हॉर्न बजाना पड़ा भारी! ‘साइड हटो’ विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, भाई के सामने बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद कमिश्नरी कॉलोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में 25 साल के युवक की उसके भाई के सामने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्यारे ने युवक को दो गोली मारी है. घायल को लेकर जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. दिल्ली के जीडीपी अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है फिर से मिली तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है. 

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में रहने वाले विपिन कुमार लोनी से दिल्ली शाहदरा में एक फैक्ट्री में काम किया करते थे. रात में जब वह अपने घर वापस आ रहे थे, तभी सोनू नाम के युवक ने उसे पर गोली चला दी. गोली लगने से विपिन घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, इसके बाद उसे एक और गोली मारी गई. गोली मारने के बाद हत्यारे फरार हो गए. घटना पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया विपिन के सीन के पास गोली लगी थी जिसे गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीवी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. 

दोस्त के घर पार्टी में गया था युवक

मृतक विपिन के छोटे भाई गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में उसका भाई पड़ोस में रहने वाले उसके दोस्त के घर पार्टी में गया था. पार्टी में अन्य रिश्तेदार और दोस्त भी आए हुए थे. इस दौरान वह लोग रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए लोनी बॉर्डर के पास नहर पर गए थे. रिश्तेदारों को छोड़कर वापस आते समय रास्ते में होने कुछ लड़के मिले जब हमने उनसे साइड हटाने के लिए कहा तो लड़कों ने कहा तुम मुझे जानते नहीं हो और उन्होंने गोली चलाना शुरु कर दिया. विपिन जानकारी देते हुए बताया पहले गोली उसे पर चलाई गई. उसके बाद उसके भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया.

सीने में गोली लगने से मौत

एसीपी ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र की रतिराम कालोनी निवासी 23 वर्षीय विपिन पुत्र सूरज की देर रात सोनू पुत्र ब्रह्मपाल ने दबंगई में गोली मारकर हत्या कर दी. बीती रात विपिन की भतीजी का जन्मदिन था. जन्मदिन के कार्यक्रम में रिश्तेदारों को भी बुलाया गया, रिश्तेदारों को छोड़कर वापस घर आते समय सोनू ने अपने घर के बाहर रोक कर गोली चला दी. गोली विपिन के ममेरे भाई के हाथ में लगी. हाथ में लिया हुआ मोबाइल भी गोली लगने से क्षतिग्रस्त हो गया. दूसरी गोली विपिन को मारी इससे विपिन की मौके पर ही मौत हो गई.

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *