वंदे मातरम् की जगह बजा एल्बम सॉन्ग, 4 मिनट तक देखते रह गए डिप्टी CM शिंदे

वंदे मातरम् पर इस समय पूरे देश में राजनीति हो रही है. इस बीच महाराष्ट्र से एक अलग ही मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम् की जगह दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के एल्बम का गाना बजने लगा, इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद हर कोई हैरान रह गया. इस कार्यक्रम में सूबे के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे. 

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम ठाणे में एक सरकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. डिप्टी सीएम शिंदे के मंच पर पहुंचने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई और तय मानकों के मुताबिक वंदे मातरम् के गायन की घोषणा हुई और सभी लोग खड़े हो गए. इस दौरान स्पीकर पर वंदे मातरम बजना शुरू हुआ, लेकिन ये वंदे मातरम का वास्तविक स्वरूप नहीं था. 

फिल्म पुकार का था गाना

कार्यक्रम में जो वंदे मातरम बजा था वो भारत रत्न लता मंगेशकर की एक एल्बम का गीत था. इसके बोल भी वंदे मातरम् ही थे, जिसे अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म पुकार में लता मंगेशकर द्वारा गाया गया था. बॉलीवुड गीत होने के बावजूद सभी लोग खड़े रहे. गाना 4 मिनट का था तो पूरी सभा शांति से खड़ी नजर आई. उप मुख्यमंत्री एकनाथ के हाव भाव से साफ नजर आया कि उन्हें भी कार्यक्रम में शिंदे ने मांगी माफी

हालांकि सभी लोग शांति से खड़े नजर आए और इस घटना के बाद जब एकनाथ शिंदे ने अपना भाषण शुरू किया. इस दौरान शिंदे ने इस गलती के लिए माफी मांगी, साथ ही संबंधित लोगों को हिदायत भी दी की आगे से ऐसी गलती न हो इसका ध्यान रखें. उन्होंने साफ कहा कि राष्ट्रगीत या देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए. इस कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखक मधु मंगेश कर्णिक और मंत्री प्रताप सरनाइक भी उपस्थित थे.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दरअसल, फिल्म ‘पुरकर’ का यह गाना भी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में रिकॉर्ड किया गया था. अब ठाणे में एक कार्यक्रम में यह गाना बजने के बाद वहां उपस्थित लोगों ने इसे सुना और साथ में गाना शुरू कर दिया. साथ ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी गाने की कुछ पंक्तियां गाते हुए नजर आए. वहीं अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जो चर्चा का विषय बन गया है.

हुई इस गलती का अहसास हो गया कि गलत राष्ट्रगीत बज गया है.

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *