बहुमत स्वामित्व वाली नायरा ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, वहीं यह प्रभावी मूल्य वृद्धि हर राज्य में अलग-अलग है. यह अंतर VAT जैसे स्थानीय करों की दर पर निर्भर करता है. कुछ जगहों पर, पेट्रोल की कीमत में यह बढ़ोतरी 5.30 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है. सूत्रों के अनुसार, भारत में प्राइवेट फ्यूल रिटेल सेलर्स को कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से कोई मुआवजा नहीं मिलता है. इसके विपरीत, सरकारी कंपनियों को “अच्छे कॉर्पोरेट नागरिक” के तौर पर काम करने के लिए सरकार का सपोर्ट मिलता है. सूत्रों ने आगे कहा कि बढ़ते नुकसान के कारण उनके पास रिटेल कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है.

4 साल से नहीं हुआ बदलाव

अप्रैल 2022 से रिटेल पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. इस दौरान सरकारी कंपनियां—इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)—कच्चे तेल की कीमतें अधिक होने पर नुकसान खुद उठाती हैं, और कीमतें कम होने पर मुनाफा कमाती हैं. पिछले हफ्ते, इन तीनों रिटेल सेलर्स ने प्रीमियम या हाई-ग्रेड पेट्रोल की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. साथ ही, इंडस्ट्रीयल यूजर्य को बेचे जाने वाले बल्क डीजल की दर में भी लगभग 22 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई. हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कितनी हैं दिल्ली में कीमत?

दिल्ली में प्रीमियम 95-ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत 99.89 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 101.89 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है. इसके साथ ही, राष्ट्रीय राजधानी में थोक या औद्योगिक डीजल की कीमतें 87.67 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 109.59 रुपए प्रति लीटर कर दी गईं. इस महीने की शुरुआत में, ईरान युद्ध के तेज होने के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, जिसके बाद वे घटकर लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं. दिल्ली में एक लीटर सामान्य पेट्रोल की कीमत अभी भी 94.77 रुपए बनी हुई है, जबकि उसी ग्रेड का डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है.

सामान्य पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग आमतौर पर 91-92 होती है. यह मानक (standard) इंजनों के लिए उपयुक्त होता है और रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए पर्याप्त प्रदर्शन प्रदान करता है. दूसरी ओर, प्रीमियम पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग 95-98 होती है, जो इसे हाई परफॉर्मेंस (high-performance) या हाई कंप्रेशन (high-compression) वाले इंजनों के लिए आदर्श बनाती है.

88 फीसदी इंपोर्ट पर निर्भर

सरकार का यह रुख रहा है कि पेट्रोल और डीजल डीरेगुलेटिड (deregulated) प्रोडक्ट्स हैं. जिनकी कीमतें ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा स्वतंत्र रूप से तय की जाती हैं. भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का 88 प्रतिशत और अपनी प्राकृतिक गैस की जरूरतों का लगभग आधा हिस्सा आयात करता है. यह आयात मुख्य रूप से होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के रास्ते होता है. ईरानी सरकार, सेना और परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बाद, ईरान ने इस जलडमरूमध्य से जहाजों को दूर रहने की चेतावनी दी थी; इसके परिणामस्वरूप बीमा कंपनियों ने भी कवरेज देना बंद कर दिया था, जिससे टैंकरों की आवाजाही प्रभावी रूप से ठप हो गई थी.

जून में कीमतें बढ़कर 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं. 2022 में, रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद. उस साल, तेल कंपनियों को नाममात्र का ही मुनाफ़ा हुआ था, लेकिन FY24 में, उन्होंने रिकॉर्ड 81,000 करोड़ रुपये का मुनाफ़ा कमाया, जिससे मार्जिन में हुए पिछले नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली. इस साल, इन तीनों कंपनियों ने अकेले दिसंबर तिमाही में ही 23,743 करोड़ रुपये का मुनाफ़ा कमाया है.

The post Nayara ने बढ़ाए तेल के दाम, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए किया महंगा ! appeared first on Janmudda.

खुदरा, सेवा क्षेत्रों को ऋण देने से बैंकों में दोहरे अंक की वृद्धि हुई : आरबीआई रिपोर्ट
मुंबई।  वित्तवर्ष 2022-23 में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) की समेकित बैलेंस शीट में 12.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो खुदरा और सेवा क्षेत्रों को दिए गए ऋण से प्रेरित है, जबकि जमा वृद्धि में भी वृद्धि हुई है, हालांकि यह ऋण वृद्धि से पीछे है। यह जानकारी भारत में बैंकिंग रुझानों पर बुधवार को जारी आरबीआई की नवीनतम रिपोर्ट दी गई।

सितंबर 2023 के अंत में एससीबी का जोखिम भारित संपत्ति अनुपात (सीआरएआर) 16.8 प्रतिशत था, जिसमें सभी बैंक समूह नियामक न्यूनतम आवश्यकता और सामान्य इक्विटी टियर 1 (सीईटी1) अनुपात आवश्यकता को पूरा करते थे। 2018-19 में शुरू हुआ बैंकों की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार 2022-23 और ॥1:2023-24 के दौरान जारी रहा, सितंबर 2023 के अंत में सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (जीएनपीए) अनुपात 3.2 प्रतिशत था।
रिपोर्ट जो 2022-23 और 2023-24 के दौरान अब तक सहकारी बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों सहित बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन को प्रस्तुत करती है, यह भी उजागर करती है कि उच्च शुद्ध ब्याज आय और कम प्रावधान ने शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) और 2022-23 में लाभप्रदता को बढ़ावा दिया है। शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) की संयुक्त बैलेंस शीट में 2022-23 में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो ऋण और अग्रिमों से प्रेरित थी और उनके पूंजी बफर और लाभप्रदता में 2022-23 और 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान सुधार हुआ।
गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की समेकित बैलेंस शीट में दोहरे अंक की ऋण वृद्धि के कारण 2022-23 में 14.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022-23 और 2023-24 की पहली छमाही में सेक्टर की लाभप्रदता और संपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ, भले ही सेक्टर नियामक जरूरत से ज्यादा सीआरएआर के साथ अच्छी तरह से पूंजीकृत रहा।

The post खुदरा, सेवा क्षेत्रों को ऋण देने से बैंकों में दोहरे अंक की वृद्धि हुई : आरबीआई रिपोर्ट appeared first on Janmudda.

मैन ऑफ क्राइसिस केएल राहुल की तारीफ करते नजर आए राठौड़
सेंचुरियन । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन भारत की बल्लेबाजी लडख़ड़ा गई, लेकिन केएल राहुल के नाबाद अर्धशतक की बदौलत दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार पहुंच गया। मैच के बाद भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने केएल राहुल की इस शानदार पारी की जमकर तारीफ की।

अफ्रीकी तेज आक्रमण से निपटने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को पहले दिन खूब संघर्ष करना पड़ा। टॉप ऑर्डर के जल्द पवेलियन लौट जाने के बाद टीम इंडिया बैकफुट पर थी।
100 रन के भीतर चार विकेट गिर चुके थे। फिर, केएल राहुल क्रीज पर आए। उन्होंने एक छोर को संभाले रखा।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक राहुल नाबाद 70 रन बना चुके हैं। उन्होंने 105 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए हैं। ऐसे में विक्रम राठौर ने केएल राहुल को टीम इंडिया का ‘संकटमोचकÓ बताया है।
राठौड़ ने कहा, मुझे लगता है कि वह निश्चित रूप से हमारे लिए ‘मैन ऑफ क्राइसिसÓ हैं। हर बार कठिन परिस्थितियां में ज्यादातर समय वह टीम के लिए खड़ा रहते हैं। राहुल एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो उन परिस्थितियों को वास्तव में अच्छी तरह से संभालते हैं। उन्हें पता है कि अच्छी बॉल्स को डिफेंड करना है जबकि खराब बॉल्स पर रन बनाना है।
परिस्थितियों को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत को कड़ी चुनौती देने के लिए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
हालांकि विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ एक अच्छी साझेदारी की लेकिन एक बार जब प्रोटियाज़ इस पार्टनरशिप को तोडऩे में कामयाब रहे तो बल्लेबाजी की जिम्मेदारी पूरी तरह से राहुल के कंधों पर आ गई।
कोच राठौर ने कहा, बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां कठिन थी। लंच तक हम तीन विकेट गंवा चुके थे और स्कोर मात्र 91 रन था। कोहली और अय्यर के बीच अच्छी साझेदारी हुई।
कोच का मानना है कि शुरुआती पतन के बावजूद भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक शानदार वापसी की।
बारिश से बाधित पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने 8 विकेट पर 208 रन बना लिए। केएल राहुल 70 रनों पर नाबाद हैं। उनके साथ क्रीज पर सिराज हैं। वहीं रबाडा ने पांच विकेट झटके।

The post मैन ऑफ क्राइसिस केएल राहुल की तारीफ करते नजर आए राठौड़ appeared first on Janmudda.

ईडी ने कोलकाता में कई ठिकानों पर की छापेमारी
कोलकाता ,(आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पश्चिम बंगाल में स्कूल और नगर पालिकाओं में भर्ती मामलों को लेकर अपनी कार्रवाई की गति बढ़ा रहा है। ईडी की नौ अलग-अलग टीमें गुरुवार सुबह से कोलकाता में नौ अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही हैं। ईडी टीमों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मी भी हैं।

घटनाक्रम से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि छापेमारी उन लोगों के परिसरों पर की जा रही है जिनका स्कूल और नगर पालिकाओं की नौकरियों से जुड़े केस से संबंध है।
ईडी फिलहाल जिन नौ स्थानों पर छापेमारी कर रही है उनमें से एक सेंट्रल कोलकाता के कैनिंग स्ट्रीट में चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश दोशी का दफ्तर है। हालांकि, ईडी के लोग इस बात पर चुप्पी साधे हुए हैं कि इस चार्टर्ड अकाउंटेंट का इन केसों से क्या संबंध है।
वहीं, एक अन्य टीम नॉर्थ कोलकाता के मानिकतला में एक पॉश हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में दो व्यापारियों, सुबोध सच्चर और अशोक धानुका के आवासों पर समानांतर तलाशी अभियान चला रही है।
सूत्रों ने कहा कि भर्ती मामलों में पैसे के लेन-देन पर केंद्रीय एजेंसी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट और व्यापारियों सहित कई व्यक्तियों की संलिप्तता की पहचान की है। उसी बारे में ये छापेमारी चल रही है।
सूत्रों के अनुसार, विदेशी हवाला लिंक मुख्य रूप से कोलकाता-मुंबई-दुबई मार्ग पर संचालित होते थे, जहां कोलकाता आय का स्रोत था और मुंबई के माध्यम से दुबई इसका अंतिम गंतव्य था।
सूत्रों ने कहा कि ईडी को पूरा यकीन है कि दुबई एकमात्र विदेशी हवाला लिंक नहीं है जिसका इस्तेमाल इन कथित घोटालों में पैसे के हेरफेर में किया गया। वर्तमान में अन्य विदेशी गंतव्यों पर नजऱ रखने के संबंध में जांच चल रही है जहां इस पैसे को डायवर्ट और निवेश किया गया था

The post ईडी ने कोलकाता में कई ठिकानों पर की छापेमारी appeared first on Janmudda.

मेक इन इंडिया के तहत हथियार बनाएगा रूस, राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को भेजा न्योता
नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत ने एक बार फिर रूस के साथ अपने रिश्तों की सराहना की है। मॉस्को पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि रूस एक मूल्यवान साझेदार है, समय की कसौटी पर परखा हुआ साझेदार है। इधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस आने का न्योता दिया है। खास बात है कि भारत और चीन दोनों ही ऐसी बड़ी शक्तियां हैं, जो यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर खुलकर रूस की आलोचना नहीं की।

जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिनÓ में पुतिन से मुलाकात की। पुतिन ने जयशंकर से कहा, ‘हमें अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को रूस में देखकर खुशी होगी।Óरूस की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां आए जयशंकर ने इससे पहले अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। लावरोव के साथ अपनी बातचीत के बाद संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन में जयशंकर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन अगले साल वार्षिक शिखर सम्मेलन में मिलेंगे। इससे पहले अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में जयशंकर ने कहा कि दोनों नेता लगातार संपर्क में रहे हैं। जयशंकर ने ‘एक्सÓ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज शाम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी और एक निजी संदेश सौंपा। राष्ट्रपति पुतिन को उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मेरी चर्चाओं से अवगत कराया। दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने पर उनके मार्गदर्शन की सराहना की।Ó
जयशंकर ने यहां रूस के अपने समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ ‘सार्थकÓ बैठक की और इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्थिति और समसामयिक मुद्दों पर बात की। रूस की पांच दिवसीय यात्रा पर आए जयशंकर ने लावरोव के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र, यूक्रेन संघर्ष, गाजा की स्थिति, अफगानिस्तान और मध्य एशिया, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन, जी20 और संयुक्त राष्ट्र पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग, ऊर्जा व्यापार, कनेक्टिविटी प्रयासों, सैन्य-तकनीकी सहयोग और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क में हुई प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘2024-28 की अवधि के लिए परामर्श प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए। भारत-रूस संबंध भू-राजनीतिक वास्तविकताओं, रणनीतिक भागीदारी और पारस्परिक लाभ को दर्शाते हैं।

The post मेक इन इंडिया के तहत हथियार बनाएगा रूस, राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को भेजा न्योता appeared first on Janmudda.