देश Archives | Janmudda

फैसले के बाद जेल में अलग-अलग रहे मुस्कान और साहिल, न मुलाकात हुई न बात… ऐसे गुजरी रात
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में बुधवार को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय की अदालत ने मुख्य आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को हत्या और साक्ष्य मिटाने का दोषी करार दिया. बुधवार को जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से दोनों की पेशी कराई गई थी. सुनवाई के दौरान मुस्कान की गोद में उसकी नन्ही बेटी भी मौजूद थी. सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर जज ने स्पष्ट किया कि पत्रावलियों पर मौजूद तमाम साक्ष्य यह साबित करते हैं कि दोनों ने मिलकर ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपाए.

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार, फैसले वाले दिन सुबह से ही दोनों काफी बेचैन नजर आ रहे थे. मुस्कान पिछले तीन दिनों से लगातार बैरक में पूजा-पाठ में लगी हुई थी और दिन में भी दोनों ने बहुत मामूली खाना खाया था.

जैसे ही कोर्ट ने दोनों को हत्या का दोषी करार दिया, दोनों के चेहरे का रंग उड़ गया और वे बेहद उदास हो गए. अदालत की कार्यवाही समाप्त होने के बाद जब दोनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से बाहर निकले तो उनकी आंखों में आंसू थे और वे रोते हुए दिखे. चौंकाने वाली बात यह रही कि इतना बड़ा फैसला आने के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी, एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं और चुपचाप अपने-अपने बैरक की ओर चले गए.

जेल में गुमसुम हुए दोनों, रात का खाना खाने से भी किया इनकार

जेल प्रशासन के मुताबिक, दोषी ठहराए जाने के गहरे झटके के बाद मुस्कान और साहिल पूरी तरह से गुमसुम हो गए हैं. बुधवार की रात दोनों ने जेल में परोसा गया खाना खाने से साफ इनकार कर दिया. जेल प्रशासन ने दोनों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है. उनके व्यवहार पर जेल स्टाफ लगातार नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर काउंसलर की मदद ली जाएगी. मुस्कान से पिछले 17 महीनों में जेल में मिलने उसका कोई भी परिजन नहीं आया है, जबकि साहिल से पहले उसकी नानी और अब उसका भाई मिलने आता है. दोनों को मेरठ जेल में ही रखा जाएगा.

14 अक्टूबर को सजा का ऐलान, वकीलों ने मांगी फांसी

फैसले के दौरान जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा, “ऐसे अपराध से समाज में डर और असुरक्षा पैदा होती है. कोर्ट की जिम्मेदारी सिर्फ आरोपी को सजा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हितों की रक्षा करना और कानून पर विश्वास बनाए रखना भी है. शव के टुकड़े करके छिपाना जघन्य अपराध है.” जज ने दोनों दोषियों से पूछा कि “हम तो फैसला कर चुके हैं कि तुम्हें क्या सजा देनी चाहिए, लेकिन फिर भी तुमसे पूछते हैं कि तुम्हें क्या कहना है?” इसके बाद कोर्ट ने दोषियों को अपनी सफाई व पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 14 अक्टूबर तय कर दी.

फैसला सुनते ही सौरभ के भाई राहुल और मां रेनू देवी रो पड़े. पीड़ित पक्ष के वकीलों (केके चौबे और विजय बहादुर) ने अदालत का आभार जताते हुए दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है.

The post फैसले के बाद जेल में अलग-अलग रहे मुस्कान और साहिल, न मुलाकात हुई न बात… ऐसे गुजरी रात appeared first on Janmudda.

चक्रवात ‘अर्नब’ से बिगड़ा मौसम का मिजाज, मैदानी इलाकों से पहाड़ों तक बारिश का अलर्ट
दिल्ली से मानसून की वापसी के ठीक एक दिन बाद मौसम में फिर बदलाव आ गया है. बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण शनिवार से अगले तीन दिनों तक दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. रविवार को इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. 25 सितंबर को 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

चक्रवात ‘अर्नब’ और डिप्रेशन का असर उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिख रहा है. मौसम विभाग ने यूपी के 23 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 38 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है. 25 और 26 सितंबर को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है.

वहीं, बिहार में मानसून की विदाई के समय झमाझम बारिश हो रही है. पटना समेत पूरे राज्य में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, 27 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश, वज्रपात और आंधी चलने की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई है.

झारखंड में लगातार बारिश दर्ज

झारखंड में बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के असर से लगातार बारिश दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट शामिल है. 25 और 26 सितंबर को भी राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना

पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा है. हालांकि, अगले 2-3 दिनों में पूर्वी राजस्थान के कोटा और भरतपुर संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का हाल

हिमाचल प्रदेश: 26 सितंबर को येलो अलर्ट और 27 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भूस्खलन के कारण 42 सड़कें पहले से बंद हैं.

उत्तराखंड: नैनीताल, चम्पावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 25 से 27 सितंबर के बीच मूसलाधार बारिश और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

25 सितंबर को पूरे मध्य प्रदेश में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा और दमोह समेत कई जिलों में 55 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी.

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत

आंध्र प्रदेश व ओडिशा: तट से टकराने के बाद तूफान के चलते भारी तबाही हुई है. विशाखापत्तनम समेत तटीय इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है.

पश्चिम बंगाल व पूर्वोत्तर: कोलकाता, मेदिनीपुर और पूर्वोत्तर राज्यों (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश) में शनिवार तक मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

The post चक्रवात ‘अर्नब’ से बिगड़ा मौसम का मिजाज, मैदानी इलाकों से पहाड़ों तक बारिश का अलर्ट appeared first on Janmudda.

सप्तनाथ इको सिटी प्रोजेक्ट: सात नाथों की पावन थीम पर सजेगी बरेली, 267 हेक्टेयर में तैयार होगा आधुनिक शहर
उत्तर प्रदेश के बरेली के पीलीभीत रोड पर बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की महत्वाकांक्षी सप्तनाथ ईको सिटी परियोजना को लेकर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं. बीडीए ने इस टाउनशिप की प्लानिंग और डिजाइनिंग का काम आगे बढ़ा दिया है. परियोजना के लिए अब तक 120 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन खरीदी जा चुकी है, जबकि बाकी जमीन खरीदने की प्रक्रिया भी चल रही है.

अधिकारियों का लक्ष्य है कि सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर परियोजना को तय समय में आगे बढ़ाया जाए. बीडीए के अधिकारियों के मुताबिक, जरूरी स्वीकृतियां मिलने के बाद योजना का रेरा में पंजीकरण कराया जाएगा. इसके बाद इसे आम लोगों के लिए शुरू करने की तैयारी है. करीब 267 हेक्टेयर में विकसित होने वाली यह टाउनशिप बरेली के विस्तार की बड़ी परियोजनाओं में शामिल है.

सात नाथों की थीम बनेगी पहचान

सप्तनाथ ईको सिटी को बरेली की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर विकसित करने की योजना है. परियोजना में सात नाथों की थीम को प्रमुखता दी जाएगी. टाउनशिप के डिजाइन और थीम पार्कों के जरिए नाथनगरी की पहचान को सामने लाने की तैयारी है. परियोजना से गुजरने वाली नहर को भी खास तरीके से विकसित करने की योजना है.

नहर के आसपास हरित क्षेत्र, पैदल चलने के लिए रास्ते, बैठने की जगह और लैंडस्केपिंग की जाएगी. नहर का क्षेत्र सिर्फ पानी की धारा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे लोगों के लिए खुले और मनोरंजन वाले स्थान के रूप में विकसित किया जा सकता है.टाउनशिप में लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्कूल, फायर स्टेशन, पेट्रोल-सीएनजी पंप, पावर सब स्टेशन, पार्क और व्यावसायिक क्षेत्र जैसी सुविधाओं का प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही हरियाली और खुले स्थानों पर भी जोर दिया गया है.

बिजली व्यवस्था के साथ सौर ऊर्जा और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर

भविष्य में यहां बढ़ने वाली आबादी को ध्यान में रखते हुए बिजली की व्यवस्था के लिए 132 केवी बिजली केंद्र और पावर सब स्टेशन का प्रावधान किया गया है. परियोजना में सौर ऊर्जा और बिजली की बचत से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी शामिल किया जा रहा है. बारिश के पानी को जमीन के अंदर पहुंचाने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था प्रस्तावित है. बीडीए का कहना है कि टाउनशिप को आधुनिक सुविधाओं के साथ हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की कोशिश है.

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय परियोजना की प्लानिंग और तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रही हैं. उनका कहना है कि सप्तनाथ ईको सिटी को आधुनिक सुविधाओं और बरेली की नाथनगरी की पहचान के साथ विकसित करने की योजना है. परियोजना की प्लानिंग से लेकर अलग-अलग सुविधाओं के लिए जगह तय करने तक लगातार समीक्षा की जा रही है.

The post सप्तनाथ इको सिटी प्रोजेक्ट: सात नाथों की पावन थीम पर सजेगी बरेली, 267 हेक्टेयर में तैयार होगा आधुनिक शहर appeared first on Janmudda.

बच्चों की आवाज में गूंजी पीएम मोदी के लिए बधाई, सीएम रेखा ने लॉन्च किया समर्पित विशेष गीत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली सरकार ने छात्रों द्वारा लिखा, कंपोज और गाया गया विशेष गाना लॉन्च किया. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने गाने को लॉन्च किया. इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हम सभी के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर है. दिल्ली सरकार के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों ने इस अवसर के लिए एक सुंदर गीत तैयार किया है, जिसके बोल हमने मिलकर लिखे हैं और जिसे हमने अभी-अभी लॉन्च किया है. कई बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर कार्ड भी बनाए हैं, और मैं व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करूंगा कि ये कार्ड उन तक पहुंचें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी एक ऐसे जनसेवक हैं जिन्होंने बिना रुके, बिना थके, 25 वर्षों तक निरंतर देश की सेवा की है. देश के 140 करोड़ भारतवासियों की सेवा के लिए, हम उन्हें हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देना चाहते हैं और विशेष रूप से दिल्लीवासियों की ओर से, क्योंकि दिल्ली हमारे देश की राजधानी है.

पीएम मोदी को किया धन्यवाद

सीएम ने कहा, 2014 से उनके नेतृत्व में दिल्ली ने हर क्षेत्र में विकास देखा है ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस, नीति सुधार, और सुशासन, यह सब प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में संभव हुआ है. हृदय की गहराइयों से, मैं पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस सुंदर प्रयास के लिए हमारे शिक्षा विभाग, मंत्री जी, और विशेष रूप से हमारे प्यारे बच्चों को भी बधाई देना चाहता हूं. इतने सुंदर प्रयास के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया अंगदान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर अंगदान किए और कहा कि मैं यह भी बताना चाहूंगी कि दिल्ली सरकार ने अभी-अभी सोटो लॉन्च किया है, जो अंगदान का आधिकारिक प्लेटफॉर्म है जो पहले उपलब्ध नहीं था. इसके पहले पंजीकृत दानदाता के रूप में, मैंने अपना संपूर्ण शरीर दान करने का संकल्प लिया है, न कि केवल अपने अंग. ये फैसला मैंने पहले ही व्यक्तिगत रूप से ले लिया था और आज मैंने दिल्ली सरकार के इस पोर्टल पर पहले दानदाता के रूप में अपना प्रमाण पत्र आधिकारिक रूप से बनवा लिया है.

यह शरीर हमें ईश्वर ने प्रदान किया है, और हमारे निधन के बाद भी, इस संकल्प के माध्यम से हम दूसरों की सेवा जारी रख सकते हैं. यही अंगदान के इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य है. मैं दिल्ली और देशवासियों से आग्रह करता हूं: मानव मात्र की सेवा के लिए आगे आएं और अपने अंगों या शरीर के दान का संकल्प लें.

वहीं दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने छात्रो को बधाई दी और कहा आज दिल्ली के सरकारी स्कूलो के बच्चों ने इस गाने को लिखा गया और इस गाने में भागीदारी की जिसके लिए इन सभी जेनजी को दिल से शुभकामनाएं और आज असली जेन जी देश के विकाश और पीएम मोदी के साथ खड़ा हुआ है.

The post बच्चों की आवाज में गूंजी पीएम मोदी के लिए बधाई, सीएम रेखा ने लॉन्च किया समर्पित विशेष गीत appeared first on Janmudda.

पीएम मोदी जन्मदिन विशेष: उनके नाम दर्ज ये 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जिन्होंने बदल दी देश की राजनीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर यानी आज देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें पहला तो ये है कि दिल्ली समेत कई राज्यों में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा और इस दौरान रोड, सीवरेज, शिक्षा और बिजली समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. इसके अलावा पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सवा लाख आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे.

अगर पीएम मोदी के राजनीतिक जीवन की बात करें तो अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक वह गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं और उसके बाद 2014 से अब तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे रहे हैं. साल 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर वह देश के प्रधानमंत्री बने थे और ये सिलसिला अब तक जारी है. इस मौके पर आइए जानते हैं पीएम मोदी के नाम दर्ज कुछ खास रिकॉर्ड्स और खास उपलब्धियों के बारे में.

PM मोदी के 5 बड़े रिकॉर्ड्स

लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड:

10 जून 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इसके साथ ही वह लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए.

सरकार के मुखिया के तौर पर लंबा कार्यकाल: 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी और उसके बाद से अब तक उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में कुल मिलाकर करीब 25 साल तक सरकार के प्रमुख की भूमिका निभाई है.

लगातार तीन लोकसभा चुनावों में सफलता: साल 2014 से शुरू हुए लगातार तीन आम चुनावों में नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी और गठबंधन का नेतृत्व किया. इन चुनावों के बाद केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार का गठन हुआ. ऐसे में केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया है.

गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड: नरेंद्र मोदी अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहे थे. इस दौरान उनके नेतृत्व में बीजेपी ने राज्य में लगातार चुनावी जीत दर्ज की थी.

विदेशी सम्मान मिलने का रिकॉर्ड: प्रधानमंत्री मोदी को अलग-अलग देशों की ओर से 30 से अधिक प्रतिष्ठित सम्मान दिए जा चुके हैं. यह विदेशी देशों द्वारा किसी भारतीय प्रधानमंत्री को दिया गया सर्वाधिक विदेशी सम्मान है. इनमें सियोल शांति पुरस्कार, फिलिप कोटलर राष्ट्रपति पुरस्कार, चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार, अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, सऊदी अरब का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान और मिस्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान आदि शामिल हैं.

The post पीएम मोदी जन्मदिन विशेष: उनके नाम दर्ज ये 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जिन्होंने बदल दी देश की राजनीति appeared first on Janmudda.

BRICS देशों की बड़ी सहमति: नई दिल्ली घोषणापत्र पर मुहर, पश्चिम एशिया संकट पर चिंता और क्यूबा के समर्थन में आवाज
नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में जारी किए गए साझा घोषणापत्र (नई दिल्ली घोषणापत्र) में सदस्य देशों ने क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों और पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते संकट पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. इस मंच पर वैश्विक व्यवस्था में संतुलन बनाने और एकतरफा कार्रवाइयों का विरोध करने के लिए मजबूत आवाज उठाई गई है.

BRICS देशों ने क्यूबा पर लगाए जा रहे एकतरफा आर्थिक प्रतिबंधों को लेकर चिंता जताई है. BRICS का कहना है कि इन प्रतिबंधों का क्यूबा की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा आपूर्ति और आम लोगों पर गंभीर मानवीय असर पड़ रहा है.

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता

घोषणा-पत्र में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव A/RES/80/4 के अनुरूप क्यूबा पर लगाए गए आर्थिक, व्यापारिक और वित्तीय प्रतिबंधों को खत्म करने की जरूरत बताई गई है. वहीं BRICS देशों ने मिडिल ईस्ट/पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते तनाव पर भी गहरी चिंता जताई है. सदस्य देशों ने सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और ऐसे कदमों से बचने की अपील की है, जो हालात को और खराब कर सकते हैं.

देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान

BRICS ने नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया है. साथ ही देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की बात कही गई है. घोषणा-पत्र में कहा गया है कि संवाद और कूटनीति के जरिए लंबे समय का समाधान तलाशने की कोशिश तेज की जानी चाहिए, ताकि पश्चिम एशिया में स्थायी शांति, सुरक्षा और स्थिरता कायम हो सके. BRICS ने वैश्विक व्यापार, सप्लाई चेन और ऊर्जा की सुचारू आवाजाही बनाए रखने की जरूरत पर भी जोर दिया है.

The post BRICS देशों की बड़ी सहमति: नई दिल्ली घोषणापत्र पर मुहर, पश्चिम एशिया संकट पर चिंता और क्यूबा के समर्थन में आवाज appeared first on Janmudda.

मोदी-शी की मुलाकात पर टिकी नजरें, BRICS समिट में बैठकों से डिनर तक क्या है आज का पूरा एजेंडा
नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट 2026 का आयोजिन किया जा रहा है. इसको लेकर दिल्ली में विदेशी मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ है. जहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान समेत दुनियाभर के कई नेता नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. वहीं आज चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग भारत पहुंचेंगे. जिनपिंग समेत ब्रिक्स समिट में शामिल होने वाले तमाम राष्ट्राध्यक्षों और उनके प्रतिनिधियों से PM मोदी बैठक करेंगे.

BRICS का सबसे बड़ा दिन

आज भी प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा. सुबह 10 बजे पीएम मोदी हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद सुबह 10:30 बजे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और 11 बजे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ उनकी बैठक होगी.

सुबह 11:30 बजे प्रधानमंत्री वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन हुंग से मुलाकात करेंगे. आज ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की भारत के राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति भवन में भी बैठक निर्धारित है. दोपहर 2.35 बजे BRICS सदस्य देशों की एक बंद कमरे में मीटिंग के साथ शुरू होगी. इसके बाद लीडर शाम 4.25 बजे भारत इनोवेट्स एग्जिबिशन देखने जाएंगे, फिर शाम 5.05 बजे ऑफिशियल फैमिली फोटोग्राफ और एक साथ पेड़ लगाने का कार्यक्रम होगा.

आज जिनपिंग के साथ अहम बैठक

हालांकि, आज प्रधानमंत्री मोदी की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली मुलाकात शामिल है. दोनों नेताओं की बैठक शाम 5:45 बजे भारत मंडपम में होगी. भारत और चीन के संबंधों को देखते हुए इस बैठक पर खास नजर रहेगी.

शनिवार को शाम 7: 30 बजे भारत मंडपम में ब्रिक्स में आए राष्ट्राध्यक्षों के लिए रात्रि भोज होगा. पीएम मोदी इस गाला डिनर की मेजबानी करेंगे. इस रात्रिभोज के लिए कुछ केंद्रीय मंत्रियों को भी न्योता दिया गया है. इसके साथ ही 14-15 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस गाला डिनर में शामिल होंगे.

ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ये सभी मुख्यमंत्री बस से एक साथ भारत मंडपम जाएंगे. सभी मुख्यमंत्रियों को शाम 5 से 5.30 बजे तक संसद भवन पहुंचने को कहा गया है. संसद भवन से ये सभी मुख्यमंत्री शाम करीब 6 बजे बस से एक साथ भारत मंडपम के लिए निकलेंगे.

आज का पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री मोदी की इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ बैठक.

PM मोदी की मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ मीटिंग.

प्रधानमंत्री मोदी, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ वार्ता.

प्रधानमंत्री मोदी, वियतनाम के प्रधानमंत्री ली मिन हुंग के साथ बैठक.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ बैठक.

प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मीटिंग.

शाम को पीएम मोदी डिनर की करेंगे मेजबानी.

मंच पर कौन-कौन?

BRICS का मुख्य मंच भारत मंडपम में होगा. इस बार BRICS में 11 सदस्य देश और 10 पार्टनर देश हैं.

नरेंद्र मोदी – भारत

शी जिनपिंग – चीन

व्लादिमीर पुतिन – रूस

सिरिल रामाफोसा – दक्षिण अफ्रीका

मसूद पेजेशकियन – ईरान

अब्देल फतह अल-सीसी – मिस्र

अबी अहमद – इथियोपिया

प्रबोवो सुबियांतो – इंडोनेशिया

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस – UAE प्रतिनिधित्व

सऊदी अरब के विदेश मंत्री – सऊदी प्रतिनिधिमंडल

साथ ही BRICS के पार्टनर देशों के प्रमुख/प्रतिनिधि.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला समिट में शामिल नहीं हो रहे हैं, उनकी जगह विदेश मंत्री मौरो विएरा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं.

The post मोदी-शी की मुलाकात पर टिकी नजरें, BRICS समिट में बैठकों से डिनर तक क्या है आज का पूरा एजेंडा appeared first on Janmudda.

CBI कोर्ट के फैसले के बाद स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, बोले- ‘पतंजलि और आचार्य बालकृष्ण को खत्म करने की थी साजिश’
देहरादून की सीबीआई कोर्ट से बाबा रामदेव के करीबी सहयोगी और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने कल उन्हें फर्जी शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने के 15 साल पुराने मामले से बरी कर दिया. फैसले पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि बालकृष्ण को कोर्ट ने निर्दोष साबित किया है जिस पर हमें खुशी है, साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि स्वामी रामदेव, बालकृष्ण और पतंजलि के खिलाफ गहरी साजिश रची गई, लेकिन कोर्ट के फैसले से इसका पर्दाफाश हो गया.

आचार्य बालकृष्ण को कोर्ट की ओर से निर्दोष घोषित किए जाने के बाद से पतंजलि योगपीठ में खुशी का माहौल है. इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि उनके वरिष्ठ सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को देहरादून की सीबीआई कोर्ट ने निर्दोष साबित कर दिया है जिस पर हमें अत्यंत खुशी हुई है.

बालकृष्ण को 15 साल प्रताड़ित किया गयाः रामदेव

साथ ही उन्होंने कहा कि 15 सालों तक आचार्य बालकृष्ण को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. उनका अपयश किया गया, अपकीर्ति की गई. 15 सालों की प्रताड़ना झेलने के बाद हमें कोर्ट ने न्याय दिया है जिसका हम स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी साजिश रची जा रही थी कि बालकृष्ण को 15 सालों तक जेल में रखा जाए, फिर कैद में ही सड़ाया जाए, और इसके बाद जेल में उनकी हत्या कर दी जाए. साथ स्वामी रामदेव के खिलाफ झूठे और फर्जी आरोप लगाए जाएं और उन्हें भी जेल में सड़ाया जाए और पतंजलि को खत्म कर दिया जाए.

कोर्ट के फैसले पर बालकृष्ण ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास था. हालांकि, उन्होंने कहा कि लंबी न्यायिक प्रक्रिया बहुत थकाने वाली थी और इस दौरान उन्हें अपमान, अपयश और लोगों की नकरात्मक उर्जा का सामना भी करना पड़ा. हालांकि इस बात की खुशी भी है कि अंतत: न्याय मिला.

पतंजलि को खत्म करने की रची गई साजिशः रामदेव

स्वामी रामदेव ने आरोप लगाया, इस तरह से रामदेव, बालकृष्ण और पतंजलि के खिलाफ एक गहरी साजिश रची गई थी और जिसका अंत देहरादून की सीबीआई कोर्ट ने अपने इस फैसले से कर दिया. बालकृष्ण के निर्दोष साबित होने से यह साफ हो गया है कि आखिरकार जीत सत्य की हुई, सनातन की जीत हुई. सत्य की जीत में इतने साल लग जाएंगे, यह हम लोगों को नहीं मालूम था.

उन्होंने कहा कि आचार्य बालकृष्ण ने 15 सालों तक मानसिक प्रताड़ना का अपमान सहा, यह उनके मनोबल का फल था कि उन्हें और हम सबको न्याय मिला. उन्होंने आचार्य के मनोबल की तारीफ करते हुए कहा कि आचार्य बालकृष्ण ने आयुर्वेद और सनातन के लिए अपना जीवन लगा दिया. कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि अभियोजन पक्ष बालकृष्ण पर लगाए गए आरोप साबित नहीं कर पाया और उन्हें निर्दोष करार दिया.

इससे पहले स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीबीआई) की कोर्ट ने कल बालकृष्ण के साथ ही उनके साथ सह आरोपी नरेश चंद्र द्विवेदी को भी बरी कर दिया, जिन पर उन्हें फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने का आरोप था. बालकृष्ण के नेपाली नागरिक होने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट लेने के संबंध में की गई शिकायत के आधार पर 2011 में सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. हालांकि, लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने इन आरोपियों को बरी कर दिया.

The post CBI कोर्ट के फैसले के बाद स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, बोले- ‘पतंजलि और आचार्य बालकृष्ण को खत्म करने की थी साजिश’ appeared first on Janmudda.

पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कॉलेज में बवाल, छात्राओं पर दबाव का आरोप; NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं पर केस
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले पुणे के COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी परिसर में तनाव का माहौल बन गया है. बीती रात COEP कॉलेज के हॉस्टल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं के बीच शुरू हुई थी. जिसके बाद पुणे पुलिस ने कांग्रेस के 40 से 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

NSUI के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आज शनिवार को होने वाले छात्र संवाद कार्यक्रम छात्रों की गूंज का समर्थन करने पर ABVP के सदस्यों ने छात्राओं को धमकाया और उन्हें कमरे में बंद किया इसके साथ ही छात्राओं के साथ मारपीट भी की.

ABVP का आरोप

वहीं, ABVP ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया है. ABVP सदस्यों का आरोप है कि NSUI के प्रतिनिधि छात्रों पर राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दबाव बना रहे थे और उन्होंने छात्राओं के साथ मारपीट की. दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर छात्राओं को प्रभावित करने और दबाव बनाने के आरोप लगाए.

‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने की कोशिश’

इधर देर रात मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम का समर्थन करने पर दो छात्राओं को ABVP ने धमकाया और उनके साथ मारपीट की. विधायक ने आरोप लगाया कि ABVP के सदस्य अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

पुलिस पर भी छात्रों के साथ मारपीट का आरोप

वडेट्टीवार ने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद छात्रों के साथ पुलिस ने भी मारपीट की. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा. पुणे में मौजूद कांग्रेस के कई नेता रात को ही कॉलेज पहुंच गए थे. जहां उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था और घटना पर कड़ी नाराजगी जताई. इस बीच खबर है कि झड़प के दौरान कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं के घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए संचेती अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. बाद में कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनकी स्थिति की जानकारी ली.

पुलिस और प्रशासन अलर्ट

रात बढ़ने के साथ NSUI और ABVP दोनों संगठनों के छात्र और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की. राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले हुई इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर हैं. तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस ने कॉलेज परिसर और हॉस्टल क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया. मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.

छात्राओं से संवाद करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की बात करें तो आज ( शनिवार, 22 अगस्त) को पुणे में ये कार्यक्रम होना है, जिसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. कार्यक्रम के दौरान राहुल छात्राओं से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान पर बात करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर पहले से ही प्रशासन ने कई सुरक्षा शर्तें लागू की हुई हैं.

The post पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कॉलेज में बवाल, छात्राओं पर दबाव का आरोप; NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं पर केस appeared first on Janmudda.

NALSAR विवाद ने पकड़ा तूल, BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा पर बढ़ा दबाव, ‘लीगल कॉकरोच’ समूह उठाएगा इस्तीफे की मांग
बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने उनके खिलाफ हल्लाबोल का ऐलान किया है. सीजेपी के ‘लीगल कॉकरोच’ आज सुबह 10 बजे मनन मिश्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे और उनका इस्तीफा मांगेंगे. दरअसल, यह पूरा विवाद नालसार यूनिवर्सिटी में दाखिले को लेकर बीसीआई के दखल से जुड़ा है.

कल यानी बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. दास ने कहा, ‘लीगल कॉकरोचेस’ एकजुट हो गए हैं और कल सुबह 10 बजे बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे और उनके इस्तीफे की मांग करेंगे. यह विरोध-प्रदर्शन ‘ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन’ ने बुलाया है. मैं किसी भी ऐसे शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का समर्थन करता हूं, जो जवाबदेही की मांग करता हो और पद पर बैठे लोगों से अच्छे आचरण की उम्मीद रखता हो.

मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग क्यों हो रही है?

बीसीआई अध्यक्ष मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग उनके एक आदेश को लेकर हो रही है जिसमें राज्य बार काउंसिलों को कहा गया था कि वे नालसार यूनिवर्सिटी से इस साल पास हुए वकीलों को दाखिला न दें. इसके बाद वहां के छात्रों ने इसका विरोध किया और बाद में आदेश वापस लिया गया. बाद में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत ने भी इस आदेश को लेकर बीसीआई की कड़ी आलोचना की.

नालसार यूनिवर्सिटी से जुड़ा विवाद क्या है?

दरअसल, कुछ दिन पहले नालसार यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था. इस समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को चीफ गेस्ट बनाए जाने का प्रस्ताव था. मगर वहां के कुछ छात्रों ने संस्थान के वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार और प्रोफेसरों को पत्र लिखकर इसका विरोध किया. छात्रों का कहना था कि जंतर-मंतर पर इतना कुछ हुआ सीजेआई ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं ली.

नालसार के छात्रों ने इसे असंवेदनशील रवैया बताया. छात्रों का कहना था कि नालसार में उन्हें संविधान, नागरिक स्वतंत्रता और असहमति की आवाज का सम्मान करना सिखाया गया है इसलिए उस व्यक्ति से डिग्री लेना उन्हें असहज कर रहा है. बस क्या था. इसके बाद इसमें बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया की एंट्री हो गई. बीसीआई के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने सभी राज्य बार काउंसिलों को आदेश दिया है कि अगले निर्देश आने तक नालसार यूनिवर्सिटी के 2026 बैच के किसी भी लॉ ग्रेजुएट को वकील के रूप में रजिस्टर न करें.

BCI ने यह कहा कि वह नालसार यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में CJI की भागीदारी के खिलाफ चलाए गए अभियान से जुड़े आरोपों की जांच कर रहा है. इसके कुछ ही घंटे बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बवाल मच गया. CJP ने इस मुद्दे को लपक लिया और बीसीआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने विरोध प्रदर्शन की धमकी दी. इसके बाद BCI ने अपने उस आदेश को वापस ले लिया.

CJI ने की BCI की आलोचना

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने बीसीआई की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि यह हमारे और छात्रों के बीच की बात है. इसमें बीसीआई को दखल देने का कोई अधिकार नहीं है. अदालत छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने से नहीं रोकेगी. उन्होंने छात्रों पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करने से साफ मना कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने बीसीआई को नोटिस भी जारी किया.

मनन मिश्रा ने छात्रों से माफी मांगी

स्वतंत्रता दिवस पर बयान जारी बीसीआई अध्यक्ष ममन कुमार मिश्रा ने लॉ छात्रों से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि अगर उनके किसी शब्द या पत्र से छात्रों की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे ईमानदारी से खेद व्यक्त करते हैं. खेद जताना अहंकार का विषय नहीं, बल्कि छात्रों की भावनाओं का सम्मान है. इसके बावजूद उनके खिलाफ हल्लाबोल का ऐलान किया गया है. उनके इस्तीफे की मांग की गई है.

The post NALSAR विवाद ने पकड़ा तूल, BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा पर बढ़ा दबाव, ‘लीगल कॉकरोच’ समूह उठाएगा इस्तीफे की मांग appeared first on Janmudda.