हांसी में जिम ट्रेनर कपिल की दिनदहाड़े हत्या, 5 सेकंड में बरसाईं 10 गोलियां; लॉरेंस गैंग कनेक्शन की जांच तेज

हरियाणा के हांसी जिले में जिम संचालक कपिल की गुरुवार सुबह बाइक सवार हमलावरों ने गोलीमारकर हत्या कर दी थी. हमलावारों ने फव्वारा चौक के पास जिम संचालक परताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है. अब इस हत्याकांड के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक ऑडियो संदेश जारी कर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. 

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे हेलमेट पहने दो बदमाश बाइक से पहुंचे और कपिल पर करीब 10 गोलियां चला दीं. हमलावरों ने बेहद करीब से कपिल की पीठ और सिर पर गोलियां चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गोलीबारी के दौरान पास में मौजूद एक महिला भी छर्रे लगने से घायल हो गई, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

… तो इसलिए की गई कपिल की हत्या

हत्या के बाद वायरल हुए कथित ऑडियो संदेश में गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कपिल की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. ऑडियो में कहा गया है कि कपिल कथित तौर पर शेखपुरा धारिकपुरिया में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल लोगों का समर्थन कर रहा था और साजिश में उसकी भूमिका थी.

कथित ऑडियो के अनुसार, कपिल को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने नजरअंदाज कर दिया था. इसलिए उसकी हत्या कर दी गई. वहीं पुलिस इस वायरल ऑडियो और पूरे मामले की जांच कर रही है. 

5 सेकंड में मारी 10 गोलियां

गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे कपिल अपने जिम के बाहर की सीढ़ियों पर लड़के और लड़कियों को एक्सरसाइज करा रहे थे. इसी दौरान हेलमेट पहले एक बाइक से दो हमलावर आए और 5 सेकंड में कपिल पर 10 गोलियां बरसाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं इस गोलीमारी में जिम के बार एक्सरसाइज कर रही शिखा नाम की युवती घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक जिम संचालक की हाल ही में लैव मैरिज हुई थी.

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *